Delhincr

Aug 14 2024, 12:36

आज 41वें जन्मदिन पर विशेष : 4 साल की उम्र में शुरू किया गाना,18 की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर 13 वर्ष बड़े शख्स से की शादी,हुआ तलाक


नई दिल्ली : सुनिधि चौहान बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने करियर की ऊंचाइयों को छुआ। सुनिधि चौहान को एक रियलिटी शो ने रातोंरात स्टार बना दिया। सिंगर अपने करियर में जितना आगे बढ़ रही थीं, पर्सनल लाइफ में उतनी ही उलझनें झेल रही थीं।

सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान के साथ शादी कर ली थी। अलग धर्म होने की वजह से उनका परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। यहा तक कि दोनों की उम्र में भी 13 साल का फर्क था।

13 साल बड़े शख्स से की शादी

सुनिधि 18 की थीं, तो वहीं बॉबी खान 31 साल के थे। प्यार में डूब चुकी सुनिधि चौहान ने रास्ते में आई हर दीवार को तोड़कर बॉबी खान के साथ शादी कर ली। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में अनबन होने लगी और नतीजा ये हुआ कि एक साल में ही सुनिधि चौहान का तलाक हो गया।

टूटी शादी के बाद खुद को यूं संभाला

19 साल की कम उम्र में तलाकशुदा सुनिधि चौहान ने अपना पूरा ध्यान करियर पर लगाया और कुछ समय में ही हिट गानों की लाइन लगा दी। देखते ही देखते वो टॉप सिंगर बन गईं। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक संग दूसरी शादी की और 2018 में एक बच्चे की मां बनी। 

अब सुनिधि चौहान ने अपनी पहली शादी टूटने पर बात की है। 

जिंदगी में की कई गलतियां

सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में लाइफ में की गई गलतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनसे कई गलतियां हुई हैं, लेकिन वो शुक्रगुजार है कि उनकी लाइफ में अच्छे चीजें आती रही, नहीं तो वो बोरिंग बन जाती।

तलाक और शर्मिंदगी पर बोलीं सिंगर

सुनिधि चौहान ने आगे कहा कि जब महिलाएं शादी से बाहर निकलने का फैसला करती हैं तो उन्हें अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सुनिधि ने कहा कि अपनी शादी में उन्होंने ज्यादा बदतर हालात तो नहीं देखें, लेकिन ज्यादातर महिलाओं की तरह उन्हें भी थोड़ा शर्मिंदा होना पड़ा।

तलाक पर शर्मिंदा होने को लेकर बात करते हुए सुनिधि चौहान ने कहा, “समय बदल रहा है और केवल वही लोग इस तरह बोलते हैं जो उस समय में फंसे हुए हैं। बहुत कुछ बदल रहा है और मैं अब इसका केवल पॉजिटिव साइड देखती हूं।”

Delhincr

Aug 13 2024, 16:36

कश्मीर के बारामूला की रहने वाली प्रियंका पंडिता के सिर सजा मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर का ताज


नयी दिल्ली : कश्मीर के बारामूला की रहने वाली प्रियंका पंडिता के सिर सजा मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर का ताज. कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार प्रदेश में मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर प्रतियोगिता आयोजित हुई।

 370 हटाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार प्रदेश में मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर प्रतियोगिता आयोजित हुई.

बारामूला की प्रियंका पंडिता ने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा था कि जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसा इवेंट होगा, लेकिन जब हुआ तो मैंने अप्लाई किया और मैं विनर बन गई. मुझे खुद पर प्राउड हो रहा है।

जीत के बाद प्रियंका पंडिता ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है. मैंने जब अप्लाई किया था तो जीत का नहीं सोचा था. जब हम किसी चीज में पहली बार जाते हैं तो पार्टिसिपेशन और अनुभव का ही सोचते हैं और यह मेरे जीवन का सबसे बेस्ट अनुभव रहा है।

प्रियंका पंडिता की कई म्यूजिक एल्बम में भी आ चुकी हैं. sorry-2 उनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो रहा है, जिसे राजेश शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है. इसके अलावा उन्हें फोटोशूट और घूमने-फिरने का भी काफी शौक है।

प्रियंका पंडिता इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती हैं. उनकी नई तस्वीर श्रीनगर से है. जिसका कैप्शन दिया है- लब भी कुछ कहना चाहे लेकिन गुम हैं सब बातें।

Delhincr

Aug 13 2024, 16:09

त्रिपुरा में अवैध तरीके से घुसे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,

 

नई दिल्ली:- अगरतला के बाहरी इलाके में स्थित नंदननगर क्वार्टर चौमुहानी इलाके से रविवार देर रात चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है।इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस स्टेशन की पुलिस ने यह गिरफ्तारी की।

एनसीसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर सुशांत देब ने बताया कि पुलिस को इलाके में चार अज्ञात व्यक्तियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी।

बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज जिले के रहने वाले थे नागरिक

अधिकारी ने कहा, शुरुआती पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने खुद को भारतीय नागरिक होने का दावा किया। हालांकि, आगे की पूछताछ के बाद उन्होंने बांग्लादेश के नागरिक होने की बात स्वीकार कर ली। 

गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों की पहचान अब्दुल कलाम, कमरुल जमान, नबीर हुसाम और मोहम्मद जुबायर के रूप में की गई है - ये सभी बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज जिले के रहने वाले हैं।

कानूनी दस्तावेजों के बिना भारत में घुसे थे नागरिक

पुलिस ने उन पर वैध पासपोर्ट या कानूनी दस्तावेजों के बिना अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने त्रिपुरा की बांग्लादेश से लगने वाली 856 किलोमीटर लंबी सीमा पर सीमा सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस क्षेत्र में निगरानी और गश्त तेज करने का दावा किया है, खासकर पिछले दो हफ्तों में बांग्लादेश में सीमा पार हाल के तनाव के मद्देनजर। हालांकि, इन घुसपैठियों की गिरफ्तारी ने इन उपायों की पर्याप्तता और सीमा पर समग्र सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Delhincr

Aug 13 2024, 16:08

आज 91वें जन्मदिन पर विशेष :अपने जमाने की सुपरस्टार थी वैजयंती माला 3 बच्चों के पिता से की थी शादी,


नयी दिल्ली : वैजयंती माला उस जमाने की फेमस अदाकार रही हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर खूब राज किया। लेकिन एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। दिलीप कुमार और राज कपूर तक से नाम जुड़ा और फिर तीन बच्चों के बाप पर दिल आया तो करियर के पीक पर शादी कर ली।

वैजयंती माला अपनी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर्स के लिए खूब चर्चा में रहीं

भगवान विष्णु द्वारा पहना जाने वाला एक दुर्लभ मोतिया का हार- वैजयंती माला। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस को यही नाम दिया गया। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ क्लासिकल डांस और बड़े-बड़े फैसलों के कारण हमेशा चर्चा में रहीं। 

पर्दे पर स्विमसूट पहनने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस, तीन बच्चों के बाप से शादी की। उन्हें घर तोड़ने वाली कहा गया। खूब आलोचना हुई। कहते हैं कि दिलीप कुमार तक उन्हें दिल दे बैठे थे। उन्होंने 'गंगा जमुना' (1961) के हर सीन में वैजयंतीमाला द्वारा पहनी जाने वाली साड़ी का रंग खुद चुना था।

सायरा बानो उनकी केमिस्ट्री से खूब जलती थीं। उनका नाम राज कपूर के साथ भी जुड़ा था, जिस पर ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि पापा के अफेयर के कारण उनकी मां उन्हें लेकर घर छोड़कर चली गई थीं। आइये आज उनके 91वें जन्मदिन पर उनसे जुड़ी अनसुनी बातें जानते हैं।

16 साल की उम्र में अरंगेत्रम में दी थी परफॉर्मेंस

वैजयंती माला ने 16 साल की उम्र में अपने अरंगेत्रम (भरतनाट्यम की पहली परफॉर्मेंस) के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। कई रूढ़िवादी परंपराओं को चुनौती दी।

तमिल मूवी से वैजयंतीमाला ने की एक्टिंग की शुरुवात 

तमिल मूवी से वैजयंतीमाला ने की एक्टिंग की शुरुआत

उन्होंने 1949 में तमिल मूवी 'वाजकाई' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा। उन्होंने बिमल रॉय की 'देवदास' (1955) में चंद्रमुखी का ऐसा किरदार निभाया कि आज तक लोगों के जहन में छपा हुआ है। हालांकि, वो इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थीं। नरगिस, सुरैया और बीना राय ने वेश्या की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वैजयंतीमाला के पास ये ऑफर गया।

वैजयंतीमाला ने ठुकरा दिया था सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड

जिस समय वैजयंतीमाला को कास्ट किया गया था, मेकर्स को उनपर बिल्कुल भरोसा नहीं था। फिल्म के राइटर नबेंदु घोष भी उन्हें कास्ट करने के खिलाफ थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि वो इस किरदार के लिए बहुत छोटी हैं। लेकिन वैजयंतीमाला की असाधारण एक्टिंग ने ना सिर्फ सभी को गलत साबित कर दिया, बल्कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। यहां चौंकाने वाली बात ये थी कि उन्होंने इस अवॉर्ड को लेने से इनकार कर दिया। 

उनका दावा था कि वे सुचित्रा सेन (जिन्होंने पारो का किरदार निभाया था) जितनी ही बेहतरीन हीरोइन हैं। इसलिए वो सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं लेंगी।

स्क्रीन पर स्विमसूट पहनने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस

आपको शायद ही पता होगा कि स्क्रीन पर स्विमसूट पहनने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ही थीं। उन्होंने ये हिम्मत भरा कदम उठाया था, जबकि वो चेन्नई के एक रूढ़िवादी तमिल ब्राह्मण अयंगर परिवार से थीं। एक समय था, जब एक्ट्रेसेस को संस्कारी आदर्शों का पालन करना होता था और अगर वो ऐसा ना करें तो इसे बवाल मचता था। 

वैजयंतीमाला ने राज कपूर की फिल्म 'संगम' में स्विमसूट पहना था। वो यकीनन भारत की पहली महिला सुपरस्टार थीं, जिन्होंने तीन इंडस्ट्री पर राज किया और पहली पैन-इंडिया स्टार में से एक थीं।

तीन बच्चों के बाप पर आया था दिल, की शादी

अपने करियर के पीक पर वैजयंतीमाला ने संन्यास ले लिया, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार डॉक्टर चमनलाल बाली से शादी कर ली थी। अपने संस्मरण 'बॉन्डिंग' में उन्होंने खुलासा किया कि कश्मीर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो बीमार पड़ गई थीं। चमनलाल उनका इलाज करने के लिए बॉम्बे (अब मुंबई) से आए थे। उन्हें उनसे प्यार हो गया था। वो शादीशुदा थे। तीन बच्चों के पिता थे। लेकिन प्यार परवान चढ़ने के बाद चमनलाल ने अपनी पहली बीवी को तलाक देकर वैजयंतीमाला से शादी कर ली। उनका एक बेटा है, जिसका नाम सुचिंद्र बाली है।

राजनीति में भी अव्वल रहीं वैजयंती माला

वैजयंती माला न सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस और डांसर हैं, बल्कि राजनीति में भी अव्वल हैं। वो 1984 में कांग्रेस में शामिल हुईं और उसी साल तमिलनाडु के आम चुनाव में हर मुश्किलों को पार करते हुए जीत हासिल की थी। वह अपने संस्मरण में बताती हैं कि संसद सदस्य होने का ये मतलब भी था कि उन्हें लोगों के जहन में बसी धारणाओं का भी सामना करना था। लोगों के तंज भरे सवालिया लहजे होते थे। लेकिन वो हमेशा जीतती गईं और सबकी बोलती बंद करती गईं। 

1989 में वो फिर जीतीं। 1993 में उन्हें 6 साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए नामित किया गया। 1999 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में एक्ट्रेस ने लिखा, 'राजीव गांधी की मौत के बाद पार्टी को अपने सिद्धांतों से भटकते हुए देखना दुखद है। पार्टी ने अपनी जमीनी स्तर से संपर्क खो दिया है और हर दिन यह देखा जा सकता है कि ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।' इसके बाद 1999 में ही वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

पद्म श्री और पद्म विभूषण का सम्मान

वैजयंतीमाला को 1968 में भारत सरकार ने पद्म श्री से नवाजा था। उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

91 साल की हैं वैजयंती माला

अब वो 91 साल की हैं। 13 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वो अभी भी क्लासिकल डांस करती हैं और फैंस के दिलों में बसती हैं।

Delhincr

Aug 13 2024, 11:37

झारखंड का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज हो सकती है दिनभर हल्की से मध्यम बारिश


झा. डेस्क 

झारखंड में आज न्यूनतम तापमान 26.38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30.1 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 26.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.85 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 70% दर्ज की गई। सूर्योदय 05:22:50 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:23:04 बजे होगा।

झारखंड में AQI 19.0 है।

वायु की गुणवत्ता अच्छी है और वायु प्रदूषण से कोई खतरा नहीं है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

झारखंड में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है।

बुधवार : झारखंड में 14 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 31.85 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.59 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुरुवार : झारखंड में 15 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार : झारखंड में 16 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.85 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शनिवार : झारखंड में 17 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.83 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रविवार : झारखंड में 18 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.78 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार : झारखंड में 19 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.77 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Delhincr

Aug 13 2024, 11:30

आज का इतिहास:1795 में आज ही के दिन भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का हुआ था निधन


नयी दिल्ली : देश और दुनिया में 13 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।1795 में आज ही के दिन भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ था।

1910 में 13 अगस्त के दिन ही आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ था। 

1936 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ था।

2012 में आज ही के दिन लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।

2008 में 13 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।

2008 में आज ही के दिन भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) वेपन सिस्टम पिनाका का सफल परीक्षण किया था।

2002 में 13 अगस्त के दिन ही इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया था।

1994 में आज ही के दिन अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति हुई थी।

1993 में 13 अगस्त के दिन ही वाशिंगटन में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता हुआ था।

1960 में आज ही के दिन अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ था।

1956 में 13 अगस्त के दिन ही राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ था।

1951 में आज ही के दिन भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी थी।

1913 में आज ही के दिन इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली और शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था।

1902 में 13 अगस्त के दिन ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की थी।

1898 में आज ही के दिन जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया था।

1784 में 13 अगस्त के दिन ही भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ था।

13 अगस्त को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

1848 में आज ही के दिन अंग्रेज़ी और बंग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक व महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ था।

1863 में 13 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ था।

1887 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ था।

1899 में 13 अगस्त के दिन ही प्रख्यात फिल्म निर्माता एल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ था।

1936 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ था।

13 अगस्त को हुए निधन

1795 में आज ही के दिन भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ था।

1910 में 13 अगस्त के दिन ही आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का

निधन हुआ था।

1936 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ था।

13 अगस्त को प्रमुख उत्सव

अंगदान दिवस।

Delhincr

Aug 13 2024, 11:29

हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़की।


नई दिल्ली:- हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी वजह से विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहा है। इस बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला किया है।

मंडी से लोकसभा सांसद कंगना ने सोमवार को राहुल गांधी को सबसे खतरनाक इंसान बताया। उन्होंने कहा कि देश कभी आपको नेता नहीं चुनेगा। कंगना ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विनाशकारी हैं, उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो वे इस देश को नष्ट कर सकते हैं।"

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शेयर बाजार को लक्षित करती है

भाजपा सांसद ने कहा, "हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को लक्षित करती है जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, वह एक बेकार की बात साबित हुई है।"

अर्थव्यवस्था को अस्थिर की कोशिश कर रहे राहुल- कंगना

उन्होंने कांग्रेस सांसद पर हमला करते हुए आगे कहा, "वे देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं, इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को पीड़ित करने के लिए तैयार हो जाइए। आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं।

Delhincr

Aug 13 2024, 11:28

भारत के प्रमुख वैज्ञानिक रहे होमी भाभा के दुर्लभ सामानों की मुंबई में नीलामी होगी विशिष्ट शेफर पेन की बोली 50 हजार से शुरू।


नई दिल्ली:- भारत के प्रमुख वैज्ञानिक रहे होमी भाभा के दुर्लभ सामानों की मुंबई में नीलामी होगी। इसमें 14-कैरेट सोने की निब वाला शेफर पेन, एक कलाकृति और मोती के तीन विशिष्ट बटन का एक सेट शामिल है। 'नेशनल सेंटर फार परफार्मिंग आ‌र्ट्स' (एनसीपीए) ने सोमवार को बताया कि भाभा के माता-पिता ने उन्हें ये वस्तुएं उपहार में दी थीं।

17 अगस्त को आयोजित की जाएगी निलामी

नीलामी 'एन इवनिंग विद द माइस्ट्रो' जमशेद भाभा थिएटर में 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। डा. होमी भाभा के पास रहे विशिष्ट शेफर पेन के लिए बोली 50 हजार रुपये से शुरू होगी। होमी भाभा द्वारा 1928 में बनाई गई प्राकृतिक ²श्य वाली पेंटिंग कला व विज्ञान के लिए उनके जुनून को दर्शाती है। इसके लिए बोली पांच लाख रुपये से शुरू होगी।

'मिक्स्ड मीडिया न्यूड स्टडी' वाली कलाकृति होगी निलाम

भाभा द्वारा कैम्बि्रज में बनायी गयी 'मिक्स्ड मीडिया न्यूड स्टडी' वाली कलाकृति की भी नीलामी की जाएगी। इसकी नीलामी के लिए बोली एक लाख रुपये से शुरू होगी। डा. भाभा के माता-पिता द्वारा 1936 में दिए गए एक भावनात्मक पत्र के साथ मोती के तीन विशिष्ट बटन का एक सेट नीलामी में आकर्षण का केंद्र होगा। इस बटन सेट के लिए बोली एक लाख रुपये से शुरू होगी।

Delhincr

Aug 12 2024, 12:03

आज का इतिहास:2000 में आज ही के दिन हुई थी ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की शुरुआत

नयी दिल्ली : देश और दुनिया में 12 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है।

12 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1919 में आज ही के दिन इंडियन स्पेस प्रोग्राम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।

1960 में 12 अगस्त को ही नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया था। 

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन युवा लोगों के योगदान और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इसे पहली बार 2000 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया था। 

1981 में 12 अगस्त को ही IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

2012 में आज ही के दिन 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था।

2008 में 12 अगस्त के दिन ही आमिर ख़ान को उनकी ‘फिल्म तारे जमीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड दिया गया था।

2007 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई थी।

2004 में 12 अगस्त को ही फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया था।

2003 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इजराइल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी थी। 

1991 में 12 अगस्त को ही विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन था।

1984 में आज ही के दिन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।

1981 में 12 अगस्त को ही IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

1972 में आज ही के दिन इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया था।

1971 में 12 अगस्त को ही सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा था।

1908 में आज ही के दिन हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया था।

1833 में 12 अगस्त को ही अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई थी।

1831 में आज ही के दिन नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

12 अगस्त को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

1919 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।

1972 में 12 अगस्त के दिन ही भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ था।

12 अगस्त को हुए निधन

1945 में आज ही के दिन भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ।

1982 में 12 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।

12 अगस्त को हुए प्रमुख उत्सव

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस।

Delhincr

Aug 11 2024, 11:19

हरियाणा में प्राइमरी टीचर के बंपर पदों पर भर्ती का एलान, 12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली:- सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से प्राइमरी टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी अभ्यर्थी इस में शामिल होना चाहते हैं वे 12 अगस्त 2024 से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ही भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 अगस्त तय की गई है वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 23 अगस्त 2024 निर्धारित है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2 प्रारंभिक शिक्षा में वर्ष डिप्लोमा या सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और कम से कम 45% अंकों के साथ और 2 एनसीटीई के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में वर्ष डिप्लोमाअथवा सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 4-वर्ष प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (बी.एल.एड.) या सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2 वर्ष शिक्षा में डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) या बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम. और प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

इसके साथ ही अभ्यर्थी ने हिंदी/संस्कृत के साथ मैट्रिक या 10+2/ बीए/ एमए (एक विषय हिंदी के साथ) उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन 12 अगस्त से शुरू होंगे। आप इस डेट से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर भर्ती से पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भर सकेंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये जमा करना होगा। हरियाणा राज्य के सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 150 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों को 75 रुपये जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य से आने वाले एससी/ ईडब्ल्यूएस/ ईबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 35 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों को 18 रुपये का भुगतान करना होगा।