स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन किया गया।

रितेश मिश्रा

हरदोई बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग , हरदोई द्वारा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था।

रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, प्राचार्य, डायट रमेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल.राना व श्री रतन लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया।

रैली का निर्धारित मार्ग कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक रहा। पूरे मार्ग में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

इस अवसर पर सर्वाधिक नामांकन वृद्धि वाले पांच विद्यालयों बरसोहिया,गोंडाराव, काला आम, बसोहा सुमई और सहोरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रैली के आयोजन मे ई एम आई एस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डी सी राहुल दुबे,एस आर जी आशीष कुमार मिश्र, समस्त ए आर पी, अभय सिंह, शिव कुमार,पुष्पेन्द्र,अजीत शुक्ला आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत मे बच्चों को जलपान वितरण किया गया।

रैली का सफल आयोजन बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।

बिजली चोरो पर कसा बिभाग ने शिकंजा चेकिंग में कई पकडे

रितेश मिश्रा

शाहाबाद (हरदोई ) नगर में बेधडक बिजली चोरी करने बालो पर बिधुत बिभाग ने शिकंजा कसा है आधिशाषी अभियंता भजन लाल के कुशल निर्देशन में एसडीओ और जेई दीपक कुमार ने टीम के साथ नगर मे बिजली चोरी करने बालो के बिरूद्ध चेकिंग आभियान चला रखा जिस के क्रम में शनिबार की सुबह चलाए ग ए चेकिंग अभियान में उमा मिश्रा पत्नी बिसम्बर दयाल निवासी मोहल्ला भुडिया,रीता पत्नी धीरज बर्मा निवासी मो.भुडिया पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र शैलैन्द्र कुमार मिश्रा निवासी मो.दिलैरगंज उर्बशी पत्नी राजकुमार निवासी मो.भुडिया, हसीन पुत्र ताहिर निवासी मो.भुडिया को बिजली चोरी करते पकडा गया उक्त सभी के बिरूद्ध जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बिजलेंश थाने अभियोग पंजीक्रत करबाया है इस सम्बन्ध अधिशाषी भजन लाल नै कहा कि चेकिंग अभियान चलता रहेगा बिधुत चोरी करने बालो पर सक्त कार्यबाही होगी

राष्ट्रीय ऑनलाइन फोटोजेनिक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, डिजिटल मंच पर उभरीं नई प्रतिभाएँ

हरदोई :अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के नौवें सीज़न में चारों वर्गों के विजेताओं की घोषणा। डिजिटल इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के साथ व्यावहारिक सीख और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिला।

डिजिटल इंडिया अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 1 जून से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के नौवें सीज़न के अंतर्गत फोटोजेनिक प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को डिजिटल मंच के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, प्रस्तुति कौशल और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान करना भी रहा। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि फाइनल राउंड में प्रतिभागियों से निर्णायक द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तरों के आधार पर उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल, हाज़िरजवाबी, विचारों की स्पष्टता और परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं को इस प्रकार तैयार किया जाता है कि प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ एक कार्यशाला जैसा अनुभव भी प्राप्त हो, जिससे वे भविष्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं और सार्वजनिक मंचों के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।

सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मिस टीन फोटोजेनिक वर्ग में मुद्रिका शुक्ला (हरदोई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयूराक्षी राय (शाहजहाँपुर) द्वितीय तथा नव्या देवल (हरदोई) तृतीय स्थान पर रहीं। मिस फोटोजेनिक वर्ग में भव्या सिंह श्रेष्ठ (हरदोई) विजेता बनीं, जबकि राशि गुप्ता (हरदोई) ने द्वितीय और आयुषी गुप्ता (हरदोई) ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिस्टर फोटोजेनिक वर्ग में शिवम वर्मा (हरदोई) विजेता रहे तथा सिलू शेख (हरदोई) उपविजेता बने। मिसेज फोटोजेनिक वर्ग में रिचा गर्ग (शाहजहाँपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धीरा शुक्ला (हरदोई) द्वितीय और सरिता मिश्रा (हरदोई) तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रसिद्ध फैशन मॉडल एवं अभिनेत्री रागिनी दीक्षित ने किया, जबकि संयोजन शरद कश्यप और सौम्या गुप्ता ने संभाला।

आयोजन समिति के अनुसार ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों की प्रतिभाओं को बिना भौगोलिक सीमाओं के एक साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जो डिजिटल इंडिया अभियान के उद्देश्य, तकनीक के माध्यम से अवसरों की समान उपलब्धता और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने को भी सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, अश्वनी गुप्ता, नवल किशोर, दुर्गेश अवस्थी, इला द्विवेदी, कालिन्द्री वैश्य, पारुल तिवारी, डॉ. आशी गुप्ता, दीपिका मित्तल, नीलम राज, शिवांगी सिंह, खुशबू टंडन, अभिषेक द्विवेदी, गौरी गौर, गुलशन कुमार, शिवानी मिश्रा और स्मृति पांडेय उपस्थित रहे।

शिशु भारती पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, राष्ट्रसेवा और अनुशासन का लिया संकल्प
बबलू प्रजापति
पिहानी (हरदोई)। सरस्वती शिशु मंदिर, पिहानी में शनिवार को शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने नवचयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन तथा सेवा-भाव से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार का नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, त्याग और अनुकरणीय आचरण का विषय है। उन्होंने कहा कि शिशु भारती के पदाधिकारी विद्यालय परिवार के आदर्श प्रतिनिधि होते हैं। उन्हें अपने व्यवहार, अनुशासन, समयपालन, विनम्रता और सेवा-भाव से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का संस्कारित विद्यार्थी ही कल का योग्य नागरिक और सशक्त राष्ट्रनिर्माता बनेगा।
समारोह में अंशुमा देवी को अध्यक्ष, आराध्या सिंह को मंत्री, अभी कुमार को सेनापति, शगुन यादव को उपाध्यक्ष, आस्था को सह मंत्री, उज्ज्वल यादव एवं तान्या वाजपेयी को वंदना प्रमुख तथा अपर्णा पांडे एवं तेजस्विनी मिश्रा को रंगोली प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पांडे, सम्मानित सदस्य राजीव गुप्ता, अखिलेश वाजपेयी एवं सागर पांडे, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह, शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती बिंदु सिंह, कार्यालय प्रमुख समीर बाजपेयी, शिशु भारती प्रमुख अक्षय , अखिलेश , पवन , सुमित , कौशल , शिशु वाटिका प्रमुख  सुषमा शर्मा, कु. पुष्पांजलि, अमृता, साक्षी, नैना, निशा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित शिशु भारती के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं का पालन करते हुए अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं नेतृत्व की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करेंगे।
थाना प्रभारी ने पत्रकारों के साथ की बैठक।

रितेश मिश्रा
हरियावां थाना प्रभारी नवागंतुक  रितेश सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के  बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक शिष्टाचार बैठक की, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा की ।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी रितेश चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम करेगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा।
पत्रकारों की अवहेलना करने वाला बख्शा नहीं जाएगा चर्चा के दौरान थाना प्रभारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया।और कहां पत्रकार समाज का आईना होते है पत्रकारों के साथ अभद्रता या उनकी अवहेलना करने का दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी रितेश चौहान ने पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्र की जनता से भी अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर एस आई राम खिलावन अवस्थी एस आई राम वली सिंह एस आई रमेश वर्मा का0 कुशल आदि थाना स्टाप मौजूद रहा ।
22 जुलाई को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न
रितेश मिश्रा
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 22 जुलाई को जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय हरदोई में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान के रूप में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का सबसे सशक्त आधार भी बूथ अध्यक्ष ही बनेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करते हुए सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाया जाए।
जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को जिला स्तरीय तथा 18 जुलाई को मंडल स्तरीय तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में सांसद, विधायक, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे 22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूर्णतः सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर पर कार्यरत समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही निरंतर सुदृढ़ हुई है। बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, महेंद्र सोनी, अलका गुप्ता, अजय शुक्ला, शिवराज बाबा, आकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, दीपा विशाल, रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर (एडवोकेट), कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, आईटी संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, आईटी सह संयोजक हर्ष सविता, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, सह प्रचार मंत्री विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी, सुभाष पाण्डेय  अविनाश पांडेय मुकुल सिंह, सम्मानित मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीट परीक्षा में चमके कछौना के सितारे, तीन बेटियों और एक बेटे ने क्रैक किया एग्जाम
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट में कछौना क्षेत्र की तीन बेटियों व एक बेटे ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिससे नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के उत्साह में इजाफा हुआ।विकासखंड कछौना के ग्राम सभा बालामऊ निवासी मनोज कुमार सिंह एल०टी० टेक्नीशियन की भतीजी निशि पटेल पुत्री पवन कुमार उम्र 19 वर्ष ने नीट की परीक्षा में सफलता अर्जित की। इंटर की परीक्षा एल.पी.एस. लखनऊ से की। उसके बाद मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए कठिन तैयारी कर मेडिकल पृष्ठभूमि के चलते निशि पटेल ने मेडिकल क्षेत्र में जाने का लक्ष्य बनाया। पिता पवन कुमार लैब टेक्नीशियन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा में तैनात है। निशि की रैंक ऑल इंडिया 28800 हैं। ओबीसी वर्ग के तहत 13000 है, नंबर 561 है। सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की रास्ता खुल गई है। कछौना के हथौड़ा निवासी पत्रकार राम शंकर आजाद की पुत्रीजान्हवी आजाद ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा उज्जैन की ऑल इंडिया कैटेगरी में 7700वीं रैंक प्राप्त की। जान्हवी अपनी सफलता श्रेय अपने बड़े भाई डॉक्टर सुमित आजाद जिनका चयन वर्ष 2022 में हुआ था। जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना से शिक्षा ग्रहण की। दो बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में होने से माता शिक्षामित्र व पिता राम शंकर आजाद पत्रकार की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बेटी की उपलब्धी से काफी खुश है।कछौना कस्बे की सदर बाजार निवासी नवोदय विद्यालय में शिक्षक जयकुमार वर्मा उर्फ पंकज की बेटी आकर्षिका आर्य अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आकर्षिका ने 599 अंकों के साथ 10407 वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया है। आकर्षिका के पिता नवोदय में शिक्षक होने के नाते प्रारंभिक शिक्षा जे.एन.वी. पिथौरागढ़ उत्तराखंड से पूर्ण की। 12वीं की शिक्षा भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रूद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड से की। बाबा रमेश चंद्र बेहद ईमानदार सरल स्वभाव के सेवानिवृत शिक्षक है। उन्होंने हमेशा बच्चों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस कामयाबी से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है। कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरवा निवासी अशोक कुमार के पुत्र अखिल कुमार प्रजापति ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंक 535 प्राप्त किए। पिता पुलिस सेवा में है। इन बच्चों की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता मिलने पर यहां के लोग जनप्रतिनिधि, शिक्षक समाज व गणमान्य लोग उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। सभी का प्यार व स्नेह पाकर सफल प्रतिभागी काफी उत्साहित है।
बेसमेंट खुदाई मे जनसंघ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के पुत्र के मकान की दीवार  ढही
मिट्टी खिसकने से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

रितेश मिश्रा
हरदोई। शहर के लखनऊ रोड स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर के सामने एक निर्माणाधीन भवन में बेसमेंट की खुदाई के दौरान पड़ोसी मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान शौर्यवर्धन सिंह चौहान का है, जो जनसंघ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के पुत्र हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट की गहरी खुदाई के चलते शौर्यवर्धन सिंह चौहान के मकान की दीवार बेसमेंट में भरभराकर गिर गई। इसके बाद लगातार मिट्टी खिसक रही है, जिससे मकान की छत और अन्य हिस्सों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर बेसमेंट निर्माण के नाम पर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के गहरी खुदाई की जा रही है, जिससे आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जांच कराने, आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई में दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्ययन करने वाले अन्तिम रूप से परीक्षा में चयनित छात्र मीना तिवारी (एस०आई०), अमित कुमार (एस०आई०), आकाश (लोको पायलट) को जिलाधिकारी महोदय द्वारा शील्ड प्रदान करते हुए अनुशासन, समर्पित भाव से अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए पुरस्कृत किया। यू०पी०एस०सी०/पी०सी०एस०, नीट, जेईई, एस०एस०सी० में सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता के पंच लक्षण ष्काक चेष्टा वको ध्यानम्, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणमष् उदाहरण के माध्यम से टिप्स देते हुए उत्साहवर्द्धन भी किया जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अवनीश कुमार यादव द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, प्रभावी अध्ययन पद्धति और नियमित अभ्यास के महत्व पर विस्तृत मार्ग दर्शन दिया गया साथ ही परीक्षा के तैयारी के दौरान कठिनाइयो और उनके सामाधान के सम्बन्ध में जानाकरी दी गयी। इसके उपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुश्री निधि वर्मा द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययनन, परीक्षा पैटर्न की समझ और नियमित मॉक टेस्ट देने को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को किस तरह से तैयारी के दौरान अपने समय का मैनेजमेण्ट करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीको पर चर्चा किया अन्त में प्राचार्य,  कौशलेन्द्र कुमार सिहं, सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को परीक्षा के दौरान वर्तमान समय में प्रश्नपत्रों से सम्बन्धित चुनौतियो के रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
-
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय  का किया आकस्मिक निरीक्षण
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने टडियावां विकास खण्ड के अन्तर्गत गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें