भाकियू औनू की सदस्यता अभियान हुआ सम्पन्न
![]()
विश्वनाथ प्रताप सिंह,करछना तहसील के अंतर्गत कोशगढ़ में भारतीय किसान यूनियन औनू के प्रयागराज के सभी पदाधिकारियों ने मंगलवार को भगवान भोले नाथ का कोशगढ़ के प्रसिद्ध मन्दिर में दर्शन किया भगवान भोले नाथ के आशिर्वाद के साथ सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया इस सदस्यता अभियान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें मेजा तहसील के चौकी गांव के रहने वाले किसान नेता जो कि पहले भारतीय किसान यूनियन किसान गुट के पदाधिकारी रहे किसी कारण बस उस संगठन में इस्तीफा दे दिया 15 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन औनू जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह है जिसमें राम सिरोमणी तिवारी को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश के रूप में मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से संगठन के सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राम सिरोमणी तिवारी ने अपने बयान में कहा कि वे संगठन में किसानों की सेवा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और अपने पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। ठाकुर कृष्णराज सिंह ने राम सिरोमणी तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे साथियों की संगठन को आवश्यकता है और अब वह दिन दूर नहीं जब पूरे भारत वर्ष में किसानों का अखण्ड राज होगा।
गुड्डू यादव ने भी इस निर्णय के लिए बधाई देते हुए कहा कि आशा है कि राम सिरोमणी तिवारी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और किसानों के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष अखिलेश यादव, मण्डल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुमन अवस्थी, प्रयागराज जिलाध्यक्ष एपी पाण्डेय, महिला मोर्चा प्रयागराज जिलाध्यक्ष बविता गौतम, विजय कुमार यादव ब्लाक अध्यक्ष कौंधियारा तथा सैकड़ो किसान साथी उपस्थित रहे। जय जवान जय किसान!





Jul 16 2025, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k