महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : एसएम खान
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री खान ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
एस एम खान ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।
कुर्ला में फिटनेस और एकता का उत्सव,5वीं माइकलाइट मैराथन
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित CES Michael High School द्वारा आयोजित 5वीं माइकलाइट मैराथन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने कुर्ला के जीवंत समुदाय को एकजुट करते हुए एकता और उत्साह की भावना को मजबूत किया। इस मैराथन में 750 से अधिक प्रतिभागियों छात्र, अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया।
“Run for Unity and Michaelites smile while running miles” थीम पर आधारित यह मैराथन कुर्ला क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक आयोजनों में से एक बनकर उभरी। प्रतिभागियों ने ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. सैवी मेंडोंका के नेतृत्व में निदेशक जीन मोजेस गोम्स और संस्थापक मोजेस माइकल गोम्स के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन तथा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पूरे कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पुलिस अधिकारी संतोष माने, मुंबई उत्कल स्कूल के अध्यक्ष सूर्य गौड़ा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उनके प्रोत्साहन ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ाया। 5वीं माइकलाइट मैराथन ने न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी मजबूत किया, जिससे यह कुर्ला के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण और यादगार आयोजन बन गया।
मयंक श्रीनिवास तिवारी ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर किया नाम रोशन
मुंबई। मानव धर्माचरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ के संगठन मंत्री श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज के छोटे सुपुत्र मयंक तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। नायगांव पूर्व स्थित सेवन स्क्वेयर अकैडमी के विद्यार्थी मयंक श्रीनिवास तिवारी शुरू से ही पढ़ने में अव्वल विद्यार्थी रहे। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी, प्रकाश मौर्या, विनोद सिंह, रमेश मिश्रा, शिप्रा द्विवेदी,राकेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने मयंक श्रीनिवास तिवारी को बधाई और आशीर्वाद दिया है।
उत्तर विकास सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित श्री राम कथा सुनने के लिए भारी भीड़
कल्याण। उत्तर विकास सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित तुलसीकृत श्री रामचरितमानस कथा का आयोजन कल्याण (प) के परदेसी ग्राउंड में किया गया है! यह श्रीराम कथा 14 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक होगी!
अयोध्या से पधारे हुए पूज्य गायत्री नंदन महाराज द्वारा यह कथा कही जा रही है!
महामंडलेश्वर चन्द्रदेव दास जी की उपस्थिति में और डॉ विजय  पंडित के मार्गदर्शन में आयोजित इस शोभा यात्रा में नीरजा मिश्रा,डॉ पद्मिनी कृष्णा,प्रिया शर्मा,अरुण दूबे,दिनेश दूबे,अनिल दुबे तथा उत्तर भारतीय विकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष,मिलिंद सिंह महासचिव दिनेश अग्रहरि,कमलेश तिवारी तथा संस्था के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे!
कथा के मुख्य यजमान कासट परिवार है। प्रतिदिन कथा में सभी धर्मप्रेमियों को पधारने का आवाहन संस्था के मार्गदर्शक डॉ विजय पंडित और संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया है!
महानगरपालिका में परिवहन समिति सदस्य निर्वाचित हुए एड. राजकुमार मिश्रा
भायंदर। उत्तर भारतीय समाज के लोकप्रिय युवा चेहरा एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका में परिवहन समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। इसके पहले भी परिवहन समिति का सदस्य रह चुके हैं। एड मिश्रा ने विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता जिलाध्यक्ष दिलीप जैन उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत का आभार मानते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्हें परिवहन समिति का सदस्य बनाए जाने पर शिक्षासम्राट लल्लन तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश उपाध्याय,भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, नगरसेवक मदन सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, एड.आरजे मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, अभयराज चौबे, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दिक्षित,भाजपा नेता सुरेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, अमरनाथ तिवारी, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय,रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,विजय मिश्रा, कमलेश दुबे, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ सुधाकर मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, जटाशंकर पांडे, बीआर मिश्रा, एड. डीके पांडे, अजय सिंह, उत्तम चौबे, अभयराज पांडे, प्रदीप सिंह,अमृत प्रजापती, उमेश यादव, कैलास यादव,विकास उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मुंबई का पहला शहरी खेती प्रकल्प विले पार्ले में, विधायक पराग अलवनी का संकल्प साकार

मुंबई। विले पार्ले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एड. पराग अलवनी की पहल पर मुंबई का पहला शहरी खेती (Urban Farming) प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन महापौर रितु तावड़े की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में उपमहापौर संजय घडी और मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े सहित विभिन्न समिति अध्यक्ष और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।स्थानीय नगरसेवक मिलिंद शिंदे ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।आम तौर पर फ्लाईओवर के नीचे की जगहों पर अतिक्रमण या पुराने वाहनों का डंपिंग होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विले पार्ले पूर्व में एयरपोर्ट के बाहर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे की जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए विले पार्ले कल्चरल सेंटर द्वारा शहरी खेती प्रोजेक्ट का प्रस्ताव के-दक्षिण विभाग से मंजूर कराया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक पद्धति से खेती के बेड (वाफे) तैयार किए गए हैं, जिन पर विभिन्न फल और सब्जियां उगाई जाएंगी। साथ ही मराठी विज्ञान परिषद की प्रेरणा से शहरी खेती पर प्रशिक्षण कक्षाएं भी चलाई जाएंगी, जिनमें अनुभवी विशेषज्ञ खेती के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा परियोजना में प्लांट डाइवर्सिटी गैलरी (Plant Diversity Gallery) और प्लांट केयर सेंटर (Plant Care Center) भी स्थापित किए जाएंगे। यहां फुलपाखरू उद्यान (बटरफ्लाई गार्डन), पक्षियों को आकर्षित करने के तरीके तथा बागवानी (गार्डनिंग) से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे रविवार, 19 अप्रैल को शाम 5:30 बजे मुंबई विमानतल टी1,मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित स्थल पर जरूर पहुंचें।
श्री 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
अमरावती। श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान, अमरावती क्रांति दल की ओर से एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष के नाते डॉ. 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अमरावती में 180 युवतियों( लड़कीया )का शोषण करने वाले दरिंदे को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि परतवाड़ा के अयान अहमद ने 180 से अधिक युवतियों का यौन शोषण कर 350 अश्लील वीडियो प्रसारित किए  इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार एवं केंद्र सरकार तुरंत सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि आरोपियों पर तुरंत ‘मोका’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाए।मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले की SIT (विशेष जांच टीम) द्वारा गहन जांच कराई जाए। श्री शक्ति महाराज ने कहा कि ट्यूशन शिक्षकों से अनुरोध है कि कक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे केवल अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ ही घर जाएं। माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि उनके बच्चे कहाँ और किसके साथ जा रहे हैं। अयान अहमद और उसके सभी साथियों का वह और उनका संगठन सार्वजनिक रूप से निंदा (विरोध) करता है।
मुंबई भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता बने प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई ने वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस तथा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
डॉ. तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और भारत के विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।
प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी मूलतः उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के कमालपुर मुबारक पुर पिकार के निवासी हैं। वर्तमान में वे मुंबई स्थित एक विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में प्रोफेसर एवं शोध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे मध्य रेलवे drucc के सदस्य, महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के सदस्य तथा महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही वे हिंदी साहित्य भारती, महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से भाजपा मुंबई को एक सशक्त और प्रभावी प्रवक्ता मिला है, जो पार्टी के विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
डॉ अंबेडकर जयंती पर मुकेश कुमार मासूम ने किया शोभा यात्रा का उद्घाटन

गौतम बुद्ध नगर। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर जन कल्याण समिति (रजिस्टर्ड), जेवर द्वारा  डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया गया।
शाम के समय कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा से हुआ, जिसका फीता सुप्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम द्वारा काटकर किया गया। बैंड-बाजों, जय भीम के नारों एवं अनुशासित जनसमूह के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर में सामाजिक समरसता एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
समिति द्वारा मुकेश कुमार मासूम का पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। बैंड बाजे के साथ पहले उन्हें मंच स्थल तक ले जाया गया। संगीत मासूम और मुकेश मासूम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली उद्बोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया एवं व्यापक सराहना प्राप्त की। बता दें कि मुकेश कुमार मासूम के लिखे चर्चित गीतों में “दिल तोड़ने वाला दिल का खुद निकला” (उदित नारायण), “दारू सिगरेट छोड़ दे” (ममता शर्मा), “जीवन एक अमृत है” (उदित नारायण), “भगवान ज़रूरी है” (अल्तमश फ़रीदी), “खाटू श्याम जाना है” (अनूप जलोटा), “जय भीम बोलो रे” (मोहम्मद अज़ीज़), “ब्रेकअप पार्टी” (हरमन नाज़िम), “मेनू हँसके विदा कर दे” (शबाब साबरी) और “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा” (अगम कुमार निगम)जैसे गीत विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। फिल्म “धन्नो ढाबे वाली” का उनका लिखा गीत भी काफी चर्चित हुआ।
साहित्य के क्षेत्र में उनकी चर्चित पुस्तक “गुलिस्तां” सहित कई कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी ऑडियो बुक्स “पंडित जी का लोटा”, “पुनरावृत्ति” और “बड़े दिलवाला” भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और देश-विदेश में सराही जा रही हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे मुंबई के एक बहुभाषीय सात दैनिक समाचार पत्रों के समूह में वर्षों तक संपादक रहे और अपने लेखों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत करते रहे।
मुकेश कुमार मासूम को उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें “कवि भूषण सम्मान” और “पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार” जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है।
गरीबी और संघर्षों से भरे बचपन से लेकर साहित्य और बॉलीवुड में प्रतिष्ठित पहचान बनाने तक की उनकी यात्रा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो और मेहनत करने का साहस हो, तो कोई भी व्यक्ति साधारण परिस्थितियों से उठकर असाधारण ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। मुकेश कुमार मासूम केवल एक गीतकार या लेखक नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुँचने की जीवंत प्रेरणा और नई पीढ़ी के लिए आशा की किरण बन चुके हैं। इसी अवसर पर उभरते हुए रॉकस्टार एवं सिने अभिनेता संगीत मासूम का भी फूलमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उनके संगीत एल्बमों ने युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त की है तथा उन्हें विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके योगदान ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष पहलवान नारायण माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। समिति अध्यक्ष भाई शेर सिंह (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी); उपाध्यक्ष: संजय सिंह (सभासद), संजय कुमार, हितेश गौतम (सभासद), सुरेन्द्र, दिनेश कुमार भाटी, अनिल सुदामा; महासचिव: मा. कपिल शान्त; कोषाध्यक्ष: प्रमोद प्रधान, राहुल कुमार; समिति निर्देशक: पदम सिंह डीलर, जगमाल जोशी; लेखा निरीक्षक: तेजपाल शांत (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी), मास्टर भूरा सिंह; संयोजक: राजेश चौधरी, डॉ. उदयवीर, जसवंत , उदयपाल, संजय कुमार (तनहा प्रिंटर्स), सुरेश चन्द; सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य: रवि कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सचिव रवि बौद्ध, सुनील कुमार, हिमांशु गौतम, सचिन, उमेश कुमार, रोहित कुमार, धर्मवीर डिश वाले, डॉ. कन्हैयालाल, विजयपाल मास्टर जी, अभिषेक, नवीन पत्रकार, राजीव कुमार, दलवीर ठेकेदार, नितिन; वरिष्ठ सलाहकार: वीरु (पूर्व सभासद), रामवीर जोशी, पुलकेश भारती, सतपाल नेताजी, आनंद बौद्ध, त्रिलोक चन्द, रमेश चंद, सोहनलाल (गुड्डू), भूदेव भास्कर, प्यारेलाल, रघुराज सिंह राही, डॉ. प्रदीप (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी) आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संत शिरोमणि सैनजी महाराज की मनाई गई 726 वीं जयंती

मुंबई । चंदन बाग हाई स्कूल सभागृह मुलुंड पश्चिम मुंबई में संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 726 वीं जयंती वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को मनाई गई।सभी की उपस्थिति में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती मनाई गई।उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड सैलुन एसोसिएशन कमिटी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक विलास सिंह राजपूत,राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं किशन राव कोन्हाले चेंबूर उपस्थित थे।कार्यक्रम में सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष महानंद झेंडे,महिला अध्यक्ष सुषमा चव्हाण, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन सलमानी, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सुनील यादव,राजू रावत,सेक्रेटरी संतोष ठाकुर,उप सेक्रेटरी संतोष शर्मा, महिला सेक्रेटरी गीता मौर्य, उप सेक्रेटरी अश्विनी राऊत, सेक्रेटरी राजन शर्मा,तानाजी राऊत, खजिंदार विजय शर्मा, कार्याध्यक्ष कैलाश कचरे,उप कार्याध्यक्ष विशाल कदम, सलाहकार संदीप चव्हाण, विभाग प्रमुख मोईन सलमानी, जफर सलमानी,रुपेश परिहार, श्रवण शर्मा,विजय शर्मा, संदीप सोनावणे उपस्थित थे।किशन राव कोन्हाले एवं विलास सिंह राजपूत ने समाज की एकता बनाए रखने की अपिल किया तो वहीं कवि विनय शर्मा दीप ने संत शिरोमणि सैनजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एकता पर कविताएं सुनाईं तथा कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों को नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के विषय में जानकारी दी। नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की सदस्यता क्यों लेनी चाहिए और भविष्य में क्या फायदा है विधिवत बताया और ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सैलून एसोसिएशन मुलुंड ने किया।अंत में सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष महानंद झेंडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।