घर में अचानक आग लगने से लाखो का नुकशान पीडित ने कोतबाली में दिया शिकायती पत्र
रितेश मिश्रा
बेनीगंज(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत ग्राम कुइयाँ निवासी भैयालाल पुत्र फत्ते पासी के घर में शनिवार तड़के आग लग गई। जिससे कि हुए अग्निकांड से भारी नुकसान हो गया। गृहस्वामी ने स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तरकीबन सुबह चार बजे घर के कमरे में रखा डी फ्रीजर अचानक अत्यधिक गर्म होकर धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित भैयालाल के अनुसार आग लगने से लगभग 75 क्विंटल गेहूं, एलसीडी टीवी, स्टैंड पंखा, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, दो चारपाइयां, एक तख्त, परचून की दुकान का सामान तथा अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। इसके अलावा उनके पुत्र राजकुमार की कक्षा 5, कक्षा 8, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बी.ए. एवं एमएसडब्ल्यू की मार्कशीटें और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षिक प्रमाण पत्र भी आग की भेंट चढ़ गए।अग्निकांड में मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (यू पी 30 सी ए 8588) के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज समेत अन्य जरूरी कागजात भी जल गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि डी फ्रीजर में गैस ब्लास्ट होने से कमरे की दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो चुकी थी।पीड़ित ने बेनीगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना की सूचना दी है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह इस कठिन परिस्थिति से उबर सके।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k