युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव मे धारदार हथियार से युवक जो घायल करने के मामले मे नामजद आरोपियों को घटना मे प्रयुक्त बांका सहित गिरफ्तार किया है।
       प्राप्त विवरण मे 11 जुलाई को रामेश्वर पुत्र बोदिल निवासी ग्राम उधरनापुर द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 11जुलाई की शाम वह अपने खेत पर लगे लिपटीस के पेड़ देखने के लिए गया था। उसी समय गाव निवासी नन्हे पुत्र अज्ञात, महेन्द्र पाल पुत्र अज्ञात, सतेन्द्र पुत्र अज्ञात, अजीत पुत्र अज्ञात, कल्लू पुत्र अज्ञात, विधाराम पुत्र अज्ञात वहां आये व वादी से गाली गलौच कर मारपीट की गयी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। जब वादी का साथी देवी सहाय पुत्र रामवीर उक्त घटना के संबंध में तहरीर देने के लिए थाने पर जा रहा था तो उक्त अभियुक्तो द्वारा रास्ते में देवी सहाय उपरोक्त पर बांके से वार कर घायल कर दिया गया। इस सम्बन्ध में वादी रामेश्वर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
     पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित कल्लू पुत्र इतवारी,नन्हे उर्फ रामनिवास पुत्र रामचन्द्र,महेन्द्र पाल पुत्र रामचन्द्र और विद्याराम पुत्र रामचहेते सर्व निवासीगण ग्राम उधरनापुर थाना सवायजपुर को गिरफ्तार किया गया है।
कछौना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी बैठक संपन्न
रितेश मिश्रा
कछौना ( हरदोई) आगामी माह में त्यौहार कावड़ यात्रा नाग पंचमी रक्षाबंधन बारहवफात जन्माष्टमी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में कोतवाली कछौना प्रांगण में रविवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी  बघौली प्रभा पटेल ने आवश्यक निर्देश दिए कावड़ यात्रा का रूट प्लान  कांवड़ियों के नाम व संख्या कावड़ यात्रा की तिथि की सूचना अवश्य दे दें डीजे में ऊंचाई  का विशेष ध्यान दें अक्सर विद्युत तार की चपेट में आने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है वही ज्यादा  तेज से   डीजे बजाने पर बूढ़े बुजुर्ग हार्ट के मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो जाती है अनजाने में जान तक चली जाती है सड़क के किनारे आराम ना करें नशे के सेवन से बचें नहर वा नदी में नहाने से बचे घाट पर ही नहाए बरसात  के  में मौसम तेज बहाव के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं कावड़ यात्रा के दौरान जर्जर विद्युत तार व सड़कों पर गड्ढों के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सही कराने का प्रयास करेंगे कांवरिया अपने साथ अपना पहचान पत्र आईडी कार्ड अवश्य रखें नई परंपरा कोई न डालें नई परंपरा की सूचना थाने में अवश्य दें खुशी व उत्साह के साथ सावधानी से त्योहार बनाएं अपनी सुरक्षा व दूसरे की सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें  वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग ना करें वाहन के साथ आवश्यक ड्राइविंग लाइसेंस बिना नंबर की गाड़ी पर  कार्यवाही की जाएगी ट्राली में यात्रा करने से बचें डीजे पर किसी प्रकार के भड़काऊ गाने व आपत्तिजनक पोस्ट व प्रदर्शन न करें किसी भी भावना को ठेस ना पहुंचाएं थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी से अपील की आपसी सौहार्द व भाईचारे से त्योहार बनाएं इस अवसर पर ग्राम प्रधान सभासद मुकेश सिंह तेजपाल वर्मा  निर्भय राजवंशी राज मित्र सुधीर कुमार प्रधान राम सहाय नरेश कुमार आलम कप्तान सुनील इरफान डॉक्टर नरेंद्र वर्मा सद्दीक सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया ।
सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ ने आयोजित की प्लंबिंग कार्यशाला, प्लंबरों को दिया आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण
रितेश मिश्रा
संडीला, हरदोई। सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिवीजन द्वारा अपने अधिकृत डीलर एम/एस जेएमडी एंटरप्राइजेज के तत्वावधान में सिंह रिज़ॉर्ट संडीला में "प्लंबिंग कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्लंबरों को आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी देकर उनके तकनीकी कौशल को और बेहतर बनाना था।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 50 से 60 प्लंबरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ की तकनीकी टीम ने प्रतिभागियों को प्लंबिंग कार्य से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अंडरग्राउंड एवं एबव ग्राउंड सीवर लाइन सिस्टम के सही इंस्टॉलेशन, वॉटर टैंक के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित संस्थापन तथा संपूर्ण प्लंबिंग लाइन के उचित संयोजन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्लंबरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में संडीला के स्थानीय डीलर श्री अजय द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी की तकनीकी टीम से श्री शरद यादव एवं श्री लावा सिंह, प्रोजेक्ट टीम से एरिया प्रबंधक श्री बृजेश सिंह तथा सेल्स टीम से श्री विवेक मिश्रा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ भविष्य में भी प्लंबरों एवं तकनीशियनों के कौशल विकास के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर करती रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली प्लंबिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का पुतला फूंकने जा रहे विक्रम पांडे गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई में आबकारी मंत्री नितिनअगरवाल के आवास पर उनका  पुतला फूकने जा रहे कांग्रेसजनों और पुलिस कर्मियों में हुई तीखी झड़प

पुतला फूकने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने सिनेमा चौराहे पर धर दबोचा
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कल प्रेस वार्ता में सपा और कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की अस्तित्वहीन पार्टी करार दिया था
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे की अगुवाई में लगभग दो दर्जन कांग्रेसी जा रहे थे  नितिन अग्रवाल के आवास पर जा रहे थी उनका पुतला फूकने
प्रशासन की सूझबूझ के चलते नितिन
अग्रवाल के समर्थको ,भाजपा कार्यकर्ताओं व कांग्रेस जनों के बीच में होने वाला टकराव होने से बच गया
पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते कांग्रेस के प्रदर्शनकारी सिनेमा चौराहा से आगे नहीं बढ़ पाए।पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह , शहर अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ,गोपाल पांडे समेत दर्जन  भर से अधिक कांग्रेस जनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई ।
हरदोई में जमीन विवाद में पत्नी के साथ थाने पहुंचे पत्रकार को दरोगा ने पीटा,वीडियो वायरल
रितेश मिश्रा
हरदोई में हरियावां थाने के दरोगा त्रिवेणी नारायण ने थाने के अंदर पत्रकार को जमकर पीटा और गालियां दीं।तरी गांव के रहने वाले पत्रकार रामप्रताप का भाइयों से जमीन बंटवारे का विवाद था।पैमाइश के वक्त बाहर होने के कारण रामप्रताप ने अपनी पत्नी को मौके पर भेजा था।पैमाइश के बाद जब पत्रकार दंपती थाने पहुंचे,तो दरोगा इस बात पर भड़क गए कि रामप्रताप खुद मौके पर क्यों नहीं था।रामप्रताप का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।रामप्रताप के मुताबिक उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने की सत्यता की जांच के लिए थाने की सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा सकते हैं।
दरोगा ने मर्यादा भूलकर थाने के भीतर ही पत्रकार रामप्रताप को गालियां दीं,कॉलर और बाल पकड़कर पीटा।इस आक्रामक गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना है कि दरोगा पर क्या कार्रवाई होती है।
8 जुलाई से लापता व्यापारी का सव नहर में मिला
रितेश मिश्रा
हरदोई शारदा नहर में मिला लापता व्यापारी का शव, बीती 8 जुलाई से लापता थे व्यापारी ब्रजेश द्विवेदी, सांडी थानाक्षेत्र के खुटाना गाव के पास शारद नहर में ग्रामीणों ने एक शव देखा जिसकी पहचान कोतवाली शहर के मोहल्ला हरदेवगंज निवासी ब्रजेश द्विवेदी पुत्र स्व0 अनंत राम के रूप में की गयी, सांडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 9 जुलाई को बबीता पत्नी ब्रजेश द्विवेदी ने लोनार थाने पर तहरीर देकर अपने पति ब्रजेश द्विेवेदी के लापता होने की दर्ज कराई थी एफआईआर, पुलिस घटना के समस्त बिन्दओं पर कर रही है गहनता
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिये 31 जुलाई तक करे पंजीकरण।

रितेश मिश्रा
हरदोई प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा, पिहानी निर्भय कुमार ने बताया है, कि जवाहर नवोदय विद्यालय  में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म हमारी वेबसाइट navodaya.gov.in  पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध हैं। सत्र 2027-28 में कक्षा 05 में अध्ययनरत ऐंसे छात्र जो मूलतः जनपद हरदोई के निवासी है और जिन्होंने कक्षा 03, 04 बिना किसी अन्तराल के उत्तीर्ण की है। वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। अतः समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी जनसेवा केन्द्र/साइबर कैफे स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस पर नुक्कड़ नाटक 'रोटी, कपड़ा और मकान' का मंचन, दिया परिवार नियोजन का संदेश

रितेश मिश्रा
हरदोई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग, जवाहर भवन, लखनऊ के सहयोग से पंजीकृत कलाकार भूपेंद्र कुमार के निर्देशन में ग्राम पंचायत बहुती कलां, ब्लॉक भरावन, तहसील संडीला में सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक "रोटी, कपड़ा और मकान" का प्रभावशाली मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से अशिक्षा, भ्रष्टाचार, भूमि विवाद, सामाजिक शोषण और बढ़ती जनसंख्या जैसी समस्याओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। कहानी में दिखाया गया कि अशिक्षा के कारण ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। साथ ही बड़े परिवार के कारण आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
नाटक के अंतिम दृश्य में कलाकारों ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण पर पड़ता है। कार्यक्रम में सभी ने जनसंख्या संतुलन, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कलाकार कुमकुम, सृष्टि, मुस्कान, अंकुल, सुभाष, सत्यवान, रामेंद्र कुमार, शिवांकी, सिंपल, अभिषेक, दिवांश, सरिता, आकाश और अंशिका सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सशक्त एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम से सुरक्षा व सुविधाओं की मांग, 8 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है भव्य कांवड़ यात्रा
रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई। सावन मास में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर कांवड़िया संघ, मुरार नगर (सोम) ने जिलाधिकारी हरदोई को मांग पत्र सौंपकर यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।संघ के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक वर्ष सावन मास में हजारों श्रद्धालु बाइक, चारपहिया वाहनों, डीजे और झांकियों के साथ मुरार नगर से कन्नौज जनपद के मेहंदीघाट पहुंचकर गंगाजल भरते हैं और पैदल यात्रा करते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता बताई गई है।मांग पत्र में प्रशासन से पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें फायर स्टेशन व सावित्री फ्लोर मिल से गोसगंज रोड तक मुख्य मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मुरार नगर से गोसगंज मेन रोड तक दोनों ओर खड़े बबूल के पेड़ों की सफाई, महाकालेश्वर मंदिर परिसर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबिलों को स्थानांतरित कर सुरक्षित व्यवस्था, ग्राम सभा सोम के पंचायत भवन में रात्रि विश्राम की अनुमति तथा यात्रा के दौरान सुनासीरनाथ मंदिर पर रात्रि विश्राम और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था शामिल है।संघ ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इन मांगों पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई कराई जाए, ताकि सावन की कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।पत्र के अनुसार, 8 अगस्त 2026 (शनिवार) सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है।
समय से इलाज न मिलने पर महिला की सर्प दंश से मौत
रितेश मिश्रा
कासिमपुर( हरदोई) थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सभा   बेहसार में महिला संगीता देवी की सर्प दंश से निधन हो गया  इस घटना से मासूम बच्चों के ऊपर से मां का आंचल छिन गया थोड़ी सी जागरूकता के अभाव में महिला का समय से इलाज  न मिलने के कारण निधन हो गया परिजनों के सामने दुख का संकट खड़ा हो गया मिली जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम बेहसार में किसान राजकिशोर की 35 वर्षीय  पत्नी संगीता देवी शुक्रवार की रात बारिश के कारण छत से नीचे आकर जमीन में लेट गई इस दौरान सर्प ने  काट लिया परिजन झाड़ फूंक व देसी दवाओ  के  चक्कर में  इधर-उधर भटकते रहे काफी समय बीत जाने के बाद कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला स्तर रेफर कर दिया जहां इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ ले जाते समय महिला का निधन हो गया सरकार के लाख प्रयास के बावजूद लोग समय से सर्प दंश का  इलाज नहीं कराते हैं जबकि सरकार सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवैक्सीन की उपलब्धता होने की बात कहती है उसके बावजूद अज्ञानता के कारण झाड़ फूंक व देसी दवाओ के सहारे भटकते है मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं इस घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मी व पुलिस टीम ने पहुंचकर विधिक कार्यवाही कर रही है ग्राम प्रधान अर्जुन वर्मा ने बताया मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे ।