SEBI ग्रेड-A अधिकारी बने रोहित जायसवाल का बिल्थरा रोड में भव्य स्वागत, जायसवाल समाज ने किया सम्मानित
बिल्थरा रोड (बलिया)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) में ग्रेड-A अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर बिल्थरा रोड के वार्ड नंबर-12, अजीमाबाद गली निवासी एवं श्री कन्हैया लाल जायसवाल के सुपुत्र रोहित जायसवाल का जायसवाल समाज, बिल्थरा रोड द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
समारोह में जायसवाल समाज के महामंत्री सुनील कुमार टिंकू और प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बिल्थरा रोड और जायसवाल समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।
अपने संबोधन में प्रशांत कुमार मंटू जायसवाल ने कहा कि रोहित जायसवाल की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था में स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि समाज को अपने ऐसे होनहार युवाओं पर गर्व है और आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान रोहित जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने नगर में प्रथम आगमन पर जायसवाल समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जयसवाल राजेश जायसवाल प्रशांत कुमार मंटू ,मधु लाला,दिलीप जायसवाल भारत जायसवाल,मुन्ना सतनारायण, राजेश, सभासद अमित,जितेंद्र बटम, प्रदीप, अनमोल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने रोहित जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी सेवाओं से समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया
Jul 19 2026, 14:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.9k