India

Feb 11 2023, 12:03

*तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 24000 पार, मदद के लिए दुनिया के 70 से अधिक देश आए आगे *

#deathtollinturkeysyriaearthquakecrosses_24,000

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है।भूकंप प्रभावितों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। जैसे-जैसे इमारतों का मलबा हटाया जा रहा है, मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इन विनाशकारी भूकंप ने 24,000 से ज्यादा जिंदगियां लील ली है।एक दिन पहले तक मृतकों का जो आंकड़ा 22 हजार पर था, वो अब बढ़कर 24 हजार को भी पार कर गया है। 

तुर्की में 20 हजार से ज्यादा मौतें

तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद हालात बदतर होते जा रहे हैं। भूकंप के छह दिन बाद भी मृतकों की संख्या में लगाम नहीं लगा है। जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तुर्का में अब तक 20,213 लोगों की जान जा चुकी है और 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। कई जगह अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर शवों को दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

सीरिया में कितनों की गई जान

वहीं, सीरिया में 4,467 लोगों की जान गई है और 5 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी बीएनओ ने यह जानकारी दी है। मृतकों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि जगह कम पड़ रही है। सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। अभी बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन के आगे बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों की तादाद में भी इजाफा होता जा रहा है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। इस वक्त हजारों लोग भूकंप प्रभावित इलाकों में अस्पताल में भर्ती हैं।अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।