India

Mar 22 2024, 11:25

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी उबाल, विपक्ष का जोरदार हमला, जानें किसने क्या कहा

#liquorscamaapcmarvindkejriwalarrestoppositionleaders

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। अपने मुखिया की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के आरोप में ही गिरफ्तार हुए। यूपीए सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन से वे चर्चा में आए। लोगों ने उन्हें 2013, 2015 व 2020 में दिल्ली की सत्ता सौंपी। अब केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं। 

बीजेपी ने कहा-न्याय करने का समय आ गया

दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष कपिल मिश्राने कहा, गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। भ्रष्टाचार के तार अरविंद केजरीवाल के घर से जुड़े थे। मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और अरविंद केजरीवाल की राजनीति तिहाड़ जेल में खत्म होगी। इनके द्वारा फैलाए शराब के जाल के खिलाफ न्याय करने का समय आ गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है। दिल्ली की जनता को लूटा है। दिल्ली को लूटने का काम किया है। इसलिए अगर आपने जनता को धोखा दिया है, चोरी की है, भ्रष्टाचार किया है, तो उसका फल आपको ही मिलेगा।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, "सबका हिसाब होता है"

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है और विपक्षी नेताओं ने इस कदम को गलत तथा असंवैधानिक करार दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे ग्रुप पर दिल्ली की तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित पर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया है। शर्मिष्टा ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के बावजूद एक भी सबूत जनता के सामने पेश नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, "सबका हिसाब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "जो दूसरों पर आरोप लगा रहे थे, वही अब अपने कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं।"

राहुल गांधी का रिएक्शन

राहुल गांधी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक्स पोस्ट पर लिखा "डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।"

प्रियंका गांधी ने कही ये बात

प्रियंका गाधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।

सिब्बल का जोरदार तंज

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया। लोकतंत्र की जननी ने दिखाया है कि ईडी उनका सबसे आज्ञाकारी "बेटा" है!