गांजा और हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार

रितेश मिश्रा

हरदोई।कोतवाली शहर पुलिस ने दो लोगों को हीरोइन और गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
        
प्राप्त विवरण में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण/बिक्री/परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 17जून को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा पंकज सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह और अंकित मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा निवासीगण हरियापुर थाना हरपालपुर को 625 ग्राम हेरोईन तथा 05 किलों 798 गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली शहर पर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लगाए जाने की उठाई मांग दिया ज्ञापन
रितेश मिश्रा

हरदोई । शहर के सभी चौराहों पर महापुरुषों, क्रांतिकारीयो की प्रतिमाओं को लेकर काफी समय से राजनीति माहौल गरम चल रहा है।जिसमें हरदोई के नेताओं द्वारा प्रस्तावित मूर्ति ना लगाकर अन्यत्र मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है।और कही ना कही महा पुरुषों का अपमान किया जा रहा हैं।जिसको लेकर आज युवा करणी सेना संगठन के द्वारा संबोधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा दिया गया जिसमें मोहित मिश्रा युवा करणी सेना ने के प्रदेश मिडिया प्रभारी उ0प्र0, व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्ञापन दिया गया है। जिसमें पूर्व से प्रस्तावित सिनेमा चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित किया जाना सुनिश्चित किया गया था लेकिन जनपद के नेताओं द्वारा अपनी मनमानी राजनीति को चमकाने के लिए भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया और जनता जनार्दन को झूठा आश्वासन दिया गया कि प्रतिमा को डीएम चौराहा पर स्थापित किया जाएगा लेकिन वहां पर देश का गौरव सम्राट अशोक का चिन्ह पहले से ही मौजूद हैं।जिसको भी हटाया जाना सर्वथा अनुचित है।

इसी स्थिति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए और सन् 2000 से सदर मालखाने में क़ैद हम सब के नेता , नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को रिलीज़ कर अस्पताल चौराहे पर पुनः स्थापित किया जाए ।काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहकर कॉलोनी कब्ज़ा कर अनैतिक व्यापार सट्टा कारोबार नसे का कारोबार और ग्रुपवाजी कर गैंग बनाकर गुंडई करने वालों और चोर उचक्कों पर कठोर कार्यवाही की जाए किराए पर दिए आवासों का एलाटमेंट निरस्त किया जाए और हम सब की मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अगर हीलाहवाली हुई तो अन्यत्र समाजसेवी संगठनों और समाजसेवियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर अधिवक्ता नीरज मिश्रा ,मुकेश अग्निहोत्री , अंकित गुप्ता,सुनील भारती, वेदराम, प्रांशु कुमार,सौरभ ,अनूप सिंह ,देवेश सिंह,आलोक द्विवेदी ,जयराम अमित सिंह सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 99 शिकायतें

रितेश मिश्रा


हरदोई।आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 99 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो।

जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
रितेश मिश्रा

हरदोई। आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ स्वामी विवेकाबनंद सभागार में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसओपी का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा और आधुनिक तकनीक परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये।

सभी परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, पंखे, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर बने क्लॉक रूम मे परीक्षार्थियों के बैग रखने पर उसकी तलाशी ली जाए तथा परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में इलेक्ट्रानिक की दुकान/कैफे आदि परीक्षा होने तक बन्द रखे जाएं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सभी केन्द्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की जाए।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक से कहा कि अभ्यर्थियों के स्टेशन, बस स्टाप से परीक्षा केन्द्रों तक आने जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये तथा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एवं मुख्य-मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करायें ताकि अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेट, आदि उपस्थित रहें।
बैनामा प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
इ प्रणाली वापस ली जाए, शाहाबाद बार एसोसिएशन ने बढ़ाई हड़ताल

रितेश मिश्रा

हरदोई। शाहाबाद तहसील में बैनामा प्रक्रिया में किए गए प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नई व्यवस्था को "काला कानून" बताते हुए इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला तथा उपनिबंधक एवं उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत बैनामा प्रक्रिया से अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं की भूमिका समाप्त कर ग्राम पंचायत स्तर पर "बैनामा मित्र" नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है। इन बैनामा मित्रों को ₹30,000 मासिक मानदेय दिया जाएगा और वे आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाइन माध्यम से निबंधन कार्यालय भेजेंगे, जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होगी।

इसी प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में 15, 16 एवं 17 जून को तहसील बार एसोसिएशन शाहाबाद द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की गईं तथा विरोध प्रदर्शन किए गए। बुधवार को अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन निबंधन प्रवीण कुमार शाहाबाद एवं उपजिलाधिकारी सुशील मिश्रा शाहाबाद को सौंपा।

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन शाहाबाद के अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी ने की, जबकि संचालन एवं संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश महामंत्री बलराम दीक्षित ने डाला। सभा को अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी, महामंत्री बलराम दीक्षित एवं संत कुमार सिंह गौर एडवोकेट (प्रभूजी) सहित कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर लवलेश संत एडवोकेट, कुशलेश संत एडवोकेट, हिमांशु गुप्ता एडवोकेट, शेर सिंह सोमवंशी एडवोकेट, विवेक देवल एडवोकेट, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट, संतोष वर्मा एडवोकेट, हरनाम सिंह यादव एडवोकेट, विशाल लोधी एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता संत कुमार सिंह गौर(प्रभू जी), कृष्णवीर श्रीवास्तव एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट, विश्वजीत सिंह एडवोकेट, ज्ञान प्रकाश पाल एडवोकेट, मयंक मिश्रा एडवोकेट, अभिषेक श्रीवास्तव एडवोकेट, सत्येंद्र राजपूत एडवोकेट, रईस अली एडवोकेट, कमल किशोर माथुर एडवोकेट, लालाराम एडवोकेट, हकीम लाल एडवोकेट, हरपाल बाबा एडवोकेट, केवी दीक्षित एडवोकेट, श्रीकृष्ण शर्मा एडवोकेट, सुनील शर्मा एडवोकेट, विमल पांडेय एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन शाहाबाद के अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी ने कहा कि जब तक सरकार इस प्रस्तावित व्यवस्था को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि अधिवक्ताओं की हड़ताल को अगले तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि आंदोलन की अवधि में निबंधन कार्यालय में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री प्रक्रिया नहीं होने दी जाएगी। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि प्रस्तावित व्यवस्था को तत्काल वापस लिया जाए तथा बैनामा प्रक्रिया में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं की पारंपरिक भूमिका को बरकरार रखा जाए।
इंडियन बैंक पीला महुआ शाखा में कथित धोखाधड़ी का आरोप, किसान के ₹60 हजार दूसरे खाते में जमा कराने का मामला

रितेश मिश्रा

पिहानी/हरदोई। इंडियन बैंक की पीला महुआ शाखा में एक किसान के साथ कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम अंतवा निवासी देशराज पुत्र रामलाल ने बैंक शाखा प्रबंधक साजेब रईस, सैफ अली खान और कुलदीप पर मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन खाते के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में ₹60 हजार जमा कर खाता बंद करने का समझौता हुआ था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक साजेब रईस ने लोन खाते में धनराशि जमा कराने के बजाय सैफ अली खान के खाते में ₹60 हजार जमा करा दिए। किसान का कहना है कि जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो उसे आश्वस्त किया गया कि उसका लोन खाता बंद कर नो-ड्यूज प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

शिकायत के अनुसार बाद में नो-ड्यूज प्रमाणपत्र तो दे दिया गया, लेकिन उसका मूल लोन खाता बंद नहीं किया गया। देशराज ने आरोप लगाया है कि साजेब रईस, सैफ अली खान और कुलदीप की मिलीभगत से यह पूरा खेल किया गया है।

पीड़ित किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, जमा की गई धनराशि को उसके मूल लोन खाते में समायोजित करने तथा खाते का विधिवत निस्तारण कराने की मांग की है।

नोट: उपरोक्त सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर कुलदीप अग्रवाल की ₹33.96 लाख की संपत्ति कुर्क, इनोवा कार और प्लॉट जब्त
अमर भारती

हरदोई। जनपद में अपराधियों और उनके अवैध साम्राज्य के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त कुलदीप अग्रवाल की करीब ₹33,96,350/- की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।
 
धोखाधड़ी से अर्जित की थी संपत्ति
पुलिस के अनुसार, विशम्भर भवन (रेलवेगंज, थाना कोतवाली शहर) के निवासी कुलदीप अग्रवाल पुत्र सुरेश कुमार अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली शहर में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मामला (मु0अ0सं0 51/26) दर्ज है। अभियुक्त ने धोखाधड़ी और छलकपट जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देकर अवैध रूप से भारी धन व भौतिक लाभ अर्जित किया था। जिला मजिस्ट्रेट हरदोई के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत यह कुर्की की कार्रवाई की गई है।

कुर्क की गई संपत्ति का विवरण
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने अभियुक्त की निम्नलिखित संपत्तियों को जब्त किया है: 
लक्जरी कार (चल संपत्ति): टोयोटा इनोवा कार (संख्या यू पी  32 एन एक्स, 8111), जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख है। 
प्लॉट (अचल संपत्ति): कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ रोड के पास स्थित भूमिखण्ड संख्या/गाटा संख्या- 2790/2791/2793 व 2795। यह कुल 1800 वर्ग फीट का खाली प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग ₹13,96,350/- आंकी गई है। 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त कुलदीप अग्रवाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली शहर में जालसाजी और धोखाधड़ी के कई संगीन मामले दर्ज हैं: 
मु0अ0स0 617/24 — धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 
मु0अ0स0 618/24 — धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 
मु0अ0स0 667/24 — धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम
इस पूरी कुर्की की कार्रवाई को राजस्व और पुलिस टीम ने मिलकर अंजाम दिया।
 
राजस्व टीम: नायब तहसीलदार टंडियावां  देवेन्द्र नाथ एवं लेखपाल  अजय कुमार श्रीवास्तव। 
पुलिस टीम: थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (प्र0 नि) हरिनाथ, कांस्टेबल वैभव सिंह राजावत एवं कांस्टेबल अमन सिंह सहित रहे।।
इंडियन बैंक पीला महुआ शाखा में कथित धोखाधड़ी का आरोप, किसान के ₹60 हजार दूसरे खाते में जमा कराने का मामला
रितेश मिश्रा

पिहानी/हरदोई। इंडियन बैंक की पीला महुआ शाखा में एक किसान के साथ कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम अंतवा निवासी देशराज पुत्र रामलाल ने बैंक शाखा प्रबंधक साजेब रईस, सैफ अली खान और कुलदीप पर मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन खाते के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में ₹60 हजार जमा कर खाता बंद करने का समझौता हुआ था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक साजेब रईस ने लोन खाते में धनराशि जमा कराने के बजाय सैफ अली खान के खाते में ₹60 हजार जमा करा दिए। किसान का कहना है कि जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो उसे आश्वस्त किया गया कि उसका लोन खाता बंद कर नो-ड्यूज प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

शिकायत के अनुसार बाद में नो-ड्यूज प्रमाणपत्र तो दे दिया गया, लेकिन उसका मूल लोन खाता बंद नहीं किया गया। देशराज ने आरोप लगाया है कि साजेब रईस, सैफ अली खान और कुलदीप की मिलीभगत से यह पूरा खेल किया गया है।

पीड़ित किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, जमा की गई धनराशि को उसके मूल लोन खाते में समायोजित करने तथा खाते का विधिवत निस्तारण कराने की मांग की है।
नोट: उपरोक्त सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मातृभक्ति से भरा स्केच देख भावुक हुए CM योगी, हरदोई की बेटी आराध्या को दिया आशीर्वाद"*

रितेश मिश्रा

हरदोई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरदोई की 7वीं कक्षा की छात्रा आराध्या मिश्रा ने अपने हाथों से बना स्केच भेंट कर सबको चौंका दिया। आराध्या भाजपा नेता डॉ आदर्श दीपक मिश्र की सुपुत्री हैं और सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई में पढ़ती हैं।

मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात में आराध्या ने महाराज जी का उनकी माताजी के साथ बना पोट्रेट भेंट किया। स्केच की भावपूर्ण कलाकारी देखकर मुख्यमंत्री जी भावुक हो गए। उन्होंने आराध्या को पीठ थपथपाकर कहा - "बेटी, इसी लगन से आगे बढ़ो, तुम्हारी कला प्रदेश का नाम रोशन करेगी"

मुख्यमंत्री जी से मिलकर अभिभूत आराध्या ने कहा - "महाराज जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन की मिसाल बन गया है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रदेश की बेटी हूं"।

भाजपा नेता डॉ आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि बेटी की कला को मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद मिलना उसके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

स्व. अरुणेश वाजपेयी की 75वीं जयंती हीरक जयंती के रूप में मनाई जाएगी, उत्कृष्ट विभूतियों को मिलेगा स्मृति सम्मान .
रितेश मिश्रा
हरदोई: सामाजिक संस्था आप और हम चेतना मंच की एक विशेष बैठक संस्थापक सदस्य अखिलेश पाठक के सुभाषनगर स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संस्था के संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाजसेवी स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी की 75वीं जयंती को हीरक जयंती समारोह के रूप में भव्य स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके जीवन और कार्यों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित करने तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
मंच अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी सदस्यों के सुझावों के साथ प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। चेतना मंच के संयोजक कमलेश पाठक ने बताया कि समारोह दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में स्व. अरुणेश वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय सत्र में शिक्षा, साहित्य, धर्म-संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को "अरुणेश वाजपेयी स्मृति सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान के लिए चयनित होने वाली विभूतियों की सूची तैयार करने हेतु वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्र की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है। समिति में सुयश वाजपेयी, कवयित्री कंचन वाजपेयी, मंच उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह तथा सीमा वाजपेयी को शामिल किया गया है। समिति के समन्वयक का दायित्व डॉ. शीला पाण्डेय को सौंपा गया है, जबकि संवाद संयोजन की जिम्मेदारी भरत पाण्डेय निभाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व. अरुणेश वाजपेयी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के प्रबंधक, सांस्कृतिक संस्था प्रतिबिम्ब के संस्थापक, साहित्यिक संस्था श्रीसरस्वती सदन के अध्यक्ष तथा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में सक्रिय रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी स्मृति सम्मान का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा करने वाली विभूतियों के योगदान को सम्मानित करना है, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों और सामाजिक दायित्वों से प्रेरणा प्राप्त कर सके।
बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर राकेश सिंह, प्रद्युम्न सिंह, प्रताप सिंह, भरत पाण्डेय, अनिल सिंह वीरू, रामपाल पाण्डेय, आलोक शुक्ला, उमाकांत शुक्ला, अवनिकांत वाजपेयी, रामपाल शुक्ला, सुनील शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, अखिलेश पाठक, सुयश वाजपेयी, विकास पाठक, आशीष पाठक, हिमांशु पाठक सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।