भक्त प्रह्लाद व अजामिल की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
रितेश मिश्रा
हरदोई  कमलेश्वर फाउंडेशन एवं कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद एवं अजामिल की प्रेरणादायी कथाओं का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास वृंदावन से पधारी राधा प्रिया ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति तथा अजामिल के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा और भगवान के नाम की महिमा का संदेश दिया।
कथावाचिका ने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों और असुरराज हिरण्यकशिपु के अत्याचारों के बावजूद भगवान विष्णु के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़ी। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने नरसिंह अवतार धारण कर अपने भक्त की रक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
अजामिल प्रसंग का वर्णन करते हुए राधा प्रिया ने कहा कि जीवनभर पापकर्मों में लिप्त रहने के बावजूद अंत समय में भगवान नारायण के नाम का स्मरण करने से अजामिल का उद्धार हो गया। यह प्रसंग भगवान के नाम की महिमा और सच्चे भाव से किए गए स्मरण की शक्ति को दर्शाता है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए और भगवान के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती वर्मा ,निरमा देवी, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिता मिश्रा, संजीव मिश्रा, आभाष कुमार,अमिताभ शुक्ला, आशीष बाजपेई, अनुराधा मिश्रा, सुमन सिंह मंजू वर्मा, अखिलेश गुप्ता, आशीष अवस्थी, आकाश द्विवेदी, संजेश मिश्रा, नागेश्वर, आशीष बाजपेई, आकाश द्विवेदी, विपिन मिश्रा, शांतनु सिंह, वंदना, सुमन, सपना, रीना, उपासना, सार्थक, अनुराग, कार्तिकेय, मीनू, रत्नेश चौहान सहित श्रीराम परिवार मित्र मंडली एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 जून तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से किया जाएगा किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति एवं संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है।
अवरुद्ध मार्ग को न खोले जाने से पीड़ित ने जान देने की दे डाली धमकी

कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बरगदिया मजरा झरोईया का मामला

रितेश मिश्रा


बेनीगंज(हरदोई)। के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान हो चुका है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, मजरा झरोईया निवासी बाबूराम पुत्र जालिम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके मकान के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में घिर गया है।

पीड़ित बाबूराम ने स्थानीय पुलिस कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि गांव के ही अशोक कुमार, रामसागर पुत्रगण शंकर रैदास, शांति पत्नी शंकर रैदास तथा रोशनी पत्नी अशोक कुमार द्वारा उनके मकान के निकलने वाले रास्ते में लकड़ी, छप्पर और अन्य सामान डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।23 जून की रात करीब 8 बजे विपक्षीगण उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे और परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।

बाबूराम ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी प्रतापनगर और कोतवाली बेनीगंज में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आए दिन मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बाबूराम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द न्याय नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अब देखना यह होगा कि हरदोई पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करती है। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग को लेकर अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट) ने जिलाधिकारी हरदोई को लिखा पत्र
ग्राम सभा सोम में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका

रितेश मिश्रा


संडीला/हरदोई।हरदोई जनपद के विकासखंड सण्डीला अंतर्गत ग्राम सभा सोम में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग की है। ग्राम मुरार नगर सोम निवासी विवेक कुमार मिश्रा ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम सभा में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे गांव की सड़कें, नालियां और सार्वजनिक स्थान गंदगी से पटे हुए हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि सफाई व्यवस्था चरमराने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि ग्राम सभा सोम में शीघ्र सफाई कर्मी की नियुक्ति कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बना रहे और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई कर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की है।
बेहतर क्वालिटी और भरोसे का दूसरा नाम बना ऑटो लुक , बाजार में बढ़ी मांग
रितेश मिश्रा
हरदोई। ऑटो लुब्रिकेंट क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही OUTO LUBE Petro Chem Pvt. Ltd. अपने उच्च गुणवत्ता वाले लुब्रिकेंट्स और सिंथेटिक ऑयल के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ब्रेक फ्लूड, कूलेंट और अन्य ऑटोमोटिव उत्पाद बेहतर प्रदर्शन और इंजन सुरक्षा के लिए जाने जा रहे हैं।
कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले बेस ऑयल से तैयार किए जाते हैं, जिससे वाहनों के इंजन को बेहतर सुरक्षा मिलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण इंजन ऑयल का उपयोग वाहन की कार्यक्षमता बढ़ाने, इंजन की आयु लंबी करने तथा ईंधन की खपत को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
OUTO LUBE के उत्पादों को वाहन चालकों, मैकेनिकों और ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों के बीच अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कंपनी के विभिन्न उत्पादों में सिंथेटिक इंजन ऑयल, 20W-40 इंजन ऑयल, ATF ऑयल, ब्रेक फ्लूड, कूलेंट और रेट्रो 15W-40 शामिल हैं, जो दोपहिया, चारपहिया तथा व्यावसायिक वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
जेठ के अंतिम मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रितेश मिश्रा

हरदोई। जेठ माह के अंतिम मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के मोहल्ला आशा नगर गेट के निकट श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला। हरदोई के प्रख्यात पत्रकार रितेश मिश्रा द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र भगवान हनुमान के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

जेठ के मंगल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था और लोककल्याण की भावना के साथ आयोजित इस भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।भंडारे के आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था। एक ओर श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों में लीन दिखाई दिए, तो दूसरी ओर स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रसाद वितरण में जुटे रहे। पूड़ी, सब्जी, छोले, चावल और बूंदी सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक वितरित किया गया।

आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन न केवल आस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर आयोजक मंडल में प्रफुल्ल मिश्रा, रितेश मिश्रा, रोहित मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा, विनायक मिश्रा, सूर्यांशु मिश्रा, निश्चय मिश्रा, युवराज सिंह, सुयश मिश्रा, पूर्णचंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, जिला अध्यक्ष बबलू सिंह, प्रवीण राजन, अरविंद तिवारी, आनंद गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, लक्ष्मीकांत पाठक, पप्पू दीक्षित एवं नवल गुप्ता सहित सभी पत्रकार बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जनकल्याण की इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

भंडारे में विनोद शुक्ला, टिल्लू सिंह चौहान, नीसू अग्निहोत्री, दीपू सिंह चौहान, विवेक मिश्रा, हरियावा, पुनीत सिंह तथा भोलू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी विचारों के प्रेरणास्रोत थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: मुकुल सिंह आशा

रितेश मिश्रा


हरदोई। महान राष्ट्रवादी विचारक, अखंड भारत के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह आशा ने हरदोई नगर मंडल के बूथ संख्या 253 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

     जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह आशा ने कहा कि हम सभी को डॉ साहब के राष्ट्रवादी विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, एकात्मता और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

               इस मौके पर उमाकांत गुप्ता, वीरेश सिंह, शुभम सिंह, अरुण कुमार, नरेश सक्सेना, ओम जी शुक्ला, दीपेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वार्ड नंबर 6 में जर्जर सड़क से आम जनता त्रस्त
अधिवक्ता विवेक मिश्रा ने डीएम को लिखा पत्र, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग

रितेश मिश्रा
संडीला, हरदोई।बारिश के मौसम में बदहाल सड़क से परेशान मुरार नगर सोम के लोगों ने जिलाधिकारी से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग की है। क्षेत्र निवासी एडवोकेट विवेक कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामखेलावन के घर से बहादुर के घर तक वार्ड संख्या-6 की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि खराब सड़क के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो जाते हैं और दैनिक आवागमन प्रभावित रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए उक्त मार्ग पर शीघ्र इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है।
पीड़ित ने पैतृक संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, की शिकायत।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज(हरदोई)। जनपद हरदोई के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी बहन, बहनोई और पिता पर मानसिक उत्पीड़न, मकान निर्माण में बाधा डालने तथा पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम कोरोखुर्द, मजरा कोरोकला निवासी शुभम कुमार वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वह अपने पुस्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। शुभम का कहना है कि वह अपने पिता का इकलौता पुत्र है, लेकिन उसकी बहन संध्या पत्नी राम प्रताप निवासी बघौली चौराहा आए दिन उसके पिता को उसके खिलाफ भड़काती रहती है।
पीड़ित का आरोप है कि बहनोई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण परिवार पर दबाव बनाया जाता है और उसके पिता को गुमराह किया जाता है। शुभम ने कहा कि उसकी बहन परिवार की फसल और अनाज पर भी कब्जा कर लेती है। आरोप है कि पिछले करीब दस दिनों से बहन मायके में रह रही है और उसी के उकसावे पर उसके पिता ने मकान निर्माण के दौरान बनाई गई दीवार को गिरा दिया।
शुभम ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उसे मकान निर्माण नहीं करने दे रहे हैं तथा गाली-गलौज करते हुए पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से साफ इनकार कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार इस पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी भी मानसिक तनाव में है और परिवार के साथ रहने में असुरक्षा महसूस कर रही है।
पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे न्याय दिलाया जाए तथा पैतृक संपत्ति में उसका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित कराया जाए। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा ने सपा प्रमुख पर जातिबाद को बढावा देने के लगबाए होडिंग
 
रितेश मिश्रा
हरदोई !! समाजवादी के व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता एवं समाजवादी यूवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव ने कहा कि हरदोई में भारतीय जनता पार्टी ने जगह-जगह  अखिलेश यादव  को जातिवाद को बढ़ावा देने का  आरोप लगाते हुए होल्डिंग लगवाएं जिनको हम सपा नेताओं ने जाकर तत्काल हटाने का काम किया।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर जातिवाद हो रहा है तो भाजपा सरकार में भारतीय जनता पार्टी में लगातार पीडीए के लोगों के साथ अन्याय अत्याचार कर रही भाजपा जिस राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आई आज उसी राम मंदिर में हजारों करोड़ रुपये चंदा चोरी हो गया यहां तक की सोने चांदी के आभूषण भी चोरी हो गए राम मंदिर के चंदा चोरी होने से भाजपा की देशभर में थू थू हो रही है इन सब से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा लगातार इस तरीके की हरकत कर रही है जनता सब जान रही है भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए लगातार झूठा प्रचार कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता सब जान रही है जनता महंगाई से जूझ रही है शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली किल्लत  एक बड़ी समस्या है डीजल पेट्रोल व गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं महंगाई चरम सीमा पर है।
छात्र, नौजवान, बेरोजगार हैं रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है अगर छात्र रोजगार मांगता है तो उसको जेल भेज दिया जाता है छात्र नौजवान किसान सबसे ज्यादा भाजपा की सरकार में परेशान है जनता आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा को हराने जा रही है।
2027 में पीडीए की सरकार बनेगी श्री अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
बुजुर्ग को गोली लगने से घायल, जमीनी विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।
आरोपी पक्ष से सैकड़ों की संख्या में कोतवाली  में मौजूद लोग।

रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)। जनपद हरदोई के कोतवाली बेनीगंज  क्षेत्र के धरौली झाला गांव निवासी किसान पलविंदर सिंह को रविवार रात गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल किसान को पहले सीएचसी कोथावां और बाद में गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पलविंदर सिंह रविवार रात करीब आठ बजे अटवा गांव जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी हरियांवा तथा अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाल रही है।

उधर, धरौली गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण बेनीगंज कोतवाली पहुंचे और गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय रामशंकर गांव की एक दुकान पर मौजूद थे और कई लोग उनके साथ बैठे हुए थे। रामशंकर की पत्नी सुशीला देवी ने भी अपने पति को बेगुनाह बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी और बाद में पुलिस पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

मामले में एक और पहलू तब सामने आया जब जांच के दौरान पता चला कि पलविंदर सिंह घर से अटवा स्थित चक्की पर आटा लेने जाने की बात कहकर निकले थे, जबकि चक्की के रिकॉर्ड में हाल के दिनों में उनके द्वारा गेहूं पिसाने का कोई विवरण नहीं मिला। इससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
फिलहाल में खबर लिखे जाने तक मामला जांच का विषय बना हुआ है।