फर्जी नंबर‑प्लेट कार से अवैध 28 किग्रा गांजा व तस्कर गिरफ्तार
चंदौली — मुगलसराय पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 24.800 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बिहार का निवासी है और इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है।

थाना मुगलसराय के निरीक्षण व उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना मुगलसराय, चौकी औद्योगिक नगर और एसओजी चंदौली की संयुक्त टीम ने 06.07.2026 को पटनवा तिराहे पर चेकिंग के समय मुखबिर की सूचना पर मिल्कीपुर–ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। टीम ने मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रही एक काले रंग की रेनोंल्ट डस्टर कार को रोकने का प्रयास किया, जिस पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वाहन और चालक दोनों को पकड़ लिया।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की उपस्थिति में वाहन की सघन तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो सफेद प्लास्टिक के बोरों से कुल 24 बंडलों में पैक कर रखा 24.800 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। वाहन की ई-चालान ऐप व चेसिस नंबर से जांच करने पर पता चला कि कार पर लगी नंबर प्लेट (UP16BY9490) किसी अन्य वाहन की है और वास्तविक चेसिस नंबर पर अलग पंजीकरण अंकित था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस की नज़र बचाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम उमाकान्त उर्फ हिमांशु पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी ग्राम बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। पूछताछ में उसने कहा कि वह मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी व आसपास के इलाकों में ऊँचे दाम पर सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुरोध जारी है।

मुगलसराय थाना में मु0अ0सं0 328/2026 के अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय दण्ड संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी (कोतवाली मुगलसराय), एसओजी प्रभारी रामजनम यादव एवं एसओजी टीम, चौकी प्रभारी सूरज कुमार (औद्योगिक नगर), हे.का. प्रकाश कुमार सिंह, का0 अमित कुमार और का0 सुनील गुप्ता। पुलिस ने कहा है कि इस कार्रवाई से तस्करी के इस नेटवर्क को बड़ी चोट लगी है और आगे की पड़ताल से अन्य जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अचार्य शैलेश पांडे ने अपने जन्मदिन पर भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि
भायंदर। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पिछले दिनों पुलिस एनकाउंटर में जिस तरह से आत्म समर्पण के बाद भी भरत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा निर्मम रूप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई, उससे व्यथित होकर संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अचार्य शैलेश पांडे ने आज अपना जन्मदिन न मनाकर भायंदर पूर्व स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भारत माता मंदिर सेवाश्रम में शहीद भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि और शोक सभा का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में अचार्य शैलेश पांडे,शिक्षण समिति सभापति स्नेहा शैलेश पांडे, परिवहन समिति सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी,पतंजलि योग समिति ठाणे जिला प्रमुख योग गुरु संतोष खटावकर, जिला सचिव मुकेश जांगिड़, फूलकुमार झा जिला सचिव, समाजसेवक एल आर पांडे, समाजसेवी मैना पांडे ,जितेंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी जिला सचिव,बी एस पाठक, संदीप दुबे, संजय दुबे, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, संदीप शर्मा, नितीन ओझा,विशाल रजक  आदि का समावेश रहा।
शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों तक वृक्षारोपण
भायंदर /चंदौली। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई ) के उपलक्ष में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देश के विभिन्न प्रांतो में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। संस्था के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से संस्था द्वारा पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक आठ राज्यों में 26,200 वृक्ष लगाए जा चुके हैं। संस्था के प्रेरणा स्रोत विधायक राजा भैया, मार्गदर्शक विधायक सुशील कुमार सिंह तथा संरक्षक पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पांडे और और राहुल लल्लन तिवारी हैं। संदीप सिंह फ़ौजी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तथा सुशील सिंह जनौली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस बारे में पूछे जाने पर लल्लन तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
संचारी रोग नियंत्रण की बच्चो को दिलाई शपथ

चंदौली  l  कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहनिया में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव के द्वारा दिलाई गई !
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरसात के मौसम में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान विद्यालय के माध्यम से बच्चों में तथा समाज में एक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है!
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप , गंदे पानी से होने वाली बीमारियां तथा गर्मी और उमस के द्वारा अनेक तरह के रोग फैलते हैं! बीमारियों के रोकथाम हेतु तमाम तरह के उपाय शासन के द्वारा विद्यालय के बच्चों को तथा उनके परिवार को बताकर इन संचारी रोगों से सभी को बचाना है!
घर में साफ -- सफाई रखें!
पानी इकट्ठा न होने दें !
और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें !
शिक्षकों ने संचारी रोग की शपथ लेते हुए इस अभियान को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने  का प्रयास किया गया !
चंदौली ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है!
कचरा कचरादानी में , सोए मच्छरदानी में !
सभी रोगों की एक दवाई ,घर में रखें साफ सफाई !
वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोग भगाएंगे !
पानी ठहरेगा जहां, मच्छर रहेगा  वहां !
जैसे विभिन्न स्लोगन के माध्यम से उन्हें समझाने का प्रयास किया गया !इस संचारी अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ,नंदकुमार शर्मा, पूजा सिंह ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमा चौबे ,प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, विजय राज रवि, राम भजन, मंजू देवी ,ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल, सुशीला देवी, तेतरा देवी, तारा देवी, सुंदरी देवी, केवला देवी ,पिंकी रानी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे!