आरजेडी-कांग्रेस में सीएम कैंडिडेड पर बनेगी बात? दिल्ली में राहुल गांधी और खरगे से मिले तेजस्वी यादव

Image 2Image 3

#tejaswi_yadav_meeting_with_rahul_gandhi_mallikarjun_kharge

इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दल सियासी जमीन तैयार करने में जुटे हैं। कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की अगुवाई वाले महागठबंधन के साथ लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, सीट शेयरिंग और सीएम चेहरे को लेकर गठबंधन के बीच कशमकश बनी हुई है। इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं आरजेडी की तरफ से तेजस्वी यादव के अलावा राज्यसभा सांसद मनोज झा, संजय यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद उन से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा, आपलोग चिंतित मत होईए. हम लोग आपस में बैठ कर यह तय कर लेंगे।

तेजस्वी यादव ने जहां इस बात की जानकारी नहीं दी कि पार्टी मीटिंग में तेजस्वी यादव का चेहरा सीएम के लिए तय किया गया या नहीं। वहीं, उन्होंने इस बात को बार-बार कहा कि हम लोगों की पूरी तैयारी है। हम सब मिलकर बिहार को आगे लेकर जाएंगे। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया. हम लोग मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

दरअसल, बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान मची है। आरजेडी जहां लगातार तेजस्वी यादव को गठबंधन का मुख्यमंत्री प्रत्याशी बता रहा है वहीं कांग्रेस के कई नेता कह चुके हैं कि सीएम का फेस चुनाव रिजल्ट आने के बाद तय होगा।  

हाल के दिनों को देखा जाए तो कांग्रेस के नेताओं की ओर से महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर टिप्पणी की जा रही है। चाहे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार हों, बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु हों या फिर कन्हैया कुमार, कोई खुलकर यह नहीं कह रहा है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस हैं। इतना ही नहीं जब हाल ही में सचिन पायलट आए तो उन्होंने भी सीधे तेजस्वी को सीएम फेस नहीं बताया। कांग्रेस के कई नेताओं ने तो प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को ही सीएम बनाने की मांग कर दी।

बता दें कि लंबे समय बाद बिहार में कांग्रेस कन्हैया कुमार और कृष्णा अल्लावरु के जरिए अपने संगठन को मजबूत करने के प्रयास में दिख रही है। कन्हैया कुमार ने जहां 27 दिनों की पलायन रोको यात्रा की है और कृष्णा भी लगातार संगठन के नेताओं से मिल रहे हैं। इसके अलावा दलित नेता राजेश राम को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

भाजपा ने तेजस्वी यादव पर सरकारी बंगले को 'लूटने' का लगाया आरोप: 'सोफे, लाइट, एसी सब हुआ गायब'

#bjpaccusestejaswiyadavoflootingbihar

Tejaswi Yadav

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सरकारी बंगले से फर्नीचर, लाइट फिक्सचर और एयर कंडीशनर हटाने का आरोप लगाया है। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने सोमवार को तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनके जाने के बाद आवास से फर्नीचर, एसी यूनिट, लाइट और यहां तक ​​कि बैडमिंटन कोर्ट मैट सहित कई सामान गायब हो गए।

तेजस्वी यादव अपने साथ सब कुछ ले गए: दानिश इकबाल

"बिस्तर का बेस गायब है, एसी और लाइट हटा दी गई हैं, और वॉशरूम में पानी के आउटलेट हटा दिए गए हैं। यहां तक ​​कि बैडमिंटन कोर्ट मैट भी ले जाया गया है, और फाउंटेन लाइट और सोफे भी ले जाए गए हैं। यह स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव ने जब घर खाली किया, तो वे अपने साथ सब कुछ ले गए। यह उनकी मानसिकता के बारे में बहुत कुछ बताता है," दानिश इकबाल ने एएनआई की रिपोर्ट में कहा। उन्होंने कहा, "मैं उन पर सिर्फ आरोप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि यह पूरी तरह साबित हो चुका है। तेजस्वी यादव ने जिस तरह से अपना सरकारी आवास खाली किया, उससे उनकी परवरिश का पता चलता है। जिस तरह से उन्होंने आवास खाली किया, उससे पता चलता है कि सरकारी संपत्ति को कैसे लूटा जाता है।"

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नवरात्रि के दौरान बंगले में जाने वाले थे, लेकिन विवाद उससे पहले ही शुरू हो गया। इकबाल ने यह भी कहा कि आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड ड्राइव गायब है।

गिरिराज सिंह ने की जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की अपमानजनक गतिविधियां नहीं करनी चाहिए। तेजस्वी यादव के बंगले पर कितना पैसा खर्च हुआ, इसकी जांच के लिए एक जांच समिति बनाई जानी चाहिए और मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए। " 

एक अन्य घटनाक्रम में, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को जमीन के बदले नौकरी के धनशोधन मामले में राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी, यह देखते हुए कि जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 6 अगस्त को उनके खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र पर अदालत के संज्ञान के बाद, पहले जारी किए गए सम्मन के जवाब में आरोपी अदालत में पेश हुए। ईडी का मामला सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

”राहुल गांधी को हीरो बनाने में जुटी बीजेपी”, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बयान पर कांग्रेस का पलटवार

#mamta_banerjee_taunts_rahul।_gandhi 

Image 2Image 3

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। बंगाल की सीएम ने बीजेपी और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोला है। कांग्रेस के साथ बढ़ती दूरियों के बीच ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।साथ ही ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो पीएम मोदी को काई टारगेट नहीं कर सकता है।

ममता रविवार को मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित कर रही थीं। ममता ने राहुल गांधी के बहाने बीजेपी पर भी निशाना साधा।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी की आंतरिक बैठक में कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से लड़ने में नाकाम रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ उसकी मौन सहमति है, जो बहुत कुछ इशारा करती है।

तृणमूल कांग्रेस के मुर्शिदाबाद जिला प्रमुख और सांसद अबू ताहिर ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमारी पार्टी की अध्यक्ष ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है और उनकी टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।

अधीर रजंन का ममता बनर्जी पर तंज

ममता के इसी बयान पर सोमवार को कांग्रेस सांसद अधीर रजंन चौधरी ने कहा कि ममता सीबीआई-ईडी की रेड से बचना चाहती हैं, उनकी कोशिश पीएम मोदी को खुश करना है। चौधरी ने कहा कि ममता ये मोदी जी के आदेश पर कह रही हैं। ममता और पीएम मोदी में एक करार हुआ है। उनका मकसद कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना और इनकी छवि धूमिल करना है। उनका नारा बदल चुका है।