महिला जिला अध्यक्ष हरदोई मनोनीत हुई-संजू अवस्थी
पीयूष तिवारी
बेनीगंज- भारतीय किसान यूनियन सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार पांडे व जिला अध्यक्ष हरदोई संतोष मिश्रा के तत्वाधान में बीते 5 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन के शीर्ष नेतृत्व में संजू अवस्थी निवासी नया बहोरनपुर मछरेहटा जनपद सीतापुर को भारतीय किसान यूनियन सामाजिक संगठन का महिला जिला अध्यक्ष हरदोई मनोनीत किया गया। इस बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष हरदोई संतोष मिश्रा ने महिला जिला अध्यक्ष संजू अवस्थी को इस बड़ी जिम्मेदारी पद की शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया आप अपने क्षेत्र में किसान भाइयों मजदूर व असहायों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनियन सामाजिक की लोकप्रियता को किसानों में बनाए रखेंगे और संगठन के सपनों को साकार करेंगे। महिला जिला अध्यक्ष संजू अवस्थी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों सदस्यों का आभार जताया महिला जिला अध्यक्ष ने बताया हम संगठन के प्रति हमेशा इमानदारी पूर्वक निष्ठा भाव के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे उनकी आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे हर संभव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसान अन्न का दाता है जो हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों की एकजुटता और किसानों की ताकत से ही संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत छनौती व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कछौना पुलिस तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम नारायण देव युवक से डबल नहर कलौली पुल पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में पुलिस कार्यशैली को लेकर अविश्वास पैदा हो गया था। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने कछौना पुलिस को साफ शब्दों में कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम गठित कर लखनऊ पलिया हाईवे पर कटियामऊ के पास अभियुक्त गणों मोनू कुमार पुत्र पुत्तीलाल थाना कासिमपुर, शिवा पुत्र तारा शंकर निवासी मियागंज थाना आसीवन जनपद उन्नाव, राज पुत्र मटरू कश्यप निवासी मियागंज थाना आसीवन, अनूप कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी असही थाना कासिमपुर, बाल अपचारी थाना आसीवन जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस घटना से अपराधियों को कर एक मैसेज गया। बेरोजगारी, नशाखोरी, सट्टाबाजी के कारण आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो गया है। जिससे नए युवा अपराधिक घटनाओं में लिप्त होकर अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया सांय को कछौना पुलिस को डबल नहर कलौली पुलिया, पावर हाउस मार्ग सुठेना अंडर पास, देवनपुर फाटक, रानी बाग, दनई रेलवे फाटक आदि स्थानों पर मुस्तैद होनी चाहिए। जिससे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
हाईकोर्ट ने दी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात की अनुमति।
रितेश मिश्रा
हरदोई समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” के अंतर्गत पीड़िता को आवश्यक विधिक सहायता प्रदान की गई। हाई कोर्ट के अधिवक्ता ईशान गर्ग एवं प्राची आर्या द्वारा याचिका दायर किए जाने के उपरांत इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने हरदोई जनपद की 15 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के 21 सप्ताह 2 दिन के अनचाहे गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति प्रदान की। माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान एवं माननीय न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने केजीएमयू, लखनऊ स्थित गांधी मेमोरियल एवं एसोसिएटेड हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को गर्भपात की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया तथा भ्रूण को सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया, ताकि डीएनए परीक्षण के माध्यम से अभियुक्त की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके। याचिका में कहा गया था कि पीड़िता मात्र 15 वर्ष की है और दुष्कर्म की घटना के कारण वह अनचाहे गर्भ के साथ जीवन यापन करने विवश है। मामले में पूर्व में गठित मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता लगभग 21 सप्ताह 2 दिन के गर्भ से है तथा चिकित्सकीय प्रक्रिया द्वारा गर्भपात संभव है, हालांकि प्रत्येक चिकित्सा प्रक्रिया में कुछ जोखिम एवं जटिलताएं निहित रहती हैं। मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के पश्चात न्यायालय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई को निर्देश दिया कि पीड़िता को एंबुलेंस द्वारा केजीएमयू भेजा जाए, जहां एक से दो दिनों के भीतर आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। यह आदेश पीड़िता के स्वास्थ्य, गरिमा एवं न्याय के अधिकार को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रात्रि चौपाल आयोजित
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड के ग्राम मंसूरनगर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने रात्रि चौपाल का शुभारम्भ पौधरोपण करके किया |
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से "आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अंत्योदय के उत्थान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रात्रि चौपाल में उप जिलाधिकारी शाहाबाद सुशील मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा, एडीओ पंचायत अखिलेश, वन रेंजर नीलम मौर्या, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरुण कुमार एवं अजय रावत, पशुपालन विभाग से वेद प्रकाश व अनुज राठौर तथा राजस्व विभाग से आशीष बाजपेई व पंकज पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रवण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती,प्रधान अरविंद यादव, असीर अहमद सहिजना,अनिल वर्मा अरुआ, चंद्रशेखर इटारा, अंकित पतरास, धर्मेंद्र रामपुर कोड़ा, प्रेमसागर उचवल, श्यामु अमिरता,सत्यवीर सिंह, मनोज शुक्ला,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तटबंध निर्माण देखने गए एसडीएम से ग्रामीणों ने की हाथा पाई

परियल गांव बना पुलिस छावनी, एडीएम और एसडीएम सदर पहुंचे घटना स्थल

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम परियल में बाढ़ रोकने के लिए बनाए जा रहे तट बांध का निरिक्षण करने पहुंचे एसडीएम शाहाबाद के सत्ज ग्रामीणों ने धक्कामुक्की कर पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस ने परियल गांव को छावनी बना दिया है। एडीएम और एसडीएम सदर ने घटना स्थल पहुँचकर जानकारी ली।
       प्राप्त विवरण में एसडीएम सुशील मिश्रा सोमवार को तहसील के ग्राम परियल में बाढ़ रोकने के लिए बनाए जा रहे तट बंध का निरीक्षण करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय परियल में बने अन्नपूर्णा सेंटर पर निरिक्षण के दौरान ग्रामीणों से बहस होने पर ग्रामीणों से उनकी हाथा पाई हो गई। हाथा पाई में एसडीएम के सर में चोट आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। इस खबर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने घटना स्थल पहुंच कर जानकारी ली फिर वह एसडीएम को देखने सीएचसी गए जहाँ से डाक्टरों ने एसडीएम को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।घटना के बाद से ग्रामीणों में खौफ देखा जा रहा है।गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने करीब दस लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार दोषियों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।
शाहबाद क्षेत्र के परियल में निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर पथराव
रितेश मिश्रा
शाहाबाद के परियल गांव में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम पर महिलाओं ने किया पथराव, सिर में आई चोट; डीएम बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में एसडीएम के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया।जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा गांव परियल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्रता की गई। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ने प्रधान पुत्र को अपने पास बैठा लिया। इसके बाद मामला और अधिक तनावपूर्ण हो गया।आरोप है कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कई महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और प्रधान पुत्र को छुड़ाने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान वहां विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। पथराव में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी भी मौके के लिए रवाना हो गए।घटना पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि एसडीएम के साथ अभद्रता और पथराव की घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है...
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत .
पीयूष तिवारी
बेनीगंज-कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के बीरपुर-खेरवा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के मरकहा गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र प्रेम सागर अपनी ससुराल उगपुर आ रहे थे। वह अपने रिश्ते के साढ़ू के यहां नीभी गांव में पहले से रुकी अपनी 6 वर्षीय पुत्री निशा को लेकर उगापुर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बीरपुर खैरवा के समीप  ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब जाने से रिंकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी पर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 127 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 127 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
पुलिस भर्ती के हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त ठहराव और भोजन ,एस एस एन जनकल्याण समिति की मुहिम
रितेश मिश्रा
हरदोई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा जून 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जनपद हरदोई की सामाजिक संस्था एसएसएन जनकल्याण समिति ने एक बार फिर सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति द्वारा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान लगभग 4000 अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई है।
समिति के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन, एवं प्रदेश महासचिव कल्पना तिवारी दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए 7 जून की शाम से लेकर 10 जून की रात्रि तक शहर के प्रमुख स्थलों रामजानकी मंदिर, शिव शक्ति मैरिज लॉन एवं सनमानी वैश्य धर्मशाला में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उसके पश्चात् जिला अध्यक्ष डॉ सोहिनी द्विवेदी और जिला महासचिव पूनम सिंह ने कहा कि दूर-दराज जनपदों से आने वाले हजारों युवाओं को इस पहल से बड़ी राहत मिलेगी।
विशेष बात यह है कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग आवासीय व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थियों के ठहरने वाले स्थानों पर समिति की महिला पदाधिकारी एवं स्वयंसेविकाएं मौजूद रहेंगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
समिति के संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि एसएसएन जनकल्याण समिति पिछली विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इसी प्रकार की सफल व्यवस्थाएं करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल समाज सेवा करना ही नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में सहयोगी बनना भी है।
उन्होंने समिति के हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान आवास, भोजन या परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में असुविधा हो अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह निःसंकोच समिति से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। समिति के स्वयंसेवक हर समय अभ्यर्थियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज सेवा का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। समिति का प्रयास रहेगा कि हर प्रतियोगी परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।
युवा जिला अध्यक्ष हर्षित मिश्रा ने बोला जनपद हरदोई में एसएसएन जनकल्याण समिति की यह पहल सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और युवा हितों के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।साथ में मौजूद... अमित सिंह, जिला सचिव पिंकी यादव, सुमित गुप्ता, अमन नागर,संतोषी वर्मा, रूबी गुप्ता, नैतिक गुप्ता, सचिन गुप्ता, पंकज सिंह., कर्ण सिंह राणा...आदि रहे है
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिये 15 जून तक करे आवेदन
रितेश मिश्रा
हरदोई निदेशक बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी विक्रांत ओझा ने बताया है कि बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15.06.2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क करें, सीट सीमित है। प्रशिक्षण हेतु आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट, स्वयं सहायता समूह/राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड/ की फोटो कापी तथा 4 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निकट राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, तत्योरा हरदोई मे सम्पर्क कर सकते है, संपर्क सूत्रः- 7379969627, 9044801001, 9140650306, 8127520102,7572064711 ।