ओम प्रकाश राजभर के दावे से सियासी पारा हाई, सपा में टूट की अटकलें तेज,
बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब सुभासपा प्रमुख एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष चरम पर है और जल्द ही पार्टी को बड़ी राजनीतिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
राजभर ने संकेतों में कहा कि सपा के कुछ सांसद पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि एक प्रभावशाली नेता के नेतृत्व में असंतुष्ट सांसदों का समूह सक्रिय है और समय आने पर बड़ा फैसला ले सकता है। राजभर ने हाल ही में सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक वर्ग विशेष की उपेक्षा की गई, जिससे पार्टी के अंदर नाराजगी और बढ़ी है।
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को सोशल मीडिया की राजनीति से बाहर निकलकर अपने सांसदों और नेताओं की नाराजगी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सपा के अंदरूनी हालात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले ऐसे बयान प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर सकते हैं।
संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया



इस गंभीर समस्या को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री एवं पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू ने नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
जिला संयोजक सुनील सर्राफ ने कहा कि गौरव सर्राफ की सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़, पत्रकार के रूप में बेबाक लेखनी और जनता के बीच साफ सुथरी छवि को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पी.डी.ए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए ऐसे ही जुझारू और कर्मठ साथियों की जरूरत है। सुनील सर्राफ ने भरोसा जताया कि गौरव सर्राफ के नेतृत्व में बेल्थरा रोड में पी.डी.ए का जनाधार तेजी से बढ़ेगा।
प्रदीप मिश्रा के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर लगभग 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आसपास के जिलों समेत कई राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदीप मिश्रा के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर लगभग 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आसपास के जिलों समेत कई राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशाद बसपारी ने प्रभावशाली तरीके से की, जबकि संचालन सुनील कुमार टिंकू ने बेहद सधे और आकर्षक अंदाज़ में करते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
समारोह की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को बड़े ही ओजपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।


मांग पत्र में बिल्थरा रोड स्टेशन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की गई है। समिति ने प्रमुख समस्याएं उठाई जो यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी सबसे पहले तो ट्रैफिक जाम मुसीबत है जो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन के चलते रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा पर नंबरिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। फुट ओवरब्रिज का भी अधूरा कार्य को पत्र में लिखा गया।प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने के बावजूद फुट ओवरब्रिज का कार्य अधूरा है, जिससे यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। यह स्थिति हादसों को न्योता दे रही है। और बुनियादी सुविधाओं का अभाव स्टेशन पर पेयजल और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। पुरानी पानी टंकी से पानी सप्लाई जो लेकर भी ध्यान अवगत कराया गया समिति ने कई सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव बेल्थरा रोड स्टेशन पर नहीं होने से स्थानीय यात्रियों में नाराज़गी देखी जा रही थी इसको ध्यान में रखकर समिति ने प्रार्थना पत्र से निवेदन किया मनीष सोनी ने पुराने फुट ओवरब्रिज की मरम्मत मौजूदा ओवरब्रिज की स्थिति ठीक नहीं है, जिसे मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने की आवश्यकता है जो ज्ञापन में प्राथमिकता से दर्शाया
ज्ञापन देने में समिति के लोग रहे मौजूद:
Jun 21 2026, 12:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k