India

Mar 23 2023, 19:45

कौन है बलजीत कौर जिसने अमृतपाल सिंह और उसके दोस्त को अपने घर में दी पनाह, पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से किया गिरफ्तार

#whoisbaljeetkaurshegavesheltertoamritpal

'वारिस पंजाब दे' का चीफ और खालिस्तान का समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। हाथों से निकलने के बाद पुलिस को उसके सुराग हाथ लग रहे हैं, लेकिन वो नहीं। उसके फरार होने के बाद से अब तक कई सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पहले मर्सडीज, फिर ब्रीजा कार में भागता दिखा, फिर बाइक पर पीछे बैठा हुआ नजर आता है। फिर एक तस्वीर में वो एक मोटरगाड़ी में बैठा है और उसी गाड़ी में उसकी बाइक रखी हुई है। अमृतपाल आगे आगे और पुलिस पीछे पीछे उसकी इस्तेमाल की गई चीजें बरामद कर रही है, लेकिन हर बार वो हाथ से निकल जा रहा है। 

अब जानकारी मिली है कि 18 मार्च को फरार होने के बाद वो अगले दिन हरियाणा में था। यहां वो अपने एक करीबी के घर में रुका और अगली सुबह जल्दी वहां से निकल गया।हरियाणा पुलिस ने बलजीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में अमृतपाल को शरण देने का आरोप है।बलजीत कौर का घर कुरुक्षेत्र जिल के शाहाबाद में सिद्धार्थ कॉलोनी में है। यहीं अमृतपाल और पापलप्रीत ने शरद ली थी। कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि 19 और 20 मार्च को अमृतपाल और पापलप्रीत वहां रुका था, वो लुधियाना से शाहाबाद स्कूटी बाइक से पहुंचा था।

गिरफ्तार महिला के साथ पिछले 2.5 साल से संपर्क में

इस मामले पर आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस अमृतपाल सिंह की खोज कर रही है। हमें पता चला है कि इसका आखिरी जगह हरियाणा में है। हमने बलजीत कौर नाम की महिला को हरिसात में लिया है। अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग पिछले 2.5 साल से संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर लोगों को गिरफ़्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। 

अब तक 207 लोग हिरासत में

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों और ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ अभियान शुरू किया था। तब से अब तक पुलिस ने 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 177 लोगों को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया है।