अब एसबीआई पिहानी में , ग्राहकों को मिलेंगी नई सुविधाएं।
एसबीआई पिहानी के नए शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार पांडेय ने संभाली कमान
24 घंटे खुलेगा एटीएम, बैंक में अलग सहायता काउंटर की व्यवस्था

बबलू प्रजापति

पिहानी (हरदोई)। कस्बा पिहानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नए शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करते ही ग्राहकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। लंबे समय से बंद पड़ा बैंक का एटीएम 24 घंटे संचालित किया गया है।  जिससे उपभोक्ता दिन-रात किसी भी समय नकदी निकाल रहे है।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में एक अलग सहायता काउंटर स्थापित किया गया है, जहां ऐसे ग्राहकों की मदद की जाएगी जो स्वयं निकासी पर्ची, खाता खोलने के फॉर्म अथवा अन्य बैंकिंग प्रपत्र भरने में असमर्थ हैं। इस काउंटर पर तैनात कर्मचारी ग्राहकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शाखा में शिकायत एवं सुझाव व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। बैंक परिसर में उच्च अधिकारियों से संपर्क के लिए विशेष सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिससे किसी भी कर्मचारी के व्यवहार अथवा कार्यप्रणाली से असंतुष्ट ग्राहक सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
कार्यभार संभालने के बाद शाखा प्रबंधक ने बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक कर ग्राहकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), गोल्ड लोन, एफडी योजनाओं तथा बैंक की अन्य जनहितकारी योजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की मंशा ग्राहकों को बेहतर, सरल और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। शाखा में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को सम्मानपूर्वक और त्वरित सेवा मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,
जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां*

रितेश मिश्रा
हरियावां (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में केंद्र सरकार के "सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम 12 वर्ष" कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिला सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है।
उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार शाश्वत, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. अमित सिंह, नेत्र सहायक शफीउल्ला खान, फार्मासिस्ट राकेश कुमार , चीफ फार्मासिस्ट मिनी कुमारी ,सतीश वर्मा, राम सजीवन, मुकेश शुक्ला, शशांक पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और जनसमुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय योगदान दिया।
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।
युवक को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिरौली क़ुतुब नगर में पुरानी रंजिश में युवक को मारपीट कर घायल करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
       गांव निवासी पीड़ित आशीष राजपूत पुत्र हरिश्चंद्र के अनुसार वह 7 जून को अपने खेत में खडे आम के पेड़ से आम तोड़ कर वापस घर आ रहा था।रास्ते में विपक्षी रामकेवल पुत्र संतराम ने  पुरानी रंजिश में अपने पुत्र सुरेश चंद्र और अमरपाल के साथ मिलकर उसे गाली गलौज करते हुए लात घुसो डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस द्वारा उसका मेडिकल करवाया गया है।
       पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर ड़ी है।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आरोपी चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम एलिमपुर निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले में मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
         मृतक ओम कार की पत्नी प्रभा के अनुसार 7 मई की शाम को उसका पति अपनी बाइक संख्या यूपी 30सीडी 1385 से  पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर जा रहा था।मझिला थाना के ग्राम चठिया नेवादा के निकट अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस से उसके घायल पति को सीएचसी पिहानी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर हरदोई रेफर किया गया। हरदोई में उसके पति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।वह वाहन संख्या की तलाश करती रही न मिलने पर थाने आई है।
       पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ईरजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन , हड़ताल के दूसरे दिन सरकार की निकाली शव यात्रा
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।निबंधन विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखकों का कलम बंद आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमलेश लोधी के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार की शव यात्रा निकाली।प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि निबंधन विभाग के निजीकरण का प्रस्ताव अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेताओं के हितों के विरुद्ध है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से तत्काल इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।अध्यक्ष विमलेश लोधी ने कहा कि यदि सरकार ने अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया और प्रस्तावित कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ता एकजुट होकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
सातवें बड़े मंगलवार पर श्रद्धा और सेवा का अनूठा उदाहरण*


रितेश मिश्रा
हरदोई:* बघौली के गोपार में स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर पेट्रोल पंप मैनेजर तुषार शर्मा के  द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सब्जी पूडी का वितरण  किया गया। भीषण गर्मी के बीच हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को पूरी सब्जी वितरण कर  सेवा भाव का परिचय दिया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं भक्तजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इस पुनीत अवसर पर श्री रमाकांत मिश्रा  ने कहा कि बड़े मंगलवार पर सेवा करना सौभाग्य की बात है और आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे इस कार्यक्रम में समस्त बघौली के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
हाईवे पर लाइटें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* लखनऊ पलिया हाईवे (एनएच 731) पर कुछ दिन से हाईवे की लाइट व्यवस्था को चोर खराब किए थे। हाईवे पर स्थित बस स्टाफों की सोलर लाइटों की सोलर प्लेटें, बैट्री व लोहे के पिलर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूरे मामले की सूचना हाईवे के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को दी। इस तरह की घटनाओं से हाईवे की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। चोर हाईवे के किनारे स्थित बस स्टॉप पर बैठ जाते थे। मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बस स्टॉप में बैठने के कारण कोई उनपर शक नहीं करता था। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाई न करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद थे। वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लगातार घटनाओं से पुलिस प्रशासन हरकत में आई, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खगालें गए। क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में टीम थाना अध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार शुक्ला, रामचंद्र शर्मा, तूफान सिंह आदि टीम ने सीसीटीवी कैमरा के रिकार्ड व मोटरसाइकिल के नंबर से अभियुक्तों की तलाश में दबिश डाली। अभियुक्तगण रौनक तिवारी पुत्र शुभम तिवारी निवासी ग्राम जासू थाना बघौली, सूरज तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी निवासी आमताली थाना सुरसा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरी का माल सुमित उर्फ शेरा पुत्र रामविलास ग्राम सुन्नी थाना बघौली के हाथ बेंचते थे। अभियुक्त गणों से 10 बैट्री एक्साइड कंपनी की, 4 सोलर पैनल, तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी डबल नहर पुलिया ओवरब्रिज से की गई। इस घटना के खुलासे से आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों के अंदर कानून का भय व्याप्त हुआ है।
जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा पंडाल -

रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई ) सण्डीला नगर में ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को यानि कि बड़ा मंगलबार  के पावन पूर्ब के शुभ अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जनसंपर्क प्रमुख अनुज मिश्रा द्वारा भंडारा का  आयोजन किया गया जिस भंडारे में भक्तों सहित आम जन ता ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया वही प्रभु श्री राम को स्मरण कर प्रभु हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्ति में दिखाई दिया  इस मौके पर संडीला क्षेत्र से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी  व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ला सहित हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
बेनीगंज क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश
विनोद गुप्ता
बेनीगंज(हरदोई)।कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बसेन गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय राम भजन पुत्र पोहकर की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार लोडर डीसीएम की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव क्षण भर में क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बरौली बाजार में प्रताप नगर–माधवगंज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
खबर लिखे जाने तक बरौली बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
जेष्ट माह के सातवें मंगलवार को सनातन एकता की मिसाल,

व्यापार मंडल, डॉक्टरों और समाजसेवियों ने लगाए विशाल भंडारे*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* जेष्ठ माह के सातवें मंगलवार को सभी आमजन हनुमानजी की भक्ति में ओत प्रोत नजर आए। सुबह से ही कछौना कस्बे के पौराणिक मन्दिर लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर श्रद्धालुओं के दर्शन की लंबी-लंबी लाइन लगी थी, लंगड़े दास बाबा कुटी पर मेला भी लगा था, जहां पर दूर-दराज से वृद्ध, महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रसाद का आनंद उठा रहे थे। लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर भूपेन्द्र सिंघ उर्फ दीपू व शांति डेंटल केयर के संचालक डॉ. अमरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह जीतू, अरविन्द सिंह (नीशू) सहित टीम ने भण्डारा का आयोजन किया। मंदिर पर शर्बत प्याऊ भी लगाया गया। स्वस्तिक हॉस्पिटल निकट पॉवर हाउस तुलसी मार्केट कछौना अमर गुप्ता, धीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता नीरज गुप्ता ने सनातन एकता अखंडता का संदेश दिया। सुन्दर पाठ भी किया गया।बाबा कुशीनगर मंदिर के सामने आयुष सिंह, प्रतिमा सिंह, विकास गुप्ता, राहुल सिंह, दरोगा सिंह, नरेन्द्र सिंह राहुल, सौरभ गुप्ता, लकी गुप्ता, सनातनी प्रेमी ओ.पी. राठौर ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया।
डॉक्टर लल्लू क्लिनिक स्टेशन रोड़ कछौना में डॉ. प्रदीप सोनी व अनुज गुप्ता ने भण्डारे का आयोजन किया।कछौना चौराहा गौसगंज मार्ग पर विनय गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, रामू कश्यप, अनुज गुप्ता, पीयूष कश्यप, दीपक चौरसिया, सुरेश चौरसिया ने भण्डारे का आयोजन किया। स्काउट गाइड टीम कछौना चौराहा गौतम, शालू गुप्ता, रवि गौतम, अंकुर, सोनू गुप्ता ने भण्डारा का आयोजन किया। स्टेशन मार्ग का कछौना उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने अपने निजी आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनीष सिंह, सूर्या गुप्ता उर्फ लिटिल, शिवम सिंह, विकास शुक्ला, सोनू सिंह सहित पूरी टीम ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया। डबल नहर पुल (महरी) में विशाल बंजारे का आयोजन इंजीनियरिंग योगेश कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह, सेवानिवृत्ति वन कर्मी राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह ने बूंदी, चावल सब्जी का विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रधानाचार्य/प्रबन्धक ए०के० सिंह राठौर, विभू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बचान सिंह सहित पूरी टीम ने सेवा भावना का परिचय देते हुए व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। भंडारे में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए शीतल जल और बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और राहगीरों ने काफी सराहना की। पूरा माहौल भक्तिमय और प्रभु के जयकारों से गुंजायमान रहा। सिंह नर्सिंग होम के पास फल विक्रेता टीम, ईलू क्रिकेट प्रेमी, दयाशंकर कश्यप, शिवाजी राजे, यश कुमार (काका) ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया। टीम पूरी सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारा पूड़ी, सब्जी, कडी चावल, छोले चावल का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़-चलकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन इस गर्मी के मौसम में प्रसाद, शर्बत पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था व सेवा भाव लोगों में दिखाई दिया। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा को बढ़ावा होता है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव के सहयोग को बढ़ता है।
             वही थोड़ी सी अनदेखी के चलते अंधाधुंध डिस्पोजल गिलासों व दोनो का प्रयोग करने से अनजाने में पर्यावरण का नुकसान पहुंचता है। वहीं डस्टविन न रखने के कारण गंदगी का अंबार रहता है। आयोजन कर्ताओं द्वारा थोड़ा इस कदम की तरफ ध्यान देने से वातावरण अच्छा रहेगा, समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।