तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत
पुत्र के साथ बाइक पर घरेलू सिलेंडर लेने जा रही थी मृतका

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के पाली रोड पर आगमपुर के निकट बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पुत्र के साथ बाइक पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने जा रही महिला की तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भिजवाया है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
      प्राप्त विवरण मे पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी रामकली (55) पत्नी रामकरण अपने पुत्र धीरज के साथ बाइक संख्या यूपी 30 सीएच 4417 से सिरोमननगर गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलेंडर लेने जा रही थीं। थाना क्षेत्र के ग्राम आगमपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। जिसमे रामकली की ट्राली से कुचलकर घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुटी है।मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट ने आयोजित किया संयुक्त कृषक समारोह

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर समूह द्वारा हरियाली आफिस शाहाबाद में रूपापुर, हरियावां और लोनी इकाइयों के किसानों सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया। इस अवसर पर 154 किसानों को सम्मानित किया गया, कीर्तिमान स्थापित करने वाले किसानों में रूपापुर चीनी मिल के अमर सिंह S/O जयपाल सिंह, ग्राम महसूलापुर (2430 कु0/हे0), हरियावां चीनी मिल के रामचरन S/O खिवराज, ग्राम नूरूद्दीनपुर (2404 कु0/हे0) तथा लोनी चीनी मिल के रामप्रकाष S/O राम भरोसे, ग्राम भदेवनी (2128 कु0/हे0) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने प्रति हेक्टेयर 1,500 क्विंटल से अधिक गन्ने की उपज प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।दो वर्ष पूर्व डीसीएम श्रीराम समूह ने सुख-समृद्धि का संकल्प, अधिक उपज ही एक विकल्प के नारे के साथ उपज बढ़ाओ अभियान’ प्रारंभ किया था। इस अभियान के अंतर्गत किसानों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती की तकनीकों, उर्वरकों एवं जैविक खाद के संतुलित उपयोग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता तथा रोग एवं कीट प्रबंधन संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इन सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम आज प्रतियोगिता के उत्कृष्ट परिणामों के रूप में सामने आया है।
       कार्यक्रम का उद्घाटन अपर गन्ना आयुक्त (विकास) वी.के. शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल किसानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के सरकारी प्रयासों को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक पैदावार प्राप्त करना है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि गन्ना विभाग किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सट्टा नीति 2025-26 से मशीनीकृत गन्ना कटाई तथा नए एवं लघु किसानों को प्राथमिकता के आधार पर गन्ना आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। ताकि गन्ने की खेती को टिकाऊ एवं सरल बनाया जा सके। उन्होंने किसानों से अपना संपूर्ण गन्ना चीनी मिलों को ही आपूर्ति करने का आग्रह किया, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सके। साथ ही अवगत कराया कि सोसाइटी का नया सदस्य बनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गयी है।
      निदेशक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान(ISRI), लखनऊ डॉ. एस.एन. सुशील ने अधिक पैदावार के साथ-साथ गन्ने के रकबे में वृद्धि पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित पोषक तत्वों का प्रयोग, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, समयबद्ध बुवाई, उचित सिंचाई प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग तथा रोग एवं कीटों की नियमित निगरानी करने का आह्वान किया। उप गन्ना आयुक्त (परिक्षेत्र-बरेली)  राजेश मिश्र ने विजेता किसानों की सफलता का श्रेय वैज्ञानिक पद्धति से की गई गन्ना खेती, मिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत मार्गदर्शन तथा किसानों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि आज गन्ना खेती केवल परिश्रम का ही नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक और मौसम के अनुरूप योजनाबद्ध कृषि प्रबंधन का परिणाम है।
      इस अवसर पर डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शुगर एवं इथनॉल व्यवसाय के अधिशासी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.एल. टामक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग चीनी मिलों से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि उपज बढ़ाने की इस पहल के माध्यम से गन्ना खेती को डिजिटल तकनीकों से जोड़ते हुए किसानों की आजीविका में निरंतर सुधार किया जा रहा है। यह अभियान गन्ना उद्योग में एक नई सोच का प्रतीक है, जिसने किसानों में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल संसाधन और अनुकूल जलवायु गन्ने की अधिक उपज के लिए अत्यंत उपयुक्त है, इसलिए यह अभियान प्रारंभ किया गया।
     इस अभियान के अंतर्गत कुल 289 किसानों ने प्रति हेक्टेयर 1,500 क्विंटल से अधिक गन्ने की उपज प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान सभी किसानों को तकनीकी जानकारी से युक्त एक विशेष पुस्तिका भी वितरित की गई, जिसमें वैज्ञानिक गन्ना खेती तथा पूर्ण मशीनीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई है।
     रोशन लाल टामक ने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उसकी सेहत सुधारने के लिए गोबर की खाद (FYM) एवं कम्पोस्ट के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डीसीएम श्रीराम समूह ने प्रेसमड आधारित फर्मेंटेड ऑर्गेनिक खाद *’’फसल अमृत’’* का उत्पादन एवं वितरण भी प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने किसानों से खेती की लागत कम करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बताया कि डीसीएम श्रीराम समूह प्रत्येक वर्ष कृषि यंत्र मेले का आयोजन करता है, जिसमें विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरणों तथा उनके संचालन एवं रखरखाव का प्रदर्शन किया जाता है।
     कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी (हरदोई) एवं शाहजहांपुर, संबंधित गन्ना समिति के सचिव तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपस्थित रहे।
डीसीएम श्रीराम समूह की ओर से अज़बापुर, रूपापुर, हरियावां एवं लोनी इकाइयों के इकाई प्रमुख, उप इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष (गन्ना) तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,निस्तारण का मिला आश्वासन*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 'किसान दिवस' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित किसान मौजूद रहे।
किसान दिवस के इस अवसर पर मंत्री/ज़िलाध्यक्ष रेखा दीक्षित ने किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों की 5 प्रमुख मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।जिसमे लो०नि०वि० ग्रामीण सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य।
बिजली विभाग: निर्बाध बिजली आपूर्ति और जर्जर तारों को बदलने का मुद्दा।
*नहर विभाग: टेल तक सिंचाई का पानी पहुँचाना*
पशुपालन व उद्यान विभाग: आवारा पशुओं से निजात और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ।
पर्यावरण व खेती: पराली प्रबंधन और ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती को बढ़ावा देने जैसे विषय।
जिलाधिकारी महोदय ने किसानों और प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और ज्ञापन में शामिल सभी 5 मुद्दों का तत्काल व पारदर्शी निस्तारण कराने का कड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।
सम्राट आटो सेल्स का उद्घाटन किया गया     
                                              

ब्यूरो रितेश मिश्रा
माधौगंज (हरदोई)कुरसठ में पानी की टंकी के पास सम्राट आटो सेल्स का मुख्य अतिथि ने  फीता काटकर उद्दघाटन किया।  कुरसठ में पानी टंकी के पास स्थित सम्राट आटो सेल्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद इं अवनीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम संयोजक जलिहापुर निवासी सतेन्द्र सिंह रेनू ने मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद इं अवनीश कुमार सिंह को गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया। इसी श्रृंखला में सतेन्द्र सिंह रेनू द्वारा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा, मण्डल अध्यक्ष आनन्द कुमार सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद इं अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत कुरसठ में सम्राट आटो सेल्स एक नया प्रतिष्ठान खुलने से ग्रामीण जनता को उत्तम गुणवत्तापूर्ण मोटरसाइकिल स्कूटी रियायती दामों में उपलब्ध हो जाने से अब किसी को भी अन्यत्र दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सम्राट आटो सेल्स के संचालक धीरेन्द्र सिंह टिंकू को इस नवीन प्रतिष्ठान की तरक्की के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा, अध्यक्ष नगर पंचायत प्रतिनिधि विमलेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष आनन्द कुमार सैनी, मण्डल कोषाध्यक्ष आत्माराम, सम्पूर्णानंद सिंह पूनम प्रधान बांसा,मानसिंह मिन्टू प्रधान समेत कई प्रधान वीडीसी सदस्य गण के अलावा तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।
बुधबार को नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओ को नही मिली बिजली   
                                                  

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई !! शाहाबाद के बिजली उपभोक्ताओ को बुधबार को दिन में बिजली नसीब नही हुई। मंगलबार की शाम इस्लामगंज पाबर से सूचना मिली कि बुधबार को   जनहित मे बिजली बचाएं के तहत 33 केबी शाहाबाद तहसील लाइन के आवश्यक अनुरक्षण (मेन्टीनेंस ) कार्य के कारण 10बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्त बाधित रहेगी और पूर्ब निर्धारित कार्क्रम के अनुसार नगर क्षेत्र के उपभेक्ताओ को सुबह करीब 6 घंटा से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई मिली नही जिससे नगर बासियो को भीषण गर्मी मे का सामना करना  पडा
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफ़लाइन आवेदन आमंत्रित
‎‎ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय हरदोई ने बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफ़लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, कक्षा 10वीं, 11वीं (मानविकी) तथा 12वीं (विज्ञान एवं मानविकी) में रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ‎सभी प्रवेश के०वि०सं० प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के नियमानुसार दिए जाएँगे। कक्षा 10वीं व 12वीं में केवल वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय से पूर्व कक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इन कक्षाओं में प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी I एवं II (केंद्रीय सरकारी व सार्वजनिक उपक्रम कर्मचारी) के अंतर्गत ही सीमित रहेगा। वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी (IIसे V एवं मेधा सूची के आधार पर होगा। ‎इच्छुक अभिभावक एवं छात्र पंजीकरण फॉर्म विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटhttps://hardoi.kvs.ac.in//https://hardoi.kvs.ac.in    से डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 (अपराह्न 02रू00 बजे तक) निर्धारित की गई है।
-
हरदोई की बिटिया का लखनऊ में बजा डंका, फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
जन समस्या मेला समिति के 11वें स्थापना दिवस पर राज्य सूचना आयुक्त की मौजूदगी में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन


ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई, लखनऊ।अपनी बहुमुखी प्रतिभा और अभिनय के दम पर फिल्म जगत में पहचान बना रहीं जनपद हरदोई की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री चेतना शुक्ला को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया है। यह गौरवमयी सम्मान उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'जन समस्या मेला समिति भारत' के 11वें स्थापना दिवस एवं भव्य सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
राजधानी के गोमती नगर स्थित 'अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान' (ऑडिटोरियम) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त  वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स एवं उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व उपनिदेशक दिनेश कुमार सहगल की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव "हीरो भैया" तथा सह-अध्यक्षता प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट (डॉ.) अंकित मित्तल ने की।
समारोह के दौरान कला, समाजसेवा, न्याय और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई की माटी से निकलकर कला के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री चेतना शुक्ला को मंच पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स ने चेतना शुक्ला के कलात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहकर प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिनेत्री चेतना शुक्ला ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नए उत्साह के साथ बेहतर काम करने की प्रेरणा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए गणमान्य नागरिक और कलाकार उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में भड़का सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा,
रितेश मिश्रा
हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ सिनेमा चौराहे पर धरने पर बैठे पुलिस ने हिरासत मे लेने का प्रयास किया
हरदोई: दिल्ली पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सिनेमा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता सहित दर्जनों वरिष्ठ सपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हरदोई सिनेमा चौराहे पर पहुंच गए। सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा नेता वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने रामज्ञान गुप्ता को हिरासत में लेने का प्रयास किया पुलिस के साथ काफी नोक झोक भी हुई। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं को पुलिस ने बल पूर्वक हटाया जैसे संवेदनशील इलाके के सिनेमा चौराहे पर धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के साथ सैकड़ो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता  सिनेमा चौराहा से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए गेट नंबर-2 के सामने धरने पर बैठ गए। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूचना मिलते ही सैकड़ो  समाजवादी नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंच गए धरने के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा कि छात्रों की आवाज उठाने वाले नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। विरोध कार्यक्रम में पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराज सिंह 'पम्मू', पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, हरिनाम सिंह यादव, रहमत अली, सुधीर गुप्ता मिन्ना, संजय यादव एडवोकेट, शाहिद अहमद, अवनीश यादव, धर्मेंद्र याद दीपू, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, धीरज, मजरूल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ और बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहबाद रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने बताया कि उन्होंने शाहबाद रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, सियालदह-जम्मू तवी एक्सप्रेस  और देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस  जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन अधीक्षक और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई रिजल्ट नही मिला। किसान नेता श्रीधर त्रिपाठी ने कहा कि यदि समय रहते इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तो किसान यूनियन समय-समय पर इसी तरह शाहबाद स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक शुक्ला से अनुरोध किया कि उनकी इस मांग को मुरादाबाद मंडल कार्यालय, महाप्रबंधक कार्यालय दिल्ली और रेल मंत्रालय तक पहुँचाया जाए।
किसान नेताओं का कहना है कि जब तक अधिकारियों और रेल मंत्रालय तक उनकी आवाज़ नहीं पहुँचेगी, तब तक क्षेत्रवासियों की इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने उच्च रेल अधिकारियों से वार्ता कराने की भी मांग की।
धरना स्थल पर किसानों ने “किसान यूनियन जिंदाबाद”, “जय जवान-जय किसान” और “जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा” जैसे जोरदार नारे भी लगाए।
बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा  नगर अध्यक्ष ने भर्ती मरीजों को फल वितरण व पौधारोपण कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का मनाया 53वां जन्मदिन‌
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर के अध्यक्ष दीपकमल राठौर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनपद हरदोई के शाहाबाद विधानसभा के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के तत्पश्चात् पर पौधारोपण कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर शाहाबाद विधानसभा का नाम रोशन किया में समाज के लिये बहुत गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर टीम के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरित कर व पौधारोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, नगर उपाध्यक्ष अभय शर्मा कंचन ,नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर ने कहा कि मंत्री शाहाबाद विधानसभा का गौरव है, उन्होंने सदैव समाज के साथ साथ हर वर्ग के लोगों की मदद की है। सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती है। हम सभी को उन पर नाज है। ईश्वर से कामना है कि वो सदैव स्वस्थ रहें व इसी तरह लोगों की मदद करती रहें। इस शुभ अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर के साथ सरकारी अस्पताल के  डाक्टर आर.के. मिश्रा "चीफ़", डाक्टर अनुज, नीरज राजपूत, नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, नगर उपाध्यक्ष अभय शर्मा कंचन, नगर कार्यकारिणी सदस्य आदि लोग उपस्थित रहें।