अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक

रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी थानों में एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए जिसमें देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों शिकायत दर्ज करें एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, पारिवारिक लाभ, रोजगार, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत की तथा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, सी0ओ0 सिटी अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ईओ हरदोई व संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदनः-विक्रांत ओझा
रितेश मिश्रा
हरदोई निदेशक बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)विक्रांत ओझा जी ने बताया है,कि जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की बेरोजगार युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण का 31 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत बेसिक सिलाई प्रशिक्षण के साथ मार्डन ड्रेसस, फैन्शी सूट,स्कूल ड्रेस,बेसिक मशीन रेपियरिंग का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निरूशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान,उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है, और साथ ही सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी .योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के ब्याज रहित ऋण प्रदान करवाने में भी संस्थान सहायता प्रदान करती है। इच्छुक अभ्यर्थी  7379969627 फोन नम्बरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है।शीघ्रता करें,सीटें सीमित।
बघौली में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल, 5 वर्षीय मासूम भी घायल*
रितेश मिश्रा
हरदोई*। लखनऊ- हरदोई नेशनल हाइवे 731  पर थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम लोधी के पास सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद 5 वर्षीय मासूम भी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP30BE1760 के चालक विकास (30 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी गौरपुर, थाना सुरसा, जनपद हरदोई अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टीवीएस अपाचे (UP32JW9674) से टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों  के माध्यम से सूचनदे दी।दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे यातायात सुचारु बना रहा। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं हुई।
’स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण के तहत निकली भव्य शिक्षा रथ रैली
रितेश मिश्रा
हरियावां (हरदोई)
ब्लॉक संसाधन केंद्र हरियावां पर आज 'स्कूल चलो अभियान' रैली के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा रथ को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पंकज कुमारी एवं विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस जागरूकता रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या हरियावां तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए और बेहद जोश के साथ "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल हम जाएंगे" जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षा रथ के साथ बच्चों ने हरियावां गांव की विभिन्न गलियों और मजरों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की गई कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नजदीकी सरकारी स्कूलों में अवश्य करवाएं।
रैली को सफल बनाने में शिक्षक समुदाय और विभागीय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित, दिव्यांशु मिश्रा, पूजा दीक्षित, मीना यादव, मंजूलिका त्रिपाठी, सविता, रोली देवी, अश्वनी सिंह, रवि सिंह, पारस रस्तोगी, मीनाक्षी, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, छाया पांडे, माधुरी, अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और बी0आर0सी0 के कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोपामऊ चौकी प्रभारी रितेश चौहान को पदोन्नति, बने हरियावां के थाना अध्यक्ष।
विनोद गुप्ता
हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए गोपामऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश चौहान को पदोन्नति के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें थाना हरियावां का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2019 बैच के उपनिरीक्षक रितेश चौहान मार्च 2024 में रायबरेली से हरदोई स्थानांतरित होकर आए थे। उन्होंने थाना मझिला, चौकी प्रभारी कल्याणमल (थाना बेनीगंज) तथा थाना अरवल में अपनी सेवाएं दीं। जनवरी 2026 में उन्होंने गोपामऊ चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी। अब वह पहली बार थाना अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।
उनकी पदोन्नति एवं नई नियुक्ति पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
पत्रकार से अभद्रता मामले में हरियावां के एसओ हटाए गए, दरोगा की जांच के आदेश
रितेश मिश्रा
हरदोई हरियावां थाने में पत्रकार दंपति के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी वीरबहादुर सिंह को हरियावां से हटाकर मझिला थाने में तैनात कर दिया है। वहीं मामले में आरोपित दरोगा त्रियुगी तिवारी के खिलाफ क्षेत्राधिकारी हरियावां से जांच रिपोर्ट तलब की टड़ियावां क्षेत्र के तरी गांव निवासी साथ शनिवार देर रात जमीनी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि त्रियुगी तिवारी ने शिकायत सुनने अभद्र व्यवहार किया और प्रभारी वीरबहादुर सिंह भी थाने में का वीडियो अपने मोबाइल फोन मीडिया पर वायरल हो गया। विभाग की कार्यशैली पर सवाल गई है। जानकारी के अनुसार पत्रकार रामप्रताप अपनी पत्नी के विवाद की शिकायत लेकर हरियावां जनसुनवाई डेस्क पर तैनात दरोगा के बजाय पत्रकार दंपति के साथ गाली-गलौज की। उस समय थाना मौजूद थे। पीड़ित पत्रकार ने घटना में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उठने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने हरियावां के थाना प्रभारी वीरबहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर मझिला थाने में तैनात कर दिया।
एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन
रितेश मिश्रा
कछौना (हरदोई) प्रदेश सरकार रविवार को हरियाली का नया इतिहास के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान में सभी विभागों के साथ जन भागीदारी से एक नया लक्ष्य अर्जित किया एक दिन में लाखों की संख्या में पौधे रोपित किये जा रहे हैं परंतु उचित देखरेख के अभाव व बिना ट्री गार्ड के कारण चंद दिनों में सूख जाते हैं अथवा छुट्टा जानवर चर जाते हैं विधायक रामपाल वर्मा ने विकासखंड कोथावां की ग्राम सभा नगवा में वृक्षारोपण महा अभियान 2026 के अंतर्गत पौधा रोपण किया उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा पेड़ लगाना न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव भी है इसी क्रम में सभापति व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विकासखंड कछौना के ग्राम सभा पत्सेनी की वाटिका में पौधारोपण किया उन्होंने कहा एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित इस अभियान में सभी पौधे मातृ सम्मान और स्मृति को समर्पित है नगर पंचायत कछौना पत्सेनी की अधिशाषी अधिकारी देवांशी दीक्षित लिपिक जेबी सिंह एवं सभासद  और नगरवाशियो ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण किया अस्थाई गौशाला कटियामऊ में ग्राम प्रधान सुशीला देवी व खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र ने  वृक्ष!रोपण किया सभी ग्राम पंचायत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हरित पंचायत के  वृहद वृक्षारोपण ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवो ने किया इसी क्रम में कोतवाली कछौना के थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ कोतवाली कछौना प्रांगण में वृक्षारोपण किया थाना  हरा भरा होने से एक नया स्वरूप मिलेगा इस अभियान में जागरूक नागरिक शिक्षक विद्यार्थी  किसान स्वयंसेवी संस्थाएं  युवक मंगल दल व्यापारी बंधु डॉक्टर सभी विभाग किसान उत्पादक महिला समूह सामाजिक संगठन ग्राम पंचायत बढ़-चढ़कर मुहिम का हिस्सा बने सभी ने  वृक्षारोपण कर पौधे संरक्षित करने का संकल्प लिया जिससे हमारी धरती हरी भरी बनी रहे।
पेड़ लगाकर उच्च शिक्षा मंत्री ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने रविवार को वृहद गौरक्षण केंद्र में पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
      उच्च शिक्षा मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत तड़ेर पहुंची। यहां पर उन्होंने गौशाला में वृक्षारोपण किया। एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा सरकार वृक्षारोपण कार्यक्रम चला कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत हरियाली का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने बड़े बुजुर्गों के नाम पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि आने वाले समय में भारत एक हरा भारत देश हो और पर्यावरण प्रदूषण से देशवासियों को मुक्ति मिल सके। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई उन्होंने सभी से अपील की कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर नोडल ऑफिसर सुश्री निहारिका, नायब तहसील प्रणव पांडे, भाजपा नेता गोविंद पाठक, डीसीएफ अध्यक्ष रामदास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज राजपूत, जिला पंचायत सदस्य संजीव गौतम एवं प्रधान रामू भी मौजूद रहे।
मारपीट की अलग अलग घटनाओं मे आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई।शाहाबाद थाना में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस. ने घायलों की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
        कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी सुरेश बाबू पुत्र जगन्नाथ के अनुसार उसने अपने हिस्से के खेत मे युकलिपस्टिक के पेड़ लगाए थे। जिसके उसके भाई नंदराम ने अपने पुत्र नवलेश, राजेश और परमेश के साथ मिलकर उखाड़ कर डाल दिए मना करने पर गाली गलौज किया और दोबारा पेड़ लगाने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
     थाना क्षेत्र  के ग्राम दरियापुरविक्कू निबासी पुष्पा पत्नी गिरीश कुमार के अनुसार शनिवार सुबह पड़ोस के बच्चे उसके बच्चों के साथ उसके दरवाज़े पर खेल रहे थे बच्चों बच्चों मे आपस मे कुछ विवाद हुआ और सब बच्चे अपने अपने घर चले गए। शाम को करीब 4 बजे पडोसी दानिश पुत्र आरिफ अपने पिता, माता और पुत्र के साथ उसके घर आये और जाति सूचक गाली गलौज करते हुए उसे उसकी बहन को भाभी व भाई को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।
       उपरोक्त मारपीट की घटनाओ में पुलिस ने घायलों की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया।प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटनाओ की जाँच शुरू कर दी गई है।
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव मे धारदार हथियार से युवक जो घायल करने के मामले मे नामजद आरोपियों को घटना मे प्रयुक्त बांका सहित गिरफ्तार किया है।
       प्राप्त विवरण मे 11 जुलाई को रामेश्वर पुत्र बोदिल निवासी ग्राम उधरनापुर द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 11जुलाई की शाम वह अपने खेत पर लगे लिपटीस के पेड़ देखने के लिए गया था। उसी समय गाव निवासी नन्हे पुत्र अज्ञात, महेन्द्र पाल पुत्र अज्ञात, सतेन्द्र पुत्र अज्ञात, अजीत पुत्र अज्ञात, कल्लू पुत्र अज्ञात, विधाराम पुत्र अज्ञात वहां आये व वादी से गाली गलौच कर मारपीट की गयी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। जब वादी का साथी देवी सहाय पुत्र रामवीर उक्त घटना के संबंध में तहरीर देने के लिए थाने पर जा रहा था तो उक्त अभियुक्तो द्वारा रास्ते में देवी सहाय उपरोक्त पर बांके से वार कर घायल कर दिया गया। इस सम्बन्ध में वादी रामेश्वर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
     पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित कल्लू पुत्र इतवारी,नन्हे उर्फ रामनिवास पुत्र रामचन्द्र,महेन्द्र पाल पुत्र रामचन्द्र और विद्याराम पुत्र रामचहेते सर्व निवासीगण ग्राम उधरनापुर थाना सवायजपुर को गिरफ्तार किया गया है।