मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रात्रि चौपाल आयोजित
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड के ग्राम मंसूरनगर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने रात्रि चौपाल का शुभारम्भ पौधरोपण करके किया |
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से "आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अंत्योदय के उत्थान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रात्रि चौपाल में उप जिलाधिकारी शाहाबाद सुशील मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा, एडीओ पंचायत अखिलेश, वन रेंजर नीलम मौर्या, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरुण कुमार एवं अजय रावत, पशुपालन विभाग से वेद प्रकाश व अनुज राठौर तथा राजस्व विभाग से आशीष बाजपेई व पंकज पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रवण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती,प्रधान अरविंद यादव, असीर अहमद सहिजना,अनिल वर्मा अरुआ, चंद्रशेखर इटारा, अंकित पतरास, धर्मेंद्र रामपुर कोड़ा, प्रेमसागर उचवल, श्यामु अमिरता,सत्यवीर सिंह, मनोज शुक्ला,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
1 hour and 11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k