जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 79 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 79 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्टेट अरूणिमा श्रीवास्तव प्रभारी सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
पीड़ित पति ने शाहाबाद नगर पालिका ईओ और अपनी पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जाँच
रितेश मिश्रा
हरदोई। पाली कस्बे के निवासी पीड़ित पति ने एसपी से मिलकर शाहाबाद नगर पालिका के ईओ और अपनी पत्नी के अवैध संबंध बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैँ। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
       पाली कस्बे के निवासी पीड़ित देवेंद्र मिश्रा के अनुसार उनकी पत्नी पाली नगर पंचायत मे कर्मचारी है शाहाबाद के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर की पाली तैनाती के समय उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए थे।
      उसकी पत्नी काफी समय से घर छोड़कर हरदोई में रह रही है।जिस कारण उसे मानसिक,आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।उसके द्वारा परिवार को बचाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।जब वह अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।इस विवाद के कारण उनका पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
शिकायती पत्र में देवेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य घरेलू सामान गायब हैं। उसके पास मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जिनकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों की कॉल डिटेल की जांच कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी। शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।
धार्मिक स्थल के पास अंडा व शराब की बिक्री और रास्ता बाधित करने से ग्रामीणों में रोष*

ग्राम परनखा के पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम परनखा (पोस्ट- खुर्दा मदारपुर) में धार्मिक स्थल के निकट ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक जागरूक नागरिक अरविंद कुमार पुत्र राम औतार ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम परनखा में एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है और वहीं पास में एक पूजनीय कुआं भी है, जो कि पूरी तरह से ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। आरोप है कि गांव के ही निवासी हुकुम चंद पुत्र राधे लाल और घनश्याम पुत्र हुकुम चंद ने इस मंदिर व कुएं के पास की ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा इस पवित्र स्थल के पास अवैध कब्जा करके एक किराना की दुकान, एक अंडे की दुकान और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालित की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के बिल्कुल पास में अंडे और शराब की खिड़की खोलकर बिक्री धड़ल्ले से की जाती है, जो कि पूरी तरह से नियम और न्यायसंगत नहीं है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा, उक्त लोगों द्वारा रात के समय मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपने वाहन (मोटरसाइकिल/गाड़ियाँ) आदि खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पीड़ित और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उपेक्षित पड़ा गुप्तकाल से जुड़ा पौराणिक महेश बाबा मंदिर, कायाकल्प के लिए जनप्रतिनिधियों ने कसी कमर*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना की ग्राम सभा समसपुर के ग्राम महेशन मढ़िया में स्थित प्राचीन महेश बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान रानू बाजपेई, अनूप कुमार मटरू व पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, रामऔतार गोस्वामी ने सभापति अशोक अग्रवाल पत्र देकर जीर्णोद्धार कराने की मांग की, उन्होंने इस पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु शासन को पत्र लिखा है। श्रद्धालुओं ने इस मंदिर के सौंदर्यीकरण व कायाकल्प की उम्मीद जग गई है। जिससे यह स्थल उत्तर प्रदेश के नक्शे पर एक पहचान बनेगा। विधानसभा बालामऊ की ग्राम सभा समसपुर के ग्राम महेशन मढ़िया में काफी प्राचीन मंदिर 12 एकड़ बाग में स्थित है। पुरानी मान्यता के अनुसार बाबा राघव दास महंत द्वारा 150 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की गई। इसमें ग्राम महरी, समसपुर, बर्राघूमन, कटका, सहोरिया आदि गांवो की भूमि अभिलेख में दर्द है। परंतु राघव दास महंत के निधन के बाद भू-माफिया ने कूटरचित द्वारा काफी भूमि अपने नाम हस्तांतरित कराली। इस मंदिर का 60 बीघा भूमि पर बाग है। यह ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है, यह जंगल के होने के कारण आक्रांताओं से बच गया था, प्राकृतिक अवस्था में स्थित है। शिव पार्वती की खंडित मूर्ति है। जनश्रुति के अनुसार गुप्त काल के पहले का है। पूरे देश में केवल दो ही स्थानों पर इस तरह के मंदिर हैं। मंदिर परिसर में ठाकुर द्वार में हनुमान मंदिर व राम जानकी मंदिर की स्थापना है, जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा है। यह प्रकृतिक स्थल में होने के कारण काफी रमणीक लगता है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति मिलती है। वर्ष के में दो बार मेला लगता है। इसके सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए ग्राम प्रधानगढ़ रानू बाजपेई, अनूप कुमार मटरू, जनसरोकार मंच के संयोजक परमेश्वर दयाल, सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, रामाऔतार गोस्वामी ने जीर्णोद्धार के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है।
अब गर्भवती महिला की होंगी छह प्रसवपूर्व जाँचें
रितेश मिश्रा
हरदोई, मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब गर्भवती महिलाओं को न्यूनतम छह प्रसवपूर्व जांचों (एएनसी) से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे पहले नियमित रूप से चार एएनसी जांचों का प्रावधान था। इस संबंध में परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एच.डी. अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि  जनपद में प्रत्येक गर्भवती तक गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान, आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसवपूर्व जांच सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन नई व्यवस्था से उनकी निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि प्रसवपूर्व जांचों की संख्या चार से बढ़ाकर छह किए जाने से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की अधिक नियमित समीक्षा संभव होगी। इससे एनीमिया, गर्भावधि मधुमेह (जेस्टेशनल डायबिटीज), उच्च रक्तचाप तथा अन्य जोखिमपूर्ण स्थितियों की समय रहते पहचान और प्रबंधन के अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे जटिलताओं को गंभीर होने से पहले नियंत्रित किया जा सकेगा।
नोडल डॉ. अरविन्द सचान ने कहा कि अतिरिक्त एएनसी विजिट से आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी गर्भवती महिलाओं के साथ अधिक नियमित संपर्क का अवसर मिलेगा। इन मुलाकातों के दौरान महिलाओं को संतुलित पोषण, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर टीकाकरण, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव की तैयारी तथा नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को भी गर्भावस्था और नवजात में दिखाई देने वाले खतरे के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क किया जा सके।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों की जांच कर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान की जाती है और उनका प्रबंधन किया जाता है।
वर्ष 2025-26 में  पीएमएसएमए के तहत 84,271 गर्भवतियों की जांच की गई, जिनमें 6090 उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की पहचान की गई। चिन्हित उच्च जोखिम गर्भवतियों की नियमित निगरानी की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
एएनसी का समय निर्धारण इस प्रकार किया गया है—
पहली एएनसी : गर्भावस्था के पंजीकरण के तुरंत बाद, 12 सप्ताह के भीतर।
दूसरी एएनसी : 16 से 20 सप्ताह के बीच।
तीसरी एएनसी : 24 से 28 सप्ताह के बीच।
चौथी एएनसी : 28 से 32 सप्ताह के बीच।
पाँचवीं एएनसी : 32 से 36 सप्ताह के बीच।
छठी एएनसी : 36 से 40 सप्ताह के बीच।
पत्रकार बार्ता के दौरान भाजपा नेता ने पी. एम और सी.एम की जमकर प्रन्सशा।
                                       
रितेश मिश्रा
हरदोई ! भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि जिस तरीके से गंगा नदी की धारा उत्तरांचल से निकल कर पश्चिम बंगाल तक गई है ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी को भी पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माइ नेतृत्व के बलबूते  उत्तरांचल से लेकर पश्चिम बंगाल तक बेहद मजबूती  मिली है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  देश के सर्वाधिक लोकप्रिय व सर्वमान्य  नेता है। उन्होने अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम मोदी जी द्वारा विदेश , आर्थिक व रक्षा नीति में लिए गए निर्णय के चलते विश्व भर के देशों में पीएम की साथ तेजी के साथ बढ़ी है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि ईरान युद्ध ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है ऐसे समय में पीएम मोदी जी ने जिस तरीके से देशवासियों का नेतृत्व कर जो साहसिक निर्णय लिये हैं उसे उन पर भरोसा अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत हुआ है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्य शैली की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास के लिए उन्होंने जो भी मॉडल अपनाया है उस मॉडल को देश के अन्य राज्य भी तेजी के साथ अपना रहे भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।श्री अग्रवाल ने कानून व्यवस्था  व विकास के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनपद मे  जिसने भी विकास किया है उसके बारे में यहां की जनता बखूबी जानती है विकास हमने किया या किसी और ने किया कुल मिलाकर हरदोई का विकास तो हुआ है ही।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने हरदोई भाजपा जिला अध्यक्ष को सलाह दी कि वह पार्टी संगठन में अनुशासन को पूरी तरीके से कायम रखने के संदर्भ में उचित कदम उठाए।प्रेस वार्ता के दौरान हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट भी मौजूद थे।
तेल और गैस पर निर्भरता कम कर देश को समृद्ध बनाएं:सतीश जी
ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान के अंतर्गत कुकिंग हेतु इंडक्शन को बढ़ावा दें:सह संगठक

रितेश मिश्रा
हरदोई।"देश में डीजल ,पेट्रोल कुकिंग गैस की पर निर्भरता 88 प्रतिशत दूसरे देशों से हैं जिसके उपभोग के बिना हमारा जीवन चलता नहीं है, दूसरे देश पर निर्भर रहकर हम प्रतिदिन चार हजार करोड़ रूपया दूसरे देशों को भेजते हैं 42 देशों को हम अपना पैसा देते हैं, 55 प्रतिशत एलपीजी का आयात करते हैं, हम बिजली में आत्मनिर्भर हैं दूसरे देशों को हम बिजली निर्यात करते हैं तो क्यों न हम स्वदेशी बिजली का  अपनी रसोई में इंडक्शन आदि का प्रयोग कर ऊर्जा बचाने में सहयोग कर सकते हैं और देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं" उक्त विचार स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के आवाहन पर शहर के जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान संगोष्ठी में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश जी ने व्यक्त किए।
स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश जी, प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह, जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित,उद्योग व्यापार मंडल के पवन जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अशफाक हुसैन,बौद्धिक प्रकोष्ठ के संजीव खरे,स्वदेशी जागरण मंच के प्रचारक राजीव जी ,गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राजीव मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षता राजीव मोहन अवस्थी ने की। कवि श्याम त्रिवेदी पंकज और शिक्षक राजकुमार सिंह ने स्वदेशी गीत गाकर स्वदेशी अपनाने का आवाहन किया। वक्ताओं में हर्षवर्धन सिंह,विमलेश दीक्षित, पवन जैन ,अशफाक हुसैन, संजीव खरे, अवनीश द्विवेदी ने स्वदेशी अपनाओ और विदेशी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। सभी ने इस वैश्विक संकट पर छोटे-छोटे कार्यों में ऊर्जा ऊर्जा बचाकर देश की प्रगति में समृद्धि लाने में सहयोग की अपील की।
मुख्य अतिथि सतीश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीजल, पेट्रोल ,कुकिंग गैस में 88 प्रतिशत की पर निर्भरता दूसरे देशों पर है, प्रतिदिन 4000 करोड़ रूपया हम दूसरे देशों को भेजते हैं स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी 42 देश में अपना हम पैसा देते हैं एलपीजी 55 प्रतिशत आयात करते हैं, ऊर्जा बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी जी ने 7 दोनों पर अपील की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के डीजल ,पेट्रोल,कुकिंग गैस, सोना यूरिया के कम प्रयोग करने का आवाहन किया था, क्या आप कह सकते हैं कि इस आवाहन का मोदी सरकार को क्या व्यक्तिगत लाभ देने वाला है क्या स्वयं के लिए आवाहन किया गया है?हम छोटी-छोटी जरूरत के लिए ऊर्जा बचाने का काम कर सकते हैं,हमारा देश बिजली पर आत्मनिर्भर है और हम दूसरे देशों को बिजली निर्यात करते हैं हम अपनी स्वदेशी बिजली का उपभोग रसोई गैस में इंडक्शन का प्रयोग करके कर सकते हैं जो कुकिंग गैस की अपेक्षा कम खर्चीला है यदि हम ऊर्जा को बचा लेते हैं तो पर्यावरण संतुलन सहित देश को समृद्ध बनाने में सहायक होंगे।सोना,यूरिया भी हम आयात करते हैं 834 टन सोना लगभग 6 लाख करोड रुपए का सोना आयात किया गया, इससे दूसरे देशों को हम डॉलर में तिजोरी भर रहे हैं। यूरिया खाद का इस बार 24 प्रतिशत का आयात ज्यादा हुआ,आखिर क्यों ?क्या खेती बढ़ गई ?हम जैविक खाद का खेती में अधिक से अधिक प्रयोग कर इस आयात को संतुलित करना पड़ेगा,कृषि वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि हम यूरिया का
अधिकाधिक प्रयोग करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अधिक उत्पादन के चक्कर में बर्बाद कर रहे हैं, पीने के पानी,पेय पदार्थों  पेप्सी ,कोका-कोला जैसी कंपनियों का बहिष्कार कर देश को समृद्ध बनाने में सहयोग कर सकते हैं। चिंतन का विषय है कि आखिर हम देश को समृद्ध बनाने में किस भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने आए हुए लोगों का आभार जताया। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद गोष्ठी का समापन किया गया। मंच का संचालन शोभित प्रताप सिंह तोमर ने किया।
जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने बताया कि विदु शेखर प्रताप सिंह सह जिला जिला संयोजक, आशीष बाजपेई आशू सह जिला संयोजक ,अनुराग द्विवेदी अन्नू को जिला समन्वयक, महेश गुप्ता डब्लू को सह जिला समन्वयक, अजय सिंह को सह जिला संपर्क प्रमुख, जे. पी. दीक्षित को हरियावां खण्ड संयोजक, राजीव सिंह बबलू नगर समन्वयक, प्रखर गुप्ता को सह नगर समन्वयक, वरुण कुमार मिश्रा को सह समन्वयक शाहाबाद तहसील, इन्द्रेश कुमार बाजपेयी को सह जिला विचार विभाग प्रमुख, विकास मिश्रा टड़ियावां खण्ड संयोजक घोषित किए गए।
धार्मिक स्थल के पास अंडा व शराब की बिक्री और रास्ता बाधित करने से ग्रामीणों में रोष*
ग्राम परनखा के पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम परनखा (पोस्ट- खुर्दा मदारपुर) में धार्मिक स्थल के निकट ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक जागरूक नागरिक अरविंद कुमार पुत्र राम औतार ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम परनखा में एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है और वहीं पास में एक पूजनीय कुआं भी है, जो कि पूरी तरह से ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। आरोप है कि गांव के ही निवासी हुकुम चंद पुत्र राधे लाल और घनश्याम पुत्र हुकुम चंद ने इस मंदिर व कुएं के पास की ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा इस पवित्र स्थल के पास अवैध कब्जा करके एक किराना की दुकान, एक अंडे की दुकान और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालित की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के बिल्कुल पास में अंडे और शराब की खिड़की खोलकर बिक्री धड़ल्ले से की जाती है, जो कि पूरी तरह से नियम और न्यायसंगत नहीं है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा, उक्त लोगों द्वारा रात के समय मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपने वाहन (मोटरसाइकिल/गाड़ियाँ) आदि खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पीड़ित और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
धार्मिक स्थल के पास अंडा व शराब की बिक्री और रास्ता बाधित करने से ग्रामीणों में रोष*
ग्राम परनखा के पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम परनखा (पोस्ट- खुर्दा मदारपुर) में धार्मिक स्थल के निकट ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक जागरूक नागरिक अरविंद कुमार पुत्र राम औतार ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम परनखा में एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है और वहीं पास में एक पूजनीय कुआं भी है, जो कि पूरी तरह से ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। आरोप है कि गांव के ही निवासी हुकुम चंद पुत्र राधे लाल और घनश्याम पुत्र हुकुम चंद ने इस मंदिर व कुएं के पास की ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा इस पवित्र स्थल के पास अवैध कब्जा करके एक किराना की दुकान, एक अंडे की दुकान और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालित की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के बिल्कुल पास में अंडे और शराब की खिड़की खोलकर बिक्री धड़ल्ले से की जाती है, जो कि पूरी तरह से नियम और न्यायसंगत नहीं है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा, उक्त लोगों द्वारा रात के समय मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपने वाहन (मोटरसाइकिल/गाड़ियाँ) आदि खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पीड़ित और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पूजन अर्चन व विशाल भण्डारा हुआ आयोजित*
रितेश मिश्रा
हरदोई। आदर्श नगर पंचायत कुरसठ के बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर कन्या भोज व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।‌ प्रसाद वितरण श्रंखला में विभिन्न देवी देवताओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।  भोज कराने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में मोहल्ला आजाद नगर निवासी लालबहादुर के द्वारा ठंडा शरबत, किर्ति प्रकाश पेशकार के द्वारा बूंदी व नगर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ फनकू के द्वारा छोला चावल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सोमेन्द्र(लिटिल), जितेन्द्र सिंह,शिवप्रकाश, कमलेश तिवारी,अनिल,अरविंद,रजत,अतिन,जतिन, रत्नेश मोहन,मोनू द्विवेदी ,अनुज पटेल,लवकुश आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत कुरसठ के लोग, दूर दराज क्षेत्रो से आये तमाम सम्मानित लोगों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।।