चोरी की भैंस और पिकप डाला सहित चार गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।अतरौली थाना छेत्र से हो रही भैंस चोरी की घटनाओं में पुलिस ने चार लोगो को चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त पिकप डाला सहित गिरफ्तार किया है।
      
प्राप्त विवरण में14 जून को प्रकाश उर्फ छोटक्के पुत्र निरंजन निवासी ग्राम सैयापुर थाना अतरौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दि गयी कि 13 जून की रात्रि में वह घर पर मौजूद नही था, इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उसके दरवाजे पर बंधी भैंसों में से एक भैंस चोरी कर ली गयी है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भैंस चोरों की तलाश शुरू की थी।
     
थाना अतरौली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित जितेन्द्र उर्फ मुंशी पुत्र भरोसे निवासी ग्राम महुआ डांडा थाना अतरौली,शाहरुख उर्फ खनाना पुत्र हसरीन निवासी ग्राम बरगदी थाना अतरौली,मुलहे पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम महुआ डांडा थाना अतरौली और धीरज पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम डेहुआ सैयापुर थाना अतरौली को चोरी की भैंस व पिकअप डाला सहित गिरफ्तार किया गया है।
लोगों के लाखो के गहने लेकर फरार हुए सर्राफ को पुत्र सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई सांडी थाना के ग्राम चचरापुर से लाखो रूपये के लोगों के गहने लेकर फरार हुए सर्राफ को उसके पुत्र सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर आभूषण बरामद किये हैँ।
     
प्राप्त विवरण में 2 जून को रंजीत सिंह पुत्र मनमोहन निवासी ग्राम चचरापुर द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल निवासी ग्राम साबिरपुर थाना बेहटा गोकुल द्वारा ग्राम चचरापुर में सर्राफा की दुकान खोली थी तथा वादी सें रुपए उधार लिए गए थे जिसके उपरांत विपक्षी विपिन गुप्ता दुकान बन्द करके फरार हो गया है। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सांडी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
     11जून को अरविन्द कुमार पुत्र स्व० जयप्रकाश निवासी मोहल्ला नवाबगंज द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि वादी की सर्राफा की दुकान है विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल,प्रिंस गुप्ता,पीयूष गुप्ता पुत्रगण विपिन गुप्ता निवासी ग्राम साबिरपुर थाना बेहटा गोकुल जिनकी ग्राम चचरापुर में सर्राफा की दुकान है, उपरोक्त अभियुक्तगण वादी की दुकान से आभूषण बेचने हेतु लेकर गए थे। वादी द्वारा आभूषण के रुपए मांगने पर अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज की गयी। जिसके उपरांत अभियुक्तगण दुकान बन्द करके फरार हो गए है।14 जून को शिवसागर पाल पुत्र कमलेशपाल निवासी ग्राम चचरापुर द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि वादी द्वारा विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल प्रिंस गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी ग्राम साबिरपुर थाना बेहटा गोकुल की सर्राफा की दुकान पर एक सोने का हार गिरवी रखा था तथा गांव के ही कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा भी आभूषण गिरवी रखे गए थे। जिसके उपरांत विपक्षी 1. विपिन गुप्ता 2. प्रिंस गुप्ता दुकान बन्द करके फरार हो गया है।
      थाना सांडी के प्रभारी बसंत राम और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोगों से संबंधित नामजद विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल गुप्ता व प्रिंस गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासीगण ग्राम साबिरपुर थाना बेहटा गोकुल हाल पता ग्राम चचरापुर थाना साण्डी जनपद हरदोई को 106500 रूपये नगदी, एक अदद पीली धातु का हार, एक अदद कमर करधनी सफेद धातु, एक अदद हार, एक अदद माँगबेदी, एक अदद नथूनी, एक अदद झुमकी, एक अदद हार पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी बाला पीली धातु, एक जोडी कान के टप पीली धातु, एक जोडी कान के कुण्डलपीली धातु, एक जोडी हथफूल व एक जोडी बिछुआ सफेद धातु, एक जोडी टप्स पीली धातु, एक जोडी झुमकी पीली धातु, एक अदद अगूंठी पीली धातु, एक अदद कमर करधनी सफेद धातु, एक जोडी झाला पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी बाली पीली धातु, दो माँगबेदी पीली धातु, एक नथुनी पीली धातु, एक हथफूल सफेद धातु, एक अदद चैन पीली धातु, एक अदद लाल मोती की माला मय लाकेट पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु सहित गिरफ्तार किया गया है।
अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा पंचम 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य समापन
एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न**

सात समंदर पार से अमेरिका में रह रहे हरदोई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रवीण अग्रवाल ने प्रतिभागियों के लिए भेजे उपहार

रितेश मिश्रा
हरदोई,महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित *पंचम 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम* का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आज उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती राज अग्रवाल पत्नी संघ पूर्व नगर प्रचारक स्व० रमेश अग्रवाल, डॉ ख़ुशी अग्रवाल, श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के जिला महासचिव गौरव अग्रवाल, राष्ट्रीय खेल चैंपियन विवेक त्रिवेदी के आगमन, स्वागत, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत भाषण डॉक्टर प्रिया गुप्ता द्वारा प्रस्तुत  किया गया। प्रतिभागियों द्वारा राधा नाम संकीर्तन, पिरामिड प्रदर्शन, नृत्य प्रस्तुति तथा मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक रोहिणी शर्मा द्वारा "भारत की बेटी" गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की सफलता की कहानियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को साझा किया।
इस अवसर पर मार्शल आर्ट्स, डांस, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, ढोलक एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला को *"स्पेशल वूमेन ईयर अवार्ड "*  का सम्मान वैष्णवी गुप्ता को दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों का सम्मान तथा विशिष्ट अतिथियों  गौरव अग्रवाल एवं अभिषेक गुप्ता का अभिनंदन भी किया गया। हरदोई में पले बढ़े और इस समय अमेरिका के न्यू जर्सी शहर की साफ्टवेयर कंपनी ओरेकल में कार्यरत प्रवीण अग्रवाल अपनी जन्म भूमि को नहीं भूलते और समय समय पर यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहते है।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राज अग्रवाल व डॉ खुशी अग्रवाल द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। अभिभावकों एवं प्रतिभागियों ने संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। जलपान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
**अस्तित्व फाउंडेशन** द्वारा भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, हिमानी पाठक, संध्या, राममूर्ति, नैन्सी, शिवाय, अनुराग तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
सभापति अशोक अग्रवाल व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने संयुक्त रूप से बजाज बाइक शोरूम का किया उदघाटन

रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई): कछौना क्षेत्र के लखनऊ पलिया हाईवे पर ग्राम रैसों में बजाज मोटरसाइकिल का नया शोरूम का उदघाटन संयुक्त रूप से सभापति अशोक अग्रवाल व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधानगण, व्यापारी बंधु, जनप्रतिनिधिगण ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया।

उदघाटन के अवसर पर मौजूद सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाहन शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शोरूम के प्रबंधक पूर्व सभासद में मेराज मंसूरी ने कहा कि वह बजाज कंपनी की विभिन्न मोटरसाइकिलों की बिक्री के साथ बेहतर सर्विस व स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मुहैया कराएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में शोरूम खुलने से क्षेत्रवासियों को वाहन खरीदने व सर्विसिंग के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा कि यह शोरूम खुलने से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, ग्राम प्रधान सदाशिव गुप्ता, मोहम्मद जाबिर, कुर्बान मंसूरी, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अजय बाजपेई, प्रदीप गुप्ता, अखलद मलिक, अजमेरी मंसूरी आदि प्रमुखजन मौजूद रहे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,
आम जनमानस ने उठाया शिविर का लाभ*

रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कछौना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला एवं युवा नेता संचित अग्रवाल ने पहुंचकर स्वास्थ्य मेला में लगे स्टालों का अवलोकन किया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में आए मरीजों की मुफ्त खून जांच, बीपी और शुगर की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा परामर्श के बाद मरीज को निशुल्क दवाइयां बांटी गई।
मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित हैं। मोदी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। आयुष्मान भारत जैसी सुविधा प्रदान कर गरीब से गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई गरीब से गरीब नागरिक आर्थिक स्थिति के बिना इलाज से वंचित न रहे। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार हुआ है। योजनाओं का लाभार्थियों को सीधा फायदा मिल रहा है। प्रभारी अधीक्षक शैलेंद्र शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, युवा नेता संचित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, महामंत्री अजय बाजपेई, सनोज राठौर, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, दिवाकर सिंह, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, सलिल दीक्षित, राहुल अग्रवाल, मोहित सिंह, पूर्व प्रधान राजाराम, प्रधान आशीष गौतम, ओमप्रकाश गौतम, मदन मिश्रा, रिजवान कुरेशी, इकबाल गाजी, सुशील पाल सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। लाभार्थियों को मुख्य अतिथिगण द्वारा स्वास्थ्य किट प्रदान की गईं।
17 जून को राज्य महिला आयोग की सदस्या करेगी जन सुनवाई*
रितेश मिश्रा
हरदोई जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्या एकता सिह के द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 17 जून 2026 को जनपद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई करेगीं, उसके उपरान्त ब्लाक सण्डीला मे चौपाल मे प्रतिभाग करेगी।
अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा लखनऊ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार।
रितेश मिश्रा
हरदोई  शाहाबाद नगर पालिका के चर्चित अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लखनऊ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार।
बीते दिनों एक महिला के साथ अतरंग संबंधों को लेकर सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया पर चर्चित हुए थे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कृष्ण कुमार सोनकर
विजिलेंस टीम की छापा मार करवाई के दौरान कृष्ण कुमार सोनकर को मिल रहा उच्च स्तरीय राजनीतिक संरक्षण भी नहीं आया कोई काम ।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शाहाबाद कृष्ण कुमार सोनकर को जाना पड़ेगा जेल
हरदोई सांसद जयप्रकाश द्वारा भी शासन।स्तर पर की गई थी अधिशासी अधिकारी शाहाबाद कृष्ण कुमार सोनकर के विरुद्ध गंभीर शिकायतें
ब्रेकर बना हादसों की वजह, बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल
रितेश मिश्रा
पाली, हरदोई। मुंडेर गांव में हाल ही में बनाए गए सड़क ब्रेकर राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। रविवार को एक महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में ब्रेकरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बहादुरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी कुलदीप पुत्र भुल्लन अपनी मौसी रेशमा पत्नी वंशी निवासी ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा थाना पाली को बाइक से अपने घर ले जा रहा था। बाइक पर रेशमा की पांच वर्षीय पुत्री हंसमुखी भी सवार थी। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक मुंडेर गांव में हाल ही में बनाए गए ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से रेशमा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं।
हादसे में रेशमा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता तथा कांस्टेबल विवेक त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नए बनाए गए ब्रेकरों पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही संकेतक चिन्ह बनाए गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेकर का पता नहीं चल पाता और दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ब्रेकरों पर आवश्यक संकेतक लगाने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।
बिजली विभाग दे रहा बड़ी अनहोनी होने की आशंका

रितेश मिश्रा
हरदोई चरौली पावर हॉउस का है शहर के नजदीक ग्राम रद्धेपुरवा मे पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य विनीत पाल की गली मे आय दिन तार टूटते रहते है और जलते हुए गली मे गिर जाते है दगने की अबाजे पूरी गली को हिला देती है गली मे बच्चे व बुजुर्गो का आना जाना लगा रहता है मैन गली है लेकिन विभाग के कर्मचारी आते है सिर्फ जोड़ गाठ के चले जाते है बही हालत रहती है तुरंत या दो दिन मे फिर जलकर गिर जाते है विभाग के कर्मचारी से कहो की इसको पूरा बदल दो तो कहते है मुझे अधिकारी जो सामान देते है बही हम लोग करते है कोई अधिकारी सुनने बाला नही है ऐसा हि रहा तो इनकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की जाएगी और माननीय मंत्री नितिन अग्रवाल जी से भी समस्त ग्राम के लोग काफी नाराज है बिजली विभाग के कार्य से जिनमे गोविंद,सुनील,उदयवीर,आदर्श,जादुवीर,सरजू,गीतेश्वर,श्यामा प्रसाद,प्रमोद,अश्वनी काफी संख्या मे लोगो के अंदर नाराजगी है विभाग को इस पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए बरना पावर हॉउस का घेराव जल्द से जल्द किया जायेगा अगर कोई कार्यवाही नही होती है
मूल शिकायत में नाम नहीं, फिर भी पत्रकार को बना दिया आरोपी! सीओ सहित पुलिस पर प्रतिशोध में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) शाहाबाद में कथित अड्डा वसूली प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पत्रकार पप्पू दीक्षित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रकाशित समाचारों से नाराज पुलिस अधिकारियों ने सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें फर्जी मुकदमे में नामजद करा दिया।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक आलोक दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने मूल प्रार्थना पत्र एवं आईजीआरएस शिकायत में अल्हापुर तिराहे पर कथित रूप से ₹50 की अवैध वसूली मांगने तथा वाहन सीज कराने के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत में सतीश राठौर सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन कहीं भी पत्रकार पप्पू दीक्षित का नाम दर्ज नहीं था।
पप्पू दीक्षित का आरोप है कि बाद में तैयार कराई गई नई तहरीर में उनका नाम जोड़ दिया गया और उसी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 395/26 दर्ज करा दिया गया। उनका कहना है कि न तो उनका कथित वसूली से कोई संबंध है और न ही नामजद आरोपियों से कोई लेन-देन या विवाद है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए दावा किया गया है कि वादी आलोक दीक्षित ने जानकारी होते ही शपथपत्र देकर कहा है कि उसने अपनी शिकायत में पप्पू दीक्षित का नाम नहीं लिखवाया था वाद जब उसे कोतवाली बुलाया गया तो उसके कम पढ़ें लिखे होने का फायदा उठाकर पप्पू दीक्षित का नाम बढ़ा दिया गया, वह पप्पू दीक्षित के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्यवाही कराना नहीँ चाहता है क्योंकि पप्पू दीक्षित का पूरे प्रकरण और अवैध वसूली से कोई वास्ता व सरोकार नहीँ है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में पप्पू दीक्षित का नाम शामिल किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
पत्रकार का आरोप है कि शाहाबाद में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ) आलोक राज नारायण ने पूर्व में प्रकाशित समाचारों से नाराज होकर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें काफी तंग किया और उनके द्वारा आयोजित कवि सम्मलेन में तत्कालीन कोतवाली को मय हमराही भेजकर उनके कवि सम्मेलन में बाधा उत्पन्न कर उन्हें काव्य पाठ करने से रोंक दिया, इतना ही नहीँ उक्त आईपीएस अफसर ने तत्कालीन कोतवाल समेत मय हमराही पुलिस बल के साथ उनके घर पर दबिश दी थी और उनके जर्मन सैफर्ड डॉग को छत पर चढ़कर नीचे फेंक दिया था, जिससे वह अपाहिज हालत में बरेली तक इलाज कराने के बाबजूद तड़प -तड़पकर मर गया और अब नई तहरीर में नाम बढ़वाकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने इसे कानून प्रक्रिया का दुरुपयोग, दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई तथा निष्पक्ष न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताया है।
मामले में निष्पक्ष जांच, मूल शिकायत, आईजीआरएस अभिलेख, कथित नई तहरीर तथा वादी के शपथपत्र का मिलान कराए जाने की मांग उठी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल एक पत्रकार को फंसाने का अत्यंत षड़यंत्रकारी मामला होगा, बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली और कानून के दुरुपयोग से जुड़ा गंभीर प्रकरण भी माना जाएगा।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, इतना ही नहीं सीओ शाहाबाद के सीयुजी नम्बर पर कॉल की गई तो नम्बर स्वीच ऑफ बोलता रहा, और एसएसओ शाहाबाद का सीयुजी नम्बर कई बार मिलाने पर कवरेज क्षेत्र से बाहर बोलता रहा।
इस सम्बन्ध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यदि पप्पू दीक्षित के विरुद्ध दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा तत्काल खारिज नहीँ किया गया तो जल्द ही वह आमरण अनशन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन सरकार की ही होगी।