*जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में पीएम नरेंद्र मोदी का चुनावी शंखनाद, डोडा और कुरुक्षेत्र में भरेंगे हुंकार
#pm_modi_doda_and_kurukshetra_rallys
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी दलों ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी भी घाटी में कमल खिलाने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं।पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे डोडा में एक रैली को संबोधित करेंगे। डोडा में रैली करने के बाद पीएम शाम को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जनसभा करेंगे।
डोडा स्टेडियम में होने वाली पीएम की रैली के मद्देनजर पूरा स्टेडियम परिसर सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। रैली स्थल की ड्रोन से भी निगरानी होगी। साथ ही आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।मोदी डोडा से पूरे चिनाब वैली के आठ विधानसभा सीटों डोडा, डोडा पश्चिम, भद्रवाह, किश्तवाड़, इंद्रवल, पाडर-नागसेनी, रामबन व बनिहाल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इन आठ सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है।
चार दशकों यानी 45 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की पहली रैली होगी। 1979 में इंदिरा गांधी ने डोडा में रैली की थी। डोडा कई दशकों तक आतंकवाद से प्रभावित रहा है। रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान है। पहले चरण की वोटिंग 18 सितंबर को है जबकि दूसरे और तीसरे फेज का मतदान 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को है। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था। इसके बाद यह पीएम मोदी की पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है।







Sep 14 2024, 10:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.0k