India

Mar 30 2023, 19:33

राहुल गांधी पर जर्मनी के बयान के बाद नया बवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

#aftergermanytakesnoterahuldisqualificationbjpattackon_cong

राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच जर्मनी की तरफ से भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है। जिसके बाद एक नई बहस शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर जर्मनी का आभार जताया है।इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस, राहुल गांधी के साथ-साथ दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे देश का अपमान बताया है।

दरअसल, जर्मन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘हमने भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ फैसले के साथ-साथ उन्हें मिले संसदीय जनादेश के निलंबन पर भी ध्यान दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं।उसके बाद साफ होगा कि फैसला किस आधार पर दिया गया और क्या उन्हें संसद सदस्यता से बर्खास्त करने का कोई आधार था या नहीं। उन्होंने कहा, जर्मनी उम्मीद करता है कि इस मामले में 'न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत' लागू किए जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने दिया धन्यवाद

इस पर दिग्विजय सिंह ने जर्मनी को धन्यवाद करते हुए लिखा था कि जर्मनी के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद। उन्होंने इस बात का संज्ञान लिया है कि राहुल गांधी पर जुर्म कर भारत में किस तरह लोकतंत्र को दबाने का काम किया जा रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी विदेशी दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया देश का अपमान

अनुराग ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये देश का अपमान है। कांग्रेस और राहुल गांधी देश के भीतर भारत की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने में विश्वास नहीं करते हैं, इसलिए वो विदेशी ताकतों को हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने का न्योता देते हैं।

रिजिजू का पलटवार

वहीं, दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी पलटवार किया है। किरेन रिजिजू ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट के जवाब में लिखा कि 'विदेशी ताकतों को भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद राहुल गांधी। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब विदेशी ताकतों के दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।