हाईवे पर लाइटें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* लखनऊ पलिया हाईवे (एनएच 731) पर कुछ दिन से हाईवे की लाइट व्यवस्था को चोर खराब किए थे। हाईवे पर स्थित बस स्टाफों की सोलर लाइटों की सोलर प्लेटें, बैट्री व लोहे के पिलर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूरे मामले की सूचना हाईवे के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को दी। इस तरह की घटनाओं से हाईवे की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। चोर हाईवे के किनारे स्थित बस स्टॉप पर बैठ जाते थे। मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बस स्टॉप में बैठने के कारण कोई उनपर शक नहीं करता था। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाई न करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद थे। वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लगातार घटनाओं से पुलिस प्रशासन हरकत में आई, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खगालें गए। क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में टीम थाना अध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार शुक्ला, रामचंद्र शर्मा, तूफान सिंह आदि टीम ने सीसीटीवी कैमरा के रिकार्ड व मोटरसाइकिल के नंबर से अभियुक्तों की तलाश में दबिश डाली। अभियुक्तगण रौनक तिवारी पुत्र शुभम तिवारी निवासी ग्राम जासू थाना बघौली, सूरज तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी निवासी आमताली थाना सुरसा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरी का माल सुमित उर्फ शेरा पुत्र रामविलास ग्राम सुन्नी थाना बघौली के हाथ बेंचते थे। अभियुक्त गणों से 10 बैट्री एक्साइड कंपनी की, 4 सोलर पैनल, तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी डबल नहर पुलिया ओवरब्रिज से की गई। इस घटना के खुलासे से आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों के अंदर कानून का भय व्याप्त हुआ है।
जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा पंडाल -

रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई ) सण्डीला नगर में ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को यानि कि बड़ा मंगलबार  के पावन पूर्ब के शुभ अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जनसंपर्क प्रमुख अनुज मिश्रा द्वारा भंडारा का  आयोजन किया गया जिस भंडारे में भक्तों सहित आम जन ता ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया वही प्रभु श्री राम को स्मरण कर प्रभु हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्ति में दिखाई दिया  इस मौके पर संडीला क्षेत्र से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी  व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ला सहित हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
बेनीगंज क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश
विनोद गुप्ता
बेनीगंज(हरदोई)।कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बसेन गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय राम भजन पुत्र पोहकर की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार लोडर डीसीएम की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव क्षण भर में क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बरौली बाजार में प्रताप नगर–माधवगंज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
खबर लिखे जाने तक बरौली बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
जेष्ट माह के सातवें मंगलवार को सनातन एकता की मिसाल,

व्यापार मंडल, डॉक्टरों और समाजसेवियों ने लगाए विशाल भंडारे*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* जेष्ठ माह के सातवें मंगलवार को सभी आमजन हनुमानजी की भक्ति में ओत प्रोत नजर आए। सुबह से ही कछौना कस्बे के पौराणिक मन्दिर लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर श्रद्धालुओं के दर्शन की लंबी-लंबी लाइन लगी थी, लंगड़े दास बाबा कुटी पर मेला भी लगा था, जहां पर दूर-दराज से वृद्ध, महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रसाद का आनंद उठा रहे थे। लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर भूपेन्द्र सिंघ उर्फ दीपू व शांति डेंटल केयर के संचालक डॉ. अमरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह जीतू, अरविन्द सिंह (नीशू) सहित टीम ने भण्डारा का आयोजन किया। मंदिर पर शर्बत प्याऊ भी लगाया गया। स्वस्तिक हॉस्पिटल निकट पॉवर हाउस तुलसी मार्केट कछौना अमर गुप्ता, धीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता नीरज गुप्ता ने सनातन एकता अखंडता का संदेश दिया। सुन्दर पाठ भी किया गया।बाबा कुशीनगर मंदिर के सामने आयुष सिंह, प्रतिमा सिंह, विकास गुप्ता, राहुल सिंह, दरोगा सिंह, नरेन्द्र सिंह राहुल, सौरभ गुप्ता, लकी गुप्ता, सनातनी प्रेमी ओ.पी. राठौर ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया।
डॉक्टर लल्लू क्लिनिक स्टेशन रोड़ कछौना में डॉ. प्रदीप सोनी व अनुज गुप्ता ने भण्डारे का आयोजन किया।कछौना चौराहा गौसगंज मार्ग पर विनय गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, रामू कश्यप, अनुज गुप्ता, पीयूष कश्यप, दीपक चौरसिया, सुरेश चौरसिया ने भण्डारे का आयोजन किया। स्काउट गाइड टीम कछौना चौराहा गौतम, शालू गुप्ता, रवि गौतम, अंकुर, सोनू गुप्ता ने भण्डारा का आयोजन किया। स्टेशन मार्ग का कछौना उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने अपने निजी आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनीष सिंह, सूर्या गुप्ता उर्फ लिटिल, शिवम सिंह, विकास शुक्ला, सोनू सिंह सहित पूरी टीम ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया। डबल नहर पुल (महरी) में विशाल बंजारे का आयोजन इंजीनियरिंग योगेश कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह, सेवानिवृत्ति वन कर्मी राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह ने बूंदी, चावल सब्जी का विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रधानाचार्य/प्रबन्धक ए०के० सिंह राठौर, विभू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बचान सिंह सहित पूरी टीम ने सेवा भावना का परिचय देते हुए व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। भंडारे में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए शीतल जल और बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और राहगीरों ने काफी सराहना की। पूरा माहौल भक्तिमय और प्रभु के जयकारों से गुंजायमान रहा। सिंह नर्सिंग होम के पास फल विक्रेता टीम, ईलू क्रिकेट प्रेमी, दयाशंकर कश्यप, शिवाजी राजे, यश कुमार (काका) ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया। टीम पूरी सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारा पूड़ी, सब्जी, कडी चावल, छोले चावल का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़-चलकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन इस गर्मी के मौसम में प्रसाद, शर्बत पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था व सेवा भाव लोगों में दिखाई दिया। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा को बढ़ावा होता है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव के सहयोग को बढ़ता है।
             वही थोड़ी सी अनदेखी के चलते अंधाधुंध डिस्पोजल गिलासों व दोनो का प्रयोग करने से अनजाने में पर्यावरण का नुकसान पहुंचता है। वहीं डस्टविन न रखने के कारण गंदगी का अंबार रहता है। आयोजन कर्ताओं द्वारा थोड़ा इस कदम की तरफ ध्यान देने से वातावरण अच्छा रहेगा, समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।
जहानीखेड़ा मोड़ पर मौत का तांडव, मां-बाप और जवान बेटी की एक साथ बुझ गई जिंदगी*

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी मंगलवार की तड़के की वह मनहूस घड़ी एक परिवार के लिए ऐसी कालरात्रि बनकर आई, जिसने पल भर में उनकी सारी खुशियां छीन लीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहानीखेड़ा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सुल्तानपुर का एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। सड़क पर बिखरे वाहन के मलबे, चारों ओर गूंजती चीखें और अपनों को तलाशती निगाहें देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार के भीतर जिंदगी और मौत की जंग चल रही थी।
इस दर्दनाक हादसे में विमल सिंह (40 वर्ष), उनकी पत्नी वंदना सिंह पटेल (30 वर्ष) और उनकी 22 वर्षीय बेटी आलीख्या वर्मा की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। जिस बेटी के हाथ पीले करने और जिसके सुनहरे भविष्य के सपने माता-पिता ने संजोए थे, वह भी अपने मां-बाप के साथ दुनिया को अलविदा कह गई। एक ही परिवार के तीन चिराग एक साथ बुझ जाने से हर आंख नम है।हादसे में घायल वीर पटेल, रुबी और उनके मामा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। दोनों भाई-बहन दर्द से कराहते रहे, उनके टूटे हुए पैर और अपनों को खोने का गम देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। वहीं मामा के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए सभी को शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद अस्पताल का दृश्य बेहद मार्मिक था। एक ओर तीन शवों के पास बिलखते परिजन थे तो दूसरी ओर घायल अपनों को बचाने की जद्दोजहद चल रही थी। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हुए बिना नहीं रह सकीं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे ने कई ऐसे सवाल छोड़ दिए हैं, जिनका जवाब शायद कभी नहीं मिलेगा। कुछ घंटे पहले जो परिवार साथ बैठकर मंजिल तक पहुंचने के सपने देख रहा था, वह अब बिछड़ चुका है। पीछे रह गई हैं सिर्फ यादें, सिसकियां और अपनों को खोने का असहनीय दर्द।
जहानीखेड़ा मोड़ पर हुआ यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों, उम्मीदों और खुशियों के एक साथ बिखर जाने की दर्दनाक दास्तान बन गया है।
हरदोई के हार्दिक की उड़ान, चेन्नई में किया हरदोई का नाम रोशन
पूर्व CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ की मौजूदगी में हार्दिक गुप्ता को मिली  डिग्री
.
रितेश मिश्रा
हरदोई* । जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब हरदोई निवासी हार्दिक गुप्ता को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईएफएमआर (IFMR)krea यूनिवर्सिटी द्वारा फाइनेंशियल मैनेजमेंट रिसर्च की डिग्री से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल हार्दिक और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे हरदोई जनपद के लिए गौरव का विषय बन गई है।
चेन्नई स्थित म्यूजिक एकेडमी, टीटीके रोड में 13 जून को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में हार्दिक को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार पद्म भूषण से सम्मानित कौशिक बसु, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ सत्यनारायण आर. चक्रवर्ती, यूनिवर्सिटी के चांसलर लक्ष्मी नारायण तथा वाइस चांसलर डॉ. निर्मला राव सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
दीक्षांत समारोह के दौरान वाइस चांसलर डॉ. निर्मला राव ने हार्दिक गुप्ता को फेलोशिप डिग्री प्रदान की। हार्दिक, यूपी के हरदोई में लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार पी.के. गुप्ता ‘बबलू’ के पुत्र हैं। अपनी सफलता पर हार्दिक ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और भाई-बहनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
गौरतलब है कि कैट (CAT) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हार्दिक को वर्ष 1971 में स्थापित प्रतिष्ठित आईएफएमआर संस्थान में प्रवेश मिला था। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। जिले के शिक्षाविदों और सामाजिक लोगों ने भी इसे हरदोई के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए हार्दिक को शुभकामनाएं दी हैं।
मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओ में पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
         ग्राम सफीपुर निवासी ईश्वरवती पत्नी ज्ञानेंद्र के अनुसार 14 जून की शाम को जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी रामदास पुत्र प्यारे लाल ने अपनी पत्नी उर्मिला पुत्र पवनेश पुत्रवधू अनुपा के साथ मिलकर उसे पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया।
      ग्राम फत्तेपुर शिवगुलाम निवासी शिवम बाजपेई पुत्र रामनिवास बाजपेई के अनुसार 10 जून को वह खेत पर था विपक्षी अम्बिका पाठक ने अपने भाई सच्चिता पाठक पुत्र गोविन्द भतीजे अनुज के साथ मिलकर खेत पार आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
        ग्राम पेड़वा निवासी रामनरेश पुत्र खुमानी के अनुसार बच्चों के विवाद में 13 जून को विपक्षी मनोज पहाड़ी पुत्र बलराम ने अपने पुत्र अमित, सतेंद्र और योगेंद्र के साथ मिलकर उसे उसके पुत्र वीरपाल और रोहन को मारपीट कर घायल कर दिया।
      कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी अहिबरन पुत्र द्वारिका के अनुसार 13 जून की दोपहर मोहल्ले के आमिर पुत्र साहेद ने उसकी दुकान पर आकर उसे किसी बात पर लात घुसो से मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसकी दुकान का करीब 2500 रूपए का सामान सड़क पर फेक दिया।
       ग्राम नगरा सिकंदर पुर कल्लू निवासी रती राम पुत्र द्वारिका के अनुसार उसके घर के पास सरकारी फ्रीजर लगा है 13 जून को उसका पुत्र रामनिवास उससे ठंडा पानी भरने गया था पडोसी रतीराम पुत्र नरपत ने उसे पानी भरने से मना करते हुए गाली गलौज करते हुए मारा पिटा शोर सुनकर वह पत्नी प्रेमवती पोती मोनिका बहू भानुमति उसे बचाने गई तो विपक्षी ने अपने पुत्र गोविद व अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडो से मारपीट कर सबको घायल कर दिया।
       ग्राम कामेपुर निवासी अजय पुत्र जगदीश के अनुसार वाह 13 जून को अपने पिता के साथ खेत से घर लौटा था पहले से घात लगाए उसके पारिवारिक ताऊ रामनिवास ने अपने पुत्र आदेश आशीष और पुत्री रिंकी के साथ मिलकर पुरानी किसी रंजिश को मानते हुए लाठी डंडो और हसिया से हमला कर दिया जिससे वह और उसके पिता घायल हो गए।
      पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज(हरदोई)।कोतवाली बेनीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के गैंग लीडर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार लखपति पुत्र लालचन्द्र मौर्य निवासी जुटौला मजरा गोपार थाना बघौली, अपने सहयोगियों अमरपाल पुत्र बलराम तथा रामू पासी पुत्र श्रीराम के साथ मिलकर कथित रूप से चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में कोतवाली बेनीगंज पुलिस द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत उपरोक्तों पर कार्रवाई की गई। स्थानीय पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गैंग लीडर लखपति मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी  में लगा स्वास्थ्य शिविर,
विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने किया शुभारम्भ

रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संडीला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
सरकार सभी को दे रही जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ-रजनी तिवारी सीएचसी में जन स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारह साल का शानदार कार्यकाल पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक स्वास्थ्य मेला एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात  स्वास्थ्य मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सरकार अपने देशवासियों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सजग है प्रदेश और देश के मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान की जा रही है। जिसका करोड़ों लोग फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कोरोना कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बहाल रखीं। सीमित संसाधनों में सरकार ने लोगों की ठीक तरह से देखभाल की। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कोरोना कार्यकाल में ऑक्सीजन के अभाव में क्षेत्र में तमाम लोगों की मौत हुई उसके बाद उन्होंने तत्काल अपनी विधायक निधि से सीएचसी शाहबाद में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया। इसी अस्पताल में हेल्थ एटीएम जैसी सुविधा प्रदान की गई जिसमें सभी प्रकार की जांचें निशुल्क होती हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां भी गिनाई और बताया सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर सभी का विकास करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा युद्ध के दौरान डीजल, पेट्रोल और गैस की किल्लत आई है इसमें आप सभी को सहयोग करना चाहिए। जल्द ही समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देकर उनका सहारा बन रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा की योजनाएं चलाई जा रही है यानि हर मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्य कर रही है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आसाराम राठौर, रमेश चंद्र राठौर, सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह, गंगाराम राठौर, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।