आखिरी सांस तक सवर्ण समाज के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा -पंकज धवरैय्या
रितेश मिश्रा
हरदोई बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से चले आ रहे परशुराम प्रतिमा स्थापित करने के विवाद को लेकर  आज पंकज धवरैय्या हरदोई के बघौली पहुंच हरदोई के जिला प्रशासन पर आग बबूला होते हुए कहा हमारे आराध्य को क्या हमारी निजी जमीन में स्थापित करने का भी हमें अधिकार नहीं है सरकार स्पष्ट तौर पर बताएं कि क्या सामान्य वर्ग को उत्तर प्रदेश छोड़ देंना चाहिए आखिरकार सवर्ण समाज की क्या गलती है जो हमारे आराध्य को 3 महीने तक खुले आसमान के नीचे हमारे आराध्य की प्रतिमा को इतना लंबा समय व्यतीत करना पड़ा जब हमने हरदोई आने की घोषणा की उसके बाद आनन फानन में प्रशासन ने हमारे आराध्य की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दे दी इसी के साथ प्रशासन को पक्षपात ना करते हुए सभी के साथ समान व्यवहार करने की अपील की व सभी सवर्ण समाज के लोगों को एकजुट होने का निवेदन करते हुए कहा कि मैं मरते दम तक सवर्ण समाज के लिए लड़ता रहूंगा इसी के साथ शाहाबाद के परियाल की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि अगर एसडीएम साहब दबाव में आकर के पीछे ना हटे तो हम और हमारा पूरा समाज एसडीएम शाहाबाद सुशील कुमार मिश्रा के साथ मिलकर न्याय के लिए जी जान लगा देंगे सरकार पर तंज करते हुए पंकज  धवरैय्या ने कहा कि सरकार सवर्णों के साथ सामाजिक अन्याय कर रही है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ रात्रि चौपाल का आयोेजन
रितेश मिश्रा
हरदोई केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले वृहद अभियान ‎के अन्तर्गत विगत दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे तहसील सदर के विकास खण्ड बावन में रात्रि चौपाल आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने चौपाल मे लगी विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया, तथा कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दी तथा व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। जिलाधिकारी ने चौपाल मे लोगों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। ‎रात्रि चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाय तथा शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध तथा प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम जनमानस को अवगत कराया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में शासन की उपलब्धियों के विषय में चर्चा की गई। ‎रात्रि चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, पीडी ए के मौर्या, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, प्रधान व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बिना गारंटी एवं ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। योजना के माध्यम से प्रदेश में सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया कि युवाओं को योजना के माध्यम से विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उन्हें रोजगारदाता के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बैकों को निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, समस्त बैंकों के प्रतिनिधि, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनजागरण यात्रा के द्वितीय दिन हुआ जोरदार स्वागत*
राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधान परिषद में एमएलसी (स्नातक) के रूप में भेजने की अपील*

रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* अटेवा जनजागरण यात्रा के द्वितीय दिन कछौना के शिक्षक/कर्मचारियों ने जनजागरण यात्रा का जोरदार स्वागत कछौना ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व ब्लॉक संयोजिका माधुरी पटेल की अगुवाई में किया। कछौना बीआरसी के सामने सैकड़ों लोगों ने अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष "विजय कुमार बंधु" व प्रदेश महामंत्री "नीरजपति त्रिपाठी" के विचारों को ध्यान से सुना। विजय बंधु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुद्दा निजीकरण की समाप्ति, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना, शिक्षक साथियों को टीईटी प्रकरण से छूट व युवाओं को रोजगार दिलाना है। प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने कहा हमारे मुद्दे पर सरकार तभी अमल करेगी जब हमारे बीच का व्यक्ति सदन में पहुचेगा। उन्होंने सभा से विजय कुमार बंधु को विधान परिषद में एमएलसी( स्नातक) के रूप में भेजने की अपील की।
इस मौके पर अशोक कुमार, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश, बद्री प्रसाद, उमेश सिंह, अनिल सिंह, वन्दना सिंह, रमेश कुमार, जय प्रकाश, दिनेश कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिल्पी, कमलेश कुमार, रजनीश, रितु, नीरज, सचिन, वन्दना मौर्या समेत सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
दिव्यांग उपकरण शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थी*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:  दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लाक सभागार में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचकर पंजीकरण कराया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं अन्य उपकरणों हेतु चिन्हित किया तथा पार्वती रसीद भी दी गई। भविष्य में शीघ्र दिव्यांगजनों को शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। एडीओ समाज कल्याण रामू ने बताया ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। दिव्यांगजनों ने इस पहल की सराहना की। उपकरण मिलने से उनका जीवन सुगम होगा। इस दौरान समाज कल्याण के सभी अधिकारी व कर्मचारी  दिव्यांगजन मौजूद रहे।दिव्यांगजनों के संगठन पदाधिकारियों ने दिव्यांग साथियों के आवश्यक कागज उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक*
रितेश मिश्रा
हरदोई* मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बिना गारंटी एवं ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। योजना के माध्यम से प्रदेश में सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया कि युवाओं को योजना के माध्यम से विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उन्हें रोजगारदाता के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बैकों को निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, समस्त बैंकों के प्रतिनिधि, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  विधायक ने प्रबुद्धजनों का किया सम्मान .
पीयूष तिवारी
बेनीगंज- भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोथावां के हत्याहरण तीर्थ स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
हत्याहरण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा विधायक रामपाल वर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके उपरांत विधायक रामपाल वर्मा नगर पंचायत बेनीगंज पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के अगले चरण में विधायक मनोहर पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां आयोजित समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, अध्यापकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा उनके योगदान का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर कोथावां विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
जनसुनवाई की शिकायतों का हो न्याय पूर्ण निस्तारण-एसपी
रितेश मिश्रा
हरदोई। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए अधिनस्थों को न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
        पुलिस कार्यालय पर न्याय पाने की आस में आये पीड़ितों से उन्होंने पुलिस कार्यालय तक आने की वजह भी जानी और सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन कर सम्बंधित अधीनस्थ को कार्यवाही के लिए अग्रसारित किया।
      इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया है कि थाने आने वाले पीड़ितों की तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनका न्यायपूर्ण निस्तारण किया जाए।ताकि पीड़ितों को पुलिस कार्यालय तक न्याय के लिए भटकना न पड़े।
पूर्व निर्धारित मार्गो से ही निकाले जाएं ताजिये-सुशील कुमार मिश्रा
सुरक्षा की दृष्टिकोण से तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल-आलोक राज नारायण

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली शाहाबाद में गुरुवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम सुशील मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एएसपी/ सीओ शाहाबाद उपस्थित रहे।
         पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम श्री मिश्रा ने आगामी मोहर्रम का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया जाए ताजियो को पूर्व निर्धारित मार्ग से निकालने की अनुमति दी गई है। इसलिए सभी लोग प्रेम से त्यौहार मनाये कोई भी त्यौहार में व्यवधान पैदा करने का प्रयास करेगा तो प्रशासन उसके विरुद्ध सख्ती से निपटेगा। एएसपी/सीओ आलोक राज नारायण ने कहा मोहर्रम के त्यौहार को आपसी सौहार्द के मनाएं।सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गस्त बढ़ाई गई है मोहर्रम में अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात किया जायेगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। सभी संभ्रात लोग बैठक में आये है आप लोग भी आसपास के अराजक तत्वों पर नजर रखिये कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका हो तो उन्हें या प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी जाए। सूचना दाता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय,नगर पालिका के सभासद, ग्राम प्रधान, धर्म गुरु और संभरान्त लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन से वार्ता के बाद भाकियू भानू का धरना समाप्त, मांगों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन
रितेश मिश्रा
संडीला। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ अंकित की गिरफ्तारी को लेकर संडीला तहसील परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन प्रशासन से हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद संगठन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

ज्ञापन में किसानों ने एफआईआर संख्या 0266 में लगाए गए कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। साथ ही मामले में पुलिस द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट (एफआर) की भी निष्पक्ष समीक्षा कराने की बात कही गई। संगठन ने प्रदीप गुप्ता के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, 30 लाख रुपये के कथित फर्जी चेक और धोखे से प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के आरोपों की जांच कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इसके अलावा, प्रदीप गुप्ता की दुग्ध डेरी की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में चौकी इंचार्ज रजत त्रिपाठी की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा कथित रूप से मुन्ना को छोड़ने के एवज में लिए गए 50 हजार रुपये वापस कराने और मारपीट के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग भी शामिल रही। संगठन ने यह भी बताया कि कटाई मिल चौकी प्रभारी रजत त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसी के मद्देनजर संगठन ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।