India

Jun 17 2023, 12:13

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने बेलारूस भेजे परमाणु हथियार, पुतिन बोले- खतरा होने पर करेंगे इस्तेमाल

#russia_sent_first_batch_of_nuclear_weapons_to_belarus_putin_confirms

करीब डेढ़ साल से यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच रूस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा बेलारूस पहुंच गया है। इसकी पुष्टि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को की है। सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की मेजबानी करते समय रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हथियारों का पहला जत्था बेलारूस भेज चुके हैं। वहीं, बचे हुए हथियारों को गर्मी के अंत तक पहुंचा दिया जाएगा।

रूस यूक्रेन की सीमा से लगे देश में परमाणु बम तैनात करने की योजना के तहत आगे बढ़ रहा है। युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय है जो रूस और उसकी रणनीतिक हार के बारे में सोचते हैं।

पहले भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुका है रूस

यूक्रेन पर हमला करने के बाद कई बार रूस की तरफ से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी जा चुकी है। अब अपने फॉरवर्ड प्लान के तहत रूस ने यूक्रेन की सीमा से लगते इलाकों में परमाणु हथियारों को तैनात करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उसने अपने खास सहयोगी देश बेलारूस में परमाणु हथियार भेजा है।

हिरोशिमा-नागासाकी पर गिराए गए बम से तीन गुना शक्तिशाली

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बयान बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेन्को के उस दावे के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस सप्ताह उनके देश ने रूस से मिसाइल और बमों की पहली खेप प्राप्त कर ली है। लुकाशेंको ने यह भी कहा कि रूस से जो परमाणु हथियार मिले हैं वे द्वितीय विश्वयुद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से तीन गुना शक्तिशाली हैं

रूस ने बढ़ाई पूरी दुनिया की टेंशनें

रूस के इस कदम से पूरी दुनिया की टेंशनें बढ़ गई हैं। क्योंकि यह पहली बार है कि रूस इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रूस का यह कदम अपने आप में बहुत मायने रखता है क्योंकि मॉस्को का दुनिया के सामने यह स्पष्ट संदेश है कि चाहे कुछ भी हो जाए रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में पीछे नहीं हटेगा।

India

May 29 2023, 13:15

पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती, जहर दिए जाने की आशंका

#belaruspresidentalexanderlukashenkohospitalizedaftermeetingwithputin

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तबियत बिगड़ गई और उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको को पुतिन के करीबी नेताओं के रूप में जाना जाता था जो यूक्रेन पर उनके हमले का समर्थन कर रहे थे।

लुकाशेंको-पुतिन के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंकों को तबीयत खराब होने के बाद मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। वालेरी सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वालेरी सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है।

लुकाशेंको को दिया गया जहर?

वालेरी ने कहा कि लुकाशेंको को क्रेमलिन की ओर से जहर देने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि बेलारूसी तानाशाह को बचाने के प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं ताकि किसी को 'शक' न हो। पिछले कुछ समय से लुकाशेंको के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। इस महीने की शुरुआत में भी रूस के विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए मॉस्को पहुंचे हुए थे। जहां, पुतिन के साथ उनको लंच भी करना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से लुकाशेंको अचानक बेलारूस लौट गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ही बयान देते हुए अफवाहों को खारिज कर दिया था और कहा था कि मैं मरने वाला नहीं हूं दोस्तों। आपके अभी बहुत लंबे समय तक मेरे साथ संघर्ष करना होगा। एक बैठक के दौरान लुकाशेंको ने कहा कि था कि वो वह एक सामान्य कोल्ड वायरस एडेनोवायरस की चपेट में है।