बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के विकास को मिली रफ्तार, बिल्थरा रोड प्लेटफार्म नंबर-2 का हो रहा आधुनिकीकरण; जनसमस्याओं पर भी रेलवे गंभीर
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों ने अब गति पकड़ ली है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों से यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।![]()
स्टेशन सलाहकार समिति, बेल्थरा रोड के सदस्य मनीष सोनी ने बताया कि उन्होंने 15 जुलाई 2026 को रेलवे अधिकारियों के समक्ष बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन एवं आसपास की जनसमस्याओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी थीं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी।
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन चौराहे से जीएमएएम इंटर कॉलेज होते हुए कुंडैल ढाला तक जाने वाला संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आम नागरिकों, छात्रों एवं राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखी गई।
इसके अलावा डीएवी इंटर कॉलेज के समीप अंडरपास निर्माण की मांग भी उठाई गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्टेशन परिसर से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार तथा स्टेशन के समग्र विकास को लेकर भी अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया गया था
मनीष सोनी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 के पुनर्निर्माण, उसके विस्तार तथा यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देने के लिए टीन शेड लगाए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई थी। उन्होंने बताया कि अब प्लेटफार्म नंबर-2 का आधुनिकीकरण शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए उन पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्लेटफार्म विकास सहित स्टेशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो सके।



20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली संकट को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं लगातार बिजली नहीं रहने से दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामविलाश खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्म जल गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों की बाइक की चाबी निकाल ली है तथा उनसे 4500 रुपये छीन लिए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डायल-112 और उभांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।
शाखा प्रबंधक सुनील यादव ने बताया कि Muthoot Fincorp के माध्यम से ग्राहकों को गोल्ड लोन सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं ऋण संबंधी सेवाएं सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को त्वरित एवं भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करना है।
वहीं रीजनल मैनेजर दहिया ने कहा कि Muthoot Fincorp विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु व्यापारियों को प्राथमिकता देते हुए कम समय में आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग देना है।
समारोह में जायसवाल समाज के महामंत्री सुनील कुमार टिंकू और प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बिल्थरा रोड और जायसवाल समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।
अपने संबोधन में प्रशांत कुमार मंटू जायसवाल ने कहा कि रोहित जायसवाल की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था में स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि समाज को अपने ऐसे होनहार युवाओं पर गर्व है और आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान रोहित जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने नगर में प्रथम आगमन पर जायसवाल समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जयसवाल राजेश जायसवाल प्रशांत कुमार मंटू ,मधु लाला,दिलीप जायसवाल भारत जायसवाल,मुन्ना सतनारायण, राजेश, सभासद अमित,जितेंद्र बटम, प्रदीप, अनमोल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने रोहित जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी सेवाओं से समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया
कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ। प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवन पद्धति है जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री एवं पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू ने नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
Jul 19 2026, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k