संसद में गरजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, मैं माननीय मोदी के तीसरे कार्यकाल में 48 लाख 21 हजार करोड़ रुपए के बजट का स्वागत करता हूं। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बहुत-बहुत बधाई देता। उन्होंने कहा कि, इस देश की जनता सदियों से गुलामी का दंश झेलती आई है, कभी मुगलों की, कभी अंग्रेजों की तो कभी कांग्रेस की। बजट के बाद इस देश की जनता को लग रहा है कि, "सुनहरा लग रहा है एक-एक पल, कई दशकों बाद देश में तब्दीली हुई है"।
उन्होंने विपक्ष में निशाना साधते हुए कहा कि, नेता प्रतिपक्ष जब खड़े होते हैं तो, भारत जोड़ो के नारे लगते हैं, उन्होंने सवाल उठाया कि, इस देश को तोड़ने का काम किसने किया? भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान किसने बनाया, कोको द्वीप बर्मा को किसने दिया? देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ों का नारा लगा रहे है। जब डोकलाम विवाद चल रहा था तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में क्या कर रहे थे? भारत की जनता उनकी हकीकत जान गई है। इसीलिए उन्होंने भरोसे के साथ मोदी सरकार बनाई है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ से हैं जो माता कौशल्या की जन्मभूमि है। छत्तीसगढ़ महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मभूमि है। प्रभु राम हमारे भांजे है, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का वन गमन मार्ग भी रहा है।उन्होंने रामायण की चौपाई
"जाको प्रभु दारुण दुख देही ।
ताकी मति पहले हर लेही ।।"दोहराते हुए कहा कि, राहुल गांधी और विपक्ष की मति को भगवान ने पहले ही हर लिया है। 99 सीटें लाने वाली कांग्रेस, 244 सीटें लाने वाली भाजपा को फेल बता रही है। उन्होंने कहा कि, सरकार की पीएम आवास, नल जल, कौशल विकास, महिला विकास आदि जन कल्याणकारी योजनाओं और 4 करोड़ नौकरी का फायदा सभी को मिलेगा। मोदी जी ने इस देश को 4 जातियों में बांटा है जो युवा, किसान, महिला और गरीब हैं। अगर इनका विकास होता है तो देश का विकास होगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप इस बजट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि आपको इस देश का विकास पसंद नहीं है। किसानों, महिलाओं, युवाओं का विकास पसंद नहीं है। देश की सीमाओं का विकास पसंद है। विपक्ष को पसंद है तो सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवारों का विकास जो माननीय नरेन्द्र मोदी के रहते कभी संभव नहीं है। और बजट के विरोध का यही एक मात्र कारण है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के लिए देश प्रथम है। विपक्ष के लिए परिवार प्रथम है। एससी, एसटी, ओबीसी की बात करने वाले राहुल गांधी ने किसी एससी, एसटी, ओबीसी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया?
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, हिन्दुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले उद्देश्य को लेकर माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत इस बजट का समर्थन करता हूं। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की सिद्धी का बजट हैं। विपक्ष के ये वो लोग है जो जनता के नकारें जाने के बाद भी अपने आप को जनता का हमदर्द बता रहे हैं। और बजट का विरोध कर रहे हैं। यह बजट हिन्दुस्तान के 141 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने का बजट है।
यह महिलाओं के उत्थान का बजट है। यह बजट हिन्दुस्तान के अन्नदाता किसानों की तरक्की का बजट है। यह हिन्दुस्तान के सपनों को गढ़ने वाले युवाओं का बजट है। यह हिन्दुस्तान को आर्थिक महाशक्ति बनाने का बजट है।
विपक्ष को या तो बजट पढ़ना नहीं आता या उनमें दृष्टिदोष हैं। बजट को लेकर विपक्ष जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। इस बजट में अन्नदाता किसानों को, गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं को जो सुविधाएँ दी जा रही है, क्या पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमांचल, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, दिल्ली की जनता को नहीं मिलेगा।
बजट का आबंटन हर राज्य को मिलेगा। फिर कैसे इन प्रदेशों की उपेक्षा। माननीय नरेन्द्र मोदी का ही दम है, जिसने लक्वे ग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पे ले आए है। कांग्रेस ने देश को 11वें नम्बर पर रखा था, जो अब 10 साल में 5वें नंबर पर पहुंच गया है, व आने वाले 5 वर्षों में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। यह बजट हिन्दुस्तान को सशक्त, शक्तिशाली, स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर बनाने का बजट हैं। यह बजट ऐतिहासिक सुधार का बजट है, विकसित भारत का बजट है।

रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, मैं माननीय मोदी के तीसरे कार्यकाल में 48 लाख 21 हजार करोड़ रुपए के बजट का स्वागत करता हूं। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बहुत-बहुत बधाई देता। उन्होंने कहा कि, इस देश की जनता सदियों से गुलामी का दंश झेलती आई है, कभी मुगलों की, कभी अंग्रेजों की तो कभी कांग्रेस की। बजट के बाद इस देश की जनता को लग रहा है कि, "सुनहरा लग रहा है एक-एक पल, कई दशकों बाद देश में तब्दीली हुई है"।
रायपुर- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात कर उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि राज्यपाल श्री हरिचंदन के मार्गदर्शन में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त कि राज्यपाल का स्नेह इसी प्रकार उन्हें और छत्तीसगढ़वासियों को मिलता रहेगा।
रायपुर- वाणिज्यिक कर विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए है. इसमें अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. महानदी भवन मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार इसमें पीएस विध्यराज, राज्य कर आयुक्त (अपील) बिलासपुर को संभाग एक कार्यालय बिलासपुर में ट्रांसफर किया गया है.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आए हैं. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक थी, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक में सार्थक चर्चा हुई. विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है. इसके लिए डॉक्यूमेंट तैयार कर रहे हैं. इसे छग स्थापना दिवस के दिन जनता को समर्पित करेंगे.
रायपुर- छत्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है. उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने उनके संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर आज डॉक्टर की उपाधि प्रदान की है. उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. सुनीता मिश्रा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय भिलाई एवं सहायक-निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के निर्देशन में पूरा किया है.
रायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का सिरमौर राज्य बन सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में ‘छत्तीसगढ़ तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार साझा किए।



रायपुर- विष्णु देव सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार अब गति पकड़ चुकी है। चुनाव में जिन वार्डों में लोगों ने वॉर्ड की समस्या से अवगत कराया था, अब उन कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर जल्द प्रारंभ किया जा रहा है। लोगों को अब किसी भी विकास कार्यों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम के वॉर्ड क्रमांक 31 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

रायपुर- जनसेवा ही हमारा परम् धर्म है और हम आमजन के जीवन में खुशियां लाने के प्रतिबद्ध हैं। ये वकतव्य अपने शासकीय निवास में जनदर्शन के दौरान महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही। आज उन्होंने अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए आम जनों की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।
रायपुर- छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज सभी विधानसभा में “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” चलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में बूढ़ा तालाब स्थित बिजली ऑफिस में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में बढ़ोतरी कम करो के नारे लगाए.
Jul 29 2024, 21:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k