अयोध्या में बच्ची से हैवानियत के आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला योगी का बुलडोजर, इंचार्ज-थानाध्यक्ष भी सस्पेंड

#cm_yogi_bulldozer_action_on_ayodhya_rape_case_action_on_accused_sp_leader

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के घर पर बुलडोजर चल गया है। राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी। जिसके बाद नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी ढहाने पहुंचा बुलडोजर कार्रवाई के दौरान तालाब किनारे की मिट्टी में धंस गया। ऐसे में कार्रवाई तोड़ी समय के लिए रूक गई। सिर्फ बेकरी की दीवार का एक हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दूसरा बुलडोजर मंगाया।

इससे पहले खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी सील की और बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।अयोध्या गैंग रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त का छापा पड़ा है। बेकरी में बने सामानों की जांच की जा रही है। भदरसा में एवन बेकरी के नाम से है मोईद खान की बेकरी।

वहीं, पीड़ित परिजन को धमकाने के आरोप में भी सपा के नेता पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सपा नेता नाबालिग रेप पीड़िता से सुलह नहीं करने पर धमकी देने के लिए अस्पताल गए थे। कोतवाली में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य ने रात 11 बजे अस्पताल जाकर धमकी दी। मामले में सुलह कर लेने की धमकी दी। पीड़िता फिलहाल जिला महिला अस्पताल भर्ती है।

इधर, सीएम योगी ने पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता, दोनों सस्पेंड कर दिया गया है। इनपर आरोप है कि घटना के बाद इन लोगों ने त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और मुकदमा दर्ज करने ने घंटों विलंब किया है। पीड़ित किशोरी की मां ने मुख्यमंत्री को घटना के बारे में बताया था। अयोध्या के भदरसा इलाके में गैंग रेप का शिकार हुई पीड़ित किशोरी की मां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक तंत्र अचानक हरकत में आ।

बता दें कि अयोध्‍या में 12 साल की बच्‍ची से गैंगरेप के आरोप में समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्‍यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के परिजन को मामले की जानकारी तब हुई जब बच्‍ची गर्भवती हो गई। एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि सपा नेता ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया। अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी करीब ढाई महीने तक रेप करता रहा। इस काम में कर्मचारी राजू खान ने उसकी मदद की। पुलिस ने पॉक्‍सो के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

*सपा की झोली में गई फर्रूखाबाद सीट, नाराज सलमान खुर्शीद ने कहा-टूट जाऊंगा, झुकूंगा नहीं*

#salman_ khurshid_ got_ upset_ with_ farrukhabad _seat _sp _gets

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो हो गया है, हालांकि अभी सीटों को लेकर जद्दोजहद चल रही है। सपा के साथ गठबंधन के क्रम में यूपी में कई ऐसी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई हैं, जहां से कांग्रेस पूर्व में चुनाव लड़ती रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सामने आई है। जिसके बाद बने हालात से इन नेताओं के विकल्प तलाशने की अटकलें लगने लगीं हैं। इन्हां में से एक हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। फर्रुखाबाद सीट समाजवादी पार्टी को दिए जाने के बाद सलमान खुर्शीद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सलमान ने एक्स पर पोस्ट किया, ''फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों के कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमे सुनाता रहूं।'' उनके यह लिखने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फर्रुखाबाद सलमान की परंपरागत सीट है, वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सलमान की इस सीट को शेयरिंग फॉर्म्युले के तहत सपा को दे दिया गया है। इस सीट से सपा ने नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया है।

हालांकि अपने ट्वीट के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की बिना बात के "अनावश्यक व्याख्या" नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि वह कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे, जिसने एसपी के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत की थी और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि, ''हमें 17 सीटें मिली हैं। खुश रहो।''

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो चुका है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटें और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मध्य हुए गठबंधन में सपा ने कांग्रेस को जो सीटें दी हैं। उसमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, झांसी, गाजियाबाद, महाराजगंज, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, मथुरा, देवरिया, बांसगांव, बुलंदशहर, प्रयागराज और बाराबंकी है।