पत्नी की मौत से ग़मगीन युवक का गोमती में मिला शव
रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)। जनपद हरदोई के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के चमारन टोला निवासी 26 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र स्वर्गीय राम कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी के किनारे पानी में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक की साइकिल गोमती नदी पुल पर लावारिस अवस्था में पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूचना मिलने पर बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय सभासद राजेश चौधरी ने बताया कि अनूप कुमार बेहद सरल, मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब लगभग दस दिन पूर्व उसकी पत्नी सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने अनूप को भीतर तक झकझोर दिया था।
परिजनों के अनुसार पत्नी की असामयिक मृत्यु के बाद अनूप गहरे सदमे में था। वह अक्सर नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी के उस स्थान पर चला जाता था, जहां सीमा का अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के लोग कई बार उसे समझा-बुझाकर वापस घर ले आते थे, लेकिन वह पत्नी की यादों से उबर नहीं पा रहा था।
अब अनूप का शव उसी गोमती नदी के किनारे मिलने से परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दस दिन पहले जिस घर में नवजात बच्ची के जन्म की खुशी थी, उसी घर से पहले मां और अब पिता की विदाई ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। मासूम बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ जाने की खबर सुनकर क्षेत्र के लोग भी भावुक हो उठे।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे क्षेत्र में इस हृदय विदारक घटना को लेकर शोक का माहौल है तथा लोग दिवंगत आत्माओं की शांति और नवजात बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया।
सब्जी विक्रेता से लूट के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी सब्जी विक्रेता के साथ 18 जुलाई की शाम को हुई लूट की घटना के मामले में एसपी के निर्देश पर पाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटा गया मोबाइल, नगदी और मोपेड बरामद की है।
     प्राप्त विवरण मे 19 जुलाई को वादी रामऔतार राठौर पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम सहजनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि 18 जुलाई को शाम समय करीब 07 बजे उसके चचेरे भाई बृजेश राठौर पुत्र रामपाल दौलतपुर बाजार में सब्जी बेचकर अपनी मोपेड से वापस आ रहा था। रास्ते में गांव के निकट प्रिन्स पुत्र नथुनी व नन्हे उर्फ महेन्द्रपाल पुत्र विशेश्वर निवासी ग्राम भोरापुर थाना पाली द्वारा वादी के भाई बृजेश राठौर के साथ मारपीट कर मोपेड मोटरसाइकिल, मोबाइल व रुपये छीनकर फरार हो गये है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
      अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा और पुलिस बल द्वारा लूट की घटना मे महेन्द्र पाल उर्फ नन्हे पुत्र विशेश्वर उर्फ वद्री निवासी ग्राम भौरापुर,हर्षित उर्फ प्रिंसू पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नथुनी नि० ग्राम भौरापुर थाना पाली और नीरज शुक्ला पुत्र फौजदार शुक्ला निवासी ग्राम गोलोथपुर थाना भुजना जनपद श्रावस्ती को को गिरफ्तार किया गया है।शातिर महेंद्र पाल पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैँ।पुलिस ने लूटी गई मोपेड, मोबाइल और नगदी बरामद कर ली है।
साहित्यिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न

 गोंडा।साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की मनक़बती शेरी नशिस्त (काव्य गोष्ठी) हाजी यासीन मंज़िल मोहल्ला बालूगंज में आयोजित हुई । अब्दुल गफ्फार ठेकेदार व गणेश तिवारी 'नेश' के संरक्षण में गोष्ठी की अध्यक्षता हाजी ज़हीर वार्सी ने किया । बतौर अतिथि शेख शम्स (इंक़लाब ब्यूरो) व जावेद अंसारी (गोण्डा) कार्यक्रम में शामिल हुए । आग़ाज़ लईकुर्रहमान की तिलावते कुरआन से हुआ व इरफान मसऊदी ने नात पेश की । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत मस्जिद बेचान बालूगंज के इमाम क़ारी रईस क़ादरी के पिता श्री मु० यासीन अंसारी, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े शाए़र डा० रिजवानुर्रज़ा अलीग के पिता जी मौलाना बरकत अली क़ादरी (सिद्धार्थनगर) एवं क्रिश्चियन कालेज लखनऊ से सेवानिवृत्त उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो० अहमद अब्बास रुदौलवी  के निधन पर संस्था की ओर से शोक व्यक्त किया गया । महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को नमन करते हुए कहा उनकी अज़ीम कुर्बानी अन्याय के ख़िलाफ व इन्सानियत के लिए थी । यही कर्बला का पैग़ाम है ।
    मु० मुबीन मंसूरी ने कर्बला को समर्पित किया -
ऐ कर्बो बला अपनी क़िस्मत पे तू नाज़ां हो - दामन में तेरे वो है, जन्नत का जो सुल्तां है।
कौसर सलमानी ने कहा - 
छोड़ कर हम उनका दर भटके  हैं कौसर दर बदर - मंज़िलें मिलती हैं जिनके नक़्शे पा से आज भी ।
साबिर अली गुड्डू ने तुलना करते हुए कहा - कर्बला में बे कफ़न थे, अब दिलों में हैं हुसैन - वो भी मंज़र देखिए और ये भी मंज़र देखिए ।
मास्टर अल़ीम जरवली ने इमाम हुसैन के हवाले से कहा - 
हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी मद्दाह हैं - किस क़दर फैला हुआ है दायरा शब्बीर का । 
हस्सान जलाल पुरी ने हज़रत अली असग़र को समर्पित किया -
मेहनत अनुशासन और लगन से हर लक्ष्य होता हासिल-
उ. प्र. विश्वकर्मा कल्याण सभा द्वारा आयोजित हुआ मेधावियों का सम्मान समारोह

रितेश मिश्रा
हरदोई। विश्वकर्मा कल्याण सभा, हरदोई द्वारा रविवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के साथ किया।
     मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद गोंडा के जिला अध्यक्ष जयलाल शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संस्मरण साझा करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राजकीय डिग्री कॉलेज हरदोई के प्रोफेसर डॉ. सुधीर शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा पर पूर्ण एकाग्रता रखते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी।
विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश शर्मा ने विद्यार्थियों को देश का भावी कर्णधार बताते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। यूके की एनर्जी इंजीनियर कुसुम शर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य होना चाहिए।
इस अवसर पर गीता शर्मा, आचार्य जयप्रकाश एवं आर्यन शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सियाराम शर्मा ने किया।
समारोह में उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री सत्य प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यवाहक महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, रामकुमार शर्मा, बागेश्वर शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, बालिस्टर शर्मा, विद्यासागर शर्मा, इंद्रजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, अभिभावक एवं विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाए। ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो तथा बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, लीड बैंक मैनेजर अरविंद रंजन सहित बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों मे सड़क के किनारे मिला युवक का शव
एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की के निकट सोमवार की सुवह संदिग्ध परिस्थितियों मे सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से ह्ड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भिजवाया है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक टीम के द्वारा आवश्यक साक्षय एकत्र किए गए हैं।मृतक की शिनाख्त ग्राम टुमुर्की के मजरा दौलत निवासी 22 वर्षीय तहजीब उर्फ़ बबलू पुत्र मुजीब के रूप मे हुई है।
         प्राप्त विवरण मे मृतक तहजीब उर्फ़ बबलू गांव में ही आटा चक्की चलाता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। कुछ समय पूर्व पिता की मौत के बाद पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी बबलू के कंधों पर ही थी। मृतक के चाचा ने बताया कि रविवार की आधी रात करीब 12 बजे तक बबलू घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया।  देर रात तक जब वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार को सुबह करीब 4 बजे राहगीरों ने टुमुर्की गांव के निकट शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और डायल 112 व मझिला थाना पुलिस को सूचित किया। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और मझिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किये।
        थाना प्रभारी मझिला वीर बहादुर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जाँच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई मे सुनी 75 शिकायते
रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई मे आज कुल 75 शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन कराते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्टेट व संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति की मौत एक घायल
                         
रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई)  नुमाइश देखकर अपने घर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई,महज 22 वर्ष की उम्र में युवक की असमय मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय निवासी अतीक पुत्र अनीस  रविवार की शाम अपने एक साथी के साथ बाइक से शाहाबाद नुमाइश देखने आया था। देर रात दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी शाहाबाद-पाली मार्ग पर  पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलकर गिर गई।हादसे में अतीक को गंभीर चोटें आई आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शाहाबाद पहुंचबाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल  रेफर कर दिया जहा इलाज की दौरान अतीक ने दम तोड दिया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच रहा
घंटाघर पर बिजली बहाल करने में जुटे बिजली कर्मियों का जज़्बा
रितेश मिश्रा
शाहाबाद(हरदोई।)लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच जब अधिकांश लोग सुरक्षित स्थानों पर बसेरा बनाए हुए है वहीं  जेई अपनी टीम के साथ एक्टिग है और अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के घरों तक रोशनी पहुचाने  में जुटे हैं। शाहाबाद के घंटाघर क्षेत्र में सोमवार को एक बिजली कर्मचारी ऊंचाई पर चढ़कर खराब हुई बिजली लाइन की मरम्मत करता दिखाई दिया।बारिश और फिसलन और ऊपर से बिजली के तारों के बीच काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है,लेकिन इसके बावजूद बिजली बिजली बिभाग बिना मौसम की परवाह किए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।उनका उद्देश्य केवल इतना है कि शहरवासियों को जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।बरसात के मौसम में अक्सर तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं,जिससे आपूर्ति बाधित होती है।ऐसे समय में बिजली विभाग के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर फॉल्ट ढूंढते हैं और उसे ठीक कर बिजली व्यवस्था बहाल करते हैं शाहाबाद घंटाघर के पास कार्यरत इन बिजली कर्मियों की मेहनत और समर्पण वास्तव में प्रशंसनीय है
नीट परीक्षा में वैभव शर्मा ने लहराया परचम  
          

रितेश मिश्रा
माधौगंज (हरदोई  प्रतिष्ठित डॉ. कन्हैया लाल शर्मा के पौत्र एवं रघुनंदन शर्मा के सुपुत्र वैभव शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 598 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वैभव के इस चयन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे माधोगंज क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का माहौल है।वैभव शर्मा की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री नवल माहेश्वरी ने शर्मा परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वैभव की इस सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उनकी यह मेहनत अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।वैभव के नीट में चयन पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने शर्मा परिवार से मिलकर खुशी जताई और वैभव को बधाई दी।।