घंटाघर पर बिजली बहाल करने में जुटे बिजली कर्मियों का जज़्बा
रितेश मिश्रा
शाहाबाद(हरदोई।)लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच जब अधिकांश लोग सुरक्षित स्थानों पर बसेरा बनाए हुए है वहीं  जेई अपनी टीम के साथ एक्टिग है और अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के घरों तक रोशनी पहुचाने  में जुटे हैं। शाहाबाद के घंटाघर क्षेत्र में सोमवार को एक बिजली कर्मचारी ऊंचाई पर चढ़कर खराब हुई बिजली लाइन की मरम्मत करता दिखाई दिया।बारिश और फिसलन और ऊपर से बिजली के तारों के बीच काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है,लेकिन इसके बावजूद बिजली बिजली बिभाग बिना मौसम की परवाह किए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।उनका उद्देश्य केवल इतना है कि शहरवासियों को जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।बरसात के मौसम में अक्सर तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं,जिससे आपूर्ति बाधित होती है।ऐसे समय में बिजली विभाग के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर फॉल्ट ढूंढते हैं और उसे ठीक कर बिजली व्यवस्था बहाल करते हैं शाहाबाद घंटाघर के पास कार्यरत इन बिजली कर्मियों की मेहनत और समर्पण वास्तव में प्रशंसनीय है
नीट परीक्षा में वैभव शर्मा ने लहराया परचम  
          

रितेश मिश्रा
माधौगंज (हरदोई  प्रतिष्ठित डॉ. कन्हैया लाल शर्मा के पौत्र एवं रघुनंदन शर्मा के सुपुत्र वैभव शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 598 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वैभव के इस चयन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे माधोगंज क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का माहौल है।वैभव शर्मा की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री नवल माहेश्वरी ने शर्मा परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वैभव की इस सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उनकी यह मेहनत अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।वैभव के नीट में चयन पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने शर्मा परिवार से मिलकर खुशी जताई और वैभव को बधाई दी।।
कमरे का ताला खोलकर 10 बोरी गेहूं और 3 बोरी सरसों चोरी,
पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई*। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेंउदी मजरा सहोरिया बुजुर्ग निवासी सुरेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद ने थाना बघौली में प्रार्थना पत्र देकर घर में रखे अनाज की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने बंद कमरे का ताला खोलकर उसमें रखा 10 बोरी गेहूं और 3 बोरी सरसों चोरी कर ली।पीड़ित के अनुसार उसके घर में दो कमरे बने हैं। एक कमरे में गेहूं और सरसों रखा हुआ था, जबकि दूसरे कमरे में ताला लगा था। वह 9 जुलाई 2026 को अपने बच्चों के पास दिल्ली चला गया था। 17 जुलाई की रात वह वापस घर लौटा और भोजन करने के बाद सो गया। अगले दिन वह खेत के काम में व्यस्त हो गया। 19 जुलाई को जब वह अनाज वाले कमरे में पहुंचा तो वहां रखा गेहूं और सरसों गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का ताला कुंडी से खोलकर अनाज चोरी कर लिया और बाद में ताला दोबारा बंद कर दिया, जिससे पहली नजर में चोरी का पता नहीं चल सका।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना बघौली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मामले की जांच कर चोरी गए अनाज की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिंदपीर चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
रितेश मिश्रा
हरदोई । जिंदपीर चौराहा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश  अवधेश द्विवेदी जी के हरदोई प्रथम आगमन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर,  रेलवे गंज के प्रमुख व्यवसायी प्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, आरके गारमेंट्स के स्वामी दीपक गुप्ता सुशील अवस्थी छोटे महाराज पूर्व सभासद राजीव गुप्ता प्रधान दलेल नगर महेश गुप्ता सुधीर बनिया, ने आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान पालिका परिषद द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा भी की गई।
इस गरिमामयी अवसर पर  सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्री मधुर ने उत्साह के लिए कार्यकर्ताओं का हार्दिक हृदय से आभार जताया और संगठन को  अधिक सशक्त और मजबूत बनाने तथा सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु  समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपील की है । कार्यकर्ताओं के स्वलपाहार की व्यवस्था आर गारमेंट्स में की गई। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री द्विवेदीजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री मधुर मिश्रा प्रकाश गुप्ता ने जिंदपीर चौराहा पर स्थित पासी समाज के शिरोमणि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
राम प्यारी किरन इण्टर कॉलेज ने फिर लहराया सफलता का परचम, दो पूर्व विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में पाई सफलता

रितेश मिश्रा
हरदोई*। बघौली स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राम प्यारी किरन इण्टर कॉलेज, बघौली ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा का परिचय देते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की पूर्व छात्रा दीप्ति मयंक राजवंशी पुत्री श्री सुरेश चंद्र वर्मा एवं श्रीमती सुनीता देवी, निवासी हुसैनपुर, बघौली ने वर्ष 2025 में तथा पूर्व छात्र विवेक कनौजिया पुत्र श्री राधे लाल एवं श्रीमती प्रेम कुमारी ने वर्ष 2026 में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया। दोनों विद्यार्थियों ने वर्ष 2023 में इसी विद्यालय से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था।
    दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, अनुशासित वातावरण एवं निरंतर मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि विद्यालय में मिली शिक्षा और गुरुजनों की प्रेरणा उनकी सफलता का आधार बनी।विद्यालय के प्रबंधक श्री श्रवण कुमार ने दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उचित मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दीप्ति और विवेक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दोनों भावी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फुकनी मारकर पति को घायल करने वाली पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज

रितेश मिश्रा

हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र ग्राम चठिया के मजरा गंगू पुरवा मे एक पत्नी द्वारा फुकनी से वार कर पति को घायल कर देने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित पति की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।

पीड़ित अभिषेक कुमार पुत्र चंद्रपाल के अनुसार 17 जुलाई को शाम के 7 बजे उसकी पत्नी ने नेहा ने उससे अपनी पायल मांगी। उसके द्वारा थोड़ी देर मे निकाल कर देने से क्रोधित नेहा ने फुकनी से वार कर उसे घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकी दी।

पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

झाड़ फूक करवाने गई युवती लापता, अज्ञात पर रिपोर्ट

रितेश मिश्रा

हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के लापता होने के मामले मे पुलिस ने पिता की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है।

पीड़ित पिता के अनुसार वह अपनी 19 वर्षीय पुत्री को झाड़ फूक करवाने के लिए एक मजार पर लेकर गया था। उसका 6 वर्षीय पुत्र भी साथ था वह अपने पुत्र को समोसा दिलवाने चला गया इसी बीच उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया काफी ढूंढने पर ज्ञात हुआ उसकी पुत्री किसी युवक से मोबाइल पर बात किया करती थी।

पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

अवैध मदिरा के बिक्री तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाया जायेगा 10 दिवस का अभियान:- जिलाधिकारी

रितेश मिश्रा

हरदोई जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेट अनुनय झा ने बताया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु 10 दिवसीय विशेष प्रर्वतन अभियान चलाये जाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया जाता है।

उन्होने बताया है कि इस सम्बन्ध में आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जिसमें टीम 01 में प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी सदर, आबकारी निरीक्षक सदर एवं समस्त स्टाफ तथा पुलिस से क्षेत्राधिकारी सदर होगे। इसी प्रकार टीम 02 में उप जिलाधिकारी शाहाबाद, आबकारी निरीक्षक शाहाबाद एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी शाहाबाद। टीम 03 में उप जिलाधिकारी सण्डीला, आबकारी निरीक्षक सण्डीला एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी सण्डीला। टीम 04 में उप जिलाधिकारी बिलग्राम, आबकारी निरीक्षक बिलग्राम एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी बिलग्राम तथा टीम 05 में उप जिलाधिकारी सवायजपुर, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर एवं समस्त स्टाफ व क्षेत्राधिकारी सवायजपुर टीम के सदस्य होगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त टीम अवैध मदिरा के कार्य मे संलिप्त माफियाओं/तस्करों की जो सूची तैयार उपलब्ध कराई गई है, उनके विरूद्व आवश्यकतानुसार गैगस्टर/गुण्डा एक्ट की कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्षमता से चेकिंग कराई जाये। प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नम्बर 14405 तथा व्हाट्सप नम्बर 9454466019 का प्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि आम जनता बिना किसी भय के इन नम्बरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके। जिन आबकारी दुकानों पर उक्त नम्बरों को अंकित नही कराया गया है, तत्काल उन दुकानों पर उक्त नम्बरों का अंकन सुनिश्चित किया जाये। दुकानों पर लगे हुये सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से निरन्तर क्रियाशील रहते हुये रियल टाइम मानिटरिगं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी न होने पाये। उन्होेंने कहा कि उक्त टीमें प्रत्येक दिवस दबिश करेगी। प्रभावी कार्य हेतु उपरोक्त गठित टीमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राज्य कर अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धन परिवहन निगम अधिकारी से भी समन्वय स्थापित करते हुए प्रवर्तन कार्य मे यथावश्यक सहयोग प्राप्त करेंगे। सभी टीमें पूर्ण मनोयोग से सम्बन्धित थाने के पुलिस बल का सहयोग लेते हुए विशेष प्रर्वतन कार्य करना सुनिश्चित करें।

न्याय पूर्ण ढंग से करें समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण- सीडीओ

35 शिकायतों में 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया

रितेश मिश्रा

शाहाबाद हरदोई। शनिवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने की। इस मौके पर राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित 35 शिकायतें आई जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्यडवाल ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय के अंदर न्यायपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर मौका मुआयना करें उसके बाद ही शिकायत का निस्तारण करें। अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने बिना मौके पर जाए शिकायत का निस्तारण कर दिया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर एसडीएम अवनीश कुमार , तहसीलदार संध्या यादव, प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय सहित समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय ऑनलाइन फोटोजेनिक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, डिजिटल मंच पर उभरीं नई प्रतिभाएँ

रितेश मिश्रा

हरदोई :अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के नौवें सीज़न में चारों वर्गों के विजेताओं की घोषणा। डिजिटल इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के साथ व्यावहारिक सीख और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिला।

डिजिटल इंडिया अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 1 जून से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के नौवें सीज़न के अंतर्गत फोटोजेनिक प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को डिजिटल मंच के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, प्रस्तुति कौशल और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान करना भी रहा। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि फाइनल राउंड में प्रतिभागियों से निर्णायक द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तरों के आधार पर उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल, हाज़िरजवाबी, विचारों की स्पष्टता और परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं को इस प्रकार तैयार किया जाता है कि प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ एक कार्यशाला जैसा अनुभव भी प्राप्त हो, जिससे वे भविष्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं और सार्वजनिक मंचों के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।

सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मिस टीन फोटोजेनिक वर्ग में मुद्रिका शुक्ला (हरदोई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयूराक्षी राय (शाहजहाँपुर) द्वितीय तथा नव्या देवल (हरदोई) तृतीय स्थान पर रहीं। मिस फोटोजेनिक वर्ग में भव्या सिंह श्रेष्ठ (हरदोई) विजेता बनीं, जबकि राशि गुप्ता (हरदोई) ने द्वितीय और आयुषी गुप्ता (हरदोई) ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिस्टर फोटोजेनिक वर्ग में शिवम वर्मा (हरदोई) विजेता रहे तथा सिलू शेख (हरदोई) उपविजेता बने। मिसेज फोटोजेनिक वर्ग में रिचा गर्ग (शाहजहाँपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धीरा शुक्ला (हरदोई) द्वितीय और सरिता मिश्रा (हरदोई) तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रसिद्ध फैशन मॉडल एवं अभिनेत्री रागिनी दीक्षित ने किया, जबकि संयोजन शरद कश्यप और सौम्या गुप्ता ने संभाला।

आयोजन समिति के अनुसार ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों की प्रतिभाओं को बिना भौगोलिक सीमाओं के एक साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जो डिजिटल इंडिया अभियान के उद्देश्य, तकनीक के माध्यम से अवसरों की समान उपलब्धता और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने को भी सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, अश्वनी गुप्ता, नवल किशोर, दुर्गेश अवस्थी, इला द्विवेदी, कालिन्द्री वैश्य, पारुल तिवारी, डॉ. आशी गुप्ता, दीपिका मित्तल, नीलम राज, शिवांगी सिंह, खुशबू टंडन, अभिषेक द्विवेदी, गौरी गौर, गुलशन कुमार, शिवानी मिश्रा और स्मृति पांडेय उपस्थित रहे।