बिहार के इस जिले के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
डेस्क : बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले के नटवार समेत अन्य इलाकों के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में 41 लड़कियों और 4 लड़कों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या पुलिस बल के साथ रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही कई नर्तकियां मौके से फरार हो गईं। हालांकि, पुलिस ने समय रहते इलाके को घेरकर 41 लड़कियों और 4 लड़कों को को सुरक्षित बाहर निकाला।
![]()
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बचाए गए अधिकांश लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं, जिनका सत्यापन बाल कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिले में इस तरह के अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Mar 06 2025, 16:51