जिंदपीर चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
रितेश मिश्रा
हरदोई । जिंदपीर चौराहा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश अवधेश द्विवेदी जी के हरदोई प्रथम आगमन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, रेलवे गंज के प्रमुख व्यवसायी प्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, आरके गारमेंट्स के स्वामी दीपक गुप्ता सुशील अवस्थी छोटे महाराज पूर्व सभासद राजीव गुप्ता प्रधान दलेल नगर महेश गुप्ता सुधीर बनिया, ने आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान पालिका परिषद द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा भी की गई।
इस गरिमामयी अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्री मधुर ने उत्साह के लिए कार्यकर्ताओं का हार्दिक हृदय से आभार जताया और संगठन को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने तथा सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपील की है । कार्यकर्ताओं के स्वलपाहार की व्यवस्था आर गारमेंट्स में की गई। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री द्विवेदीजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री मधुर मिश्रा प्रकाश गुप्ता ने जिंदपीर चौराहा पर स्थित पासी समाज के शिरोमणि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
Jul 20 2026, 19:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k