ईचागढ़ के जारगोडीह में 104 करोड़ कि लागत से बनने वाले ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विधायक ने किया भूमिपूजन
![]()
सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के सोड़ो पंचायत के जारगोडीह में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन शुक्रवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया।
इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा सितु, टीकर एवं देवलटांड आसन्न ग्रामो में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण 104.1834 करोड़ रुपये कि लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना से ईचागढ़ प्रखंड के 9 पंचायत के 75 गांव व 14 हाजार परिवारों के बीच जलापूर्ति होगा। विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना का निर्माण हो जाने से हर घर को नल से स्वच्छ पेयजल मिलेगी।
उन्होंने संवेदक को जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक सविता महतो ने इस प्रकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का स्वीकृति देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुभाषिनी देवी, मुखिया नयन सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, पशुपति बागची, अघर महतो, लखीकांत मुंडा, बजेन महतो, हरेन महतो, अमित सिन्हा आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।















Mar 15 2024, 20:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.0k