India

Mar 31 2023, 15:47

*लोकसभा सांसद सिमरजीत सिंह ने दी भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान भाग जाने की सलाह, कहा- नहीं करना चाहिए सरेंडर*

#mpsimranjitmannadviceto_amritpal

खालिस्तान प्रचारक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस लगातार 14 दिन से ढूंढ रही है।अमृतपाल के कभी दिल्ली में होने, कभी हरियाणा तो कभी उत्तराखंड में होने की खबर आ रही है। लेकिन उसके सटीक लोकेशन को लेकर पुलिस को अभी कोई इनपुट नहीं मिला है।इस बीच लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के मुखिया सिमरजीत सिंह मान ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है।एक इंटरव्यू के दौरान मान ने कहा कि अमृतपाल का सरेंडर भी नहीं करना चाहिए।

नेपाल की जगह पाकिस्तान जाने की सलाह

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। उसे रावी नदी पार करके पाकिस्तान चले जाना चाहिए।मान ने एक मीडिया संस्थान से इंटरव्यू में ये बातें कहीं. कहा कि अमृतपाल को नेपाल जाने की क्या जरूरत है। उन्हें पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) चले जाना चाहिए।मान ने ये भी कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है।

जब भगत सिंह को बताया था'आतंकवादी'

सिमरनजीत सिंह मान पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को मान ने एक 'आतंकवादी' बताया था। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था, भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी, एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या कर दी थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या भगत। मान ने कहा कहा, लोगों को मार देना और पार्लियामेंट में बम फेंकना शराफत की बात है? जब उनसे कहा गया कि वे आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़े थे तो उन्होंने कहा कि यह आपकी सोच है। उन्होंने कहा, कुछ भी हों वे आतंकवादी तो हैं।

India

Mar 30 2023, 10:56

अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने, पंजाब पुलिस के सामने रखी ये शर्तें

#amritpal_singh_releases_video 

खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है। पुलिस उसके पीछे 18 मार्च से लगी हुई है, लेकिन वो हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। अमृतपाल एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। इस बीच अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो बयान जारी किया है।

अमृतपाल सिंह ने पुलिस से फरार होने के दौरान ही अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में उसने कई बातें कही हैं। उसने पंजाब सरकार और पुलिस की आलोचना की है, साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से एक अपील भी की है।

18 मार्च से फरार अमृतपाल का ये पहला वीडियो है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सिख चैनल नाम के एक फेसबुक पेज पर लाइव हुआ था। इस वीडियो में अमृतपाल अपने साथियों से संगत में इकट्ठा होने को कह रहा है। पंजाब के युवाओं को अपने साथ आने के लिए कह रहा है और ये भी कह रहा है कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर पाया।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में अमृतपाल ने कहा है, ''अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का होता तो पुलिस मेरे घर आती और मैं इसके लिए मान जाता। अमृतपाल सिंह का यह वीडियो बुधवार शाम अचानक विभिन्न डिजिटल और सैटेलाइट चैनलों पर दिखने लगा। हालांकि पंजाब पुलिस ने इसके समय और स्थान की पुष्टि नहीं की है।

India

Mar 29 2023, 15:02

क्या सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह? पंजाब में पुलिस की बढ़ी हलचल

#amritpal_singh_wants_to_surrender

पुलिस से भाग रहाखालिस्‍तानी समर्थक अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज आत्मसमर्पण कर सकता है। अमृतपाल सिंह के श्री हरमंदिर साहिब से आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। वहीं, सिखों के पांच तख़्तों में से एक भटिंडा स्थित श्री दमदमा साहिब में भी अमृतपाल के सरेंडर करने की खबर आ रही है।इस तरह की सूचना के बाद पंजाब में अचानक पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई। बता दें कि वह 11 दिन से फरार चल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर और अकाल तख्त के आसपास करीब 500 पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात किए गए हैं। स्वर्ण मंदिर के नजदीक के बाजारों और होटलों पर भी पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।गांव को पूरी तरह से छावनी में तब्दील किया गया है। हर जगह पुलिस ही पुलिस दिख रही है। सभी रास्तों पर बड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। चार पहिया वाहन जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। लोग पैदल और दो पहिया वाहन पर ही जा सकते हैं।लोग भी डर के कारण सहमे हुए हैं।

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के रमेश पार्क इलाके में 'वारिश पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह देखा गया था। उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वो बिना पगड़ी के चश्मा पहने चल रहा है, जबकि उसका साथी पप्‍पलप्रीत उसके पीछे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल, रमेश पार्क इलाके में 21 मार्च को एक महिला के यहां रुका था,जो पप्‍पलप्रीत की जानकार है और दोनों की मुलाकात किसान आंदोलन के दौरान हुई थी।

बता दें कि 18 मार्च को पुलिस ने खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे' के अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है। वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था। अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोकसेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

India

Mar 28 2023, 19:33

क्या दिल्ली में है खालिस्तानी समर्थन अमृतपाल सिंह? बिना पगड़ी के खुले बालों में बेखौफ सड़क पर घूमता आया नजर

#khalistaniamritpalsinghnewcctv_footage

पंजाब पुलिस 18 मार्च से वारिस-पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को तलाश रही है। पड़ोसी देश नेपाल तक को इके लिए अलर्ट कर दिया गया है। 18 मार्च से 28 मार्च तक का समय बीत गया है कि लेकिन अमृतपाल पुलिस की पकड़ से दूर है।इस दौरान अलग-अलग जगहों से उसकी तस्वीरें आ रही हैं। इस बीच अमृतपाल का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है।

सीसीटीवी फुटेज मधु विहार इलाके का

सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह मास्क लगाए सड़क से गुजरता दिख रहा है। पैदल चल रहे अमृतपाल के सिर पर पगड़ी नहीं दिख रही है और उसके लंबे-लंबे खुले बाल दिख रहे हैं। जांच में पता चला है कि अमृतपाल दिल्ली भी आया था और यह सीसीटीवी फुटेज मधु विहार इलाके का है। यह फुटेज 21 मार्च का है।

18 मार्च से उसकी तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस 18 मार्च से उसकी तलाश में जुटी है। देशभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और वो लगातार पुलिस से छिपने के लिए इधर-उघर भाग रहा है। पंजाब पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के कुछ दिनों बाद अमृतपाल सिंह पंजाब से भागने में कामयाब रहा था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार गाड़ी बदली थी। पुलिस ने बॉर्डर एरिया को भी ब्लॉक कर दिया था लेकिन इसके बावजूद वो पंजाब से फरार होने में कामयाब रहा।

अमृतपाल की पाकिस्तानी लिंक का नया सबूत

इस बीच खबर मिल रही है कि वो संभवतः नेपाल पहुंच गया है। उधर, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दावा किया है कि उसे अमृतपाल की पाकिस्तानी लिंक का नया सबूत हाथ लगा है। अमृतताल सिंह के फाइनेंसर दलजीत कलसी का लिंक पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बेटे के साथ सामने आया है। दरअसल, कलसी दुबई स्थित साद बाजवा की कंपनी से जुड़ा था। माना जा रहा है कि वह सिर्फ दो महीने के लिए दुबई गया था। कलसी के दुबई में रहने की व्यवस्था कथित रूप से खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर लंडा ने की थी। पुलिस को पहले ही सबूत मिल चुके हैं कि अमृतपाल और दलजीत कलसी दोनों ही पाकिस्तानी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईसआई) के संपर्क में थे।

India

Mar 23 2023, 19:45

कौन है बलजीत कौर जिसने अमृतपाल सिंह और उसके दोस्त को अपने घर में दी पनाह, पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से किया गिरफ्तार

#whoisbaljeetkaurshegavesheltertoamritpal

'वारिस पंजाब दे' का चीफ और खालिस्तान का समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। हाथों से निकलने के बाद पुलिस को उसके सुराग हाथ लग रहे हैं, लेकिन वो नहीं। उसके फरार होने के बाद से अब तक कई सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पहले मर्सडीज, फिर ब्रीजा कार में भागता दिखा, फिर बाइक पर पीछे बैठा हुआ नजर आता है। फिर एक तस्वीर में वो एक मोटरगाड़ी में बैठा है और उसी गाड़ी में उसकी बाइक रखी हुई है। अमृतपाल आगे आगे और पुलिस पीछे पीछे उसकी इस्तेमाल की गई चीजें बरामद कर रही है, लेकिन हर बार वो हाथ से निकल जा रहा है। 

अब जानकारी मिली है कि 18 मार्च को फरार होने के बाद वो अगले दिन हरियाणा में था। यहां वो अपने एक करीबी के घर में रुका और अगली सुबह जल्दी वहां से निकल गया।हरियाणा पुलिस ने बलजीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में अमृतपाल को शरण देने का आरोप है।बलजीत कौर का घर कुरुक्षेत्र जिल के शाहाबाद में सिद्धार्थ कॉलोनी में है। यहीं अमृतपाल और पापलप्रीत ने शरद ली थी। कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि 19 और 20 मार्च को अमृतपाल और पापलप्रीत वहां रुका था, वो लुधियाना से शाहाबाद स्कूटी बाइक से पहुंचा था।

गिरफ्तार महिला के साथ पिछले 2.5 साल से संपर्क में

इस मामले पर आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस अमृतपाल सिंह की खोज कर रही है। हमें पता चला है कि इसका आखिरी जगह हरियाणा में है। हमने बलजीत कौर नाम की महिला को हरिसात में लिया है। अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग पिछले 2.5 साल से संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर लोगों को गिरफ़्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। 

अब तक 207 लोग हिरासत में

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों और ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ अभियान शुरू किया था। तब से अब तक पुलिस ने 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 177 लोगों को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया है।

India

Mar 21 2023, 19:47

हुलिया बदलकर अमृतपाल चार दिन से दे रहा चकमा, पुलिस ने जारी किए अलग-अलग ‘चेहरे’, अब बाइक से भेष बदलकर भागता दिखा

#punjab_police_releases_pictures_of_waris_punjab_de_chief_amritpal 

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ पिछले चार दिनों से एक्शन जारी है। अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले 154 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 12 असलहे भी बरामद हुए हैं। लेकिन मुख्य किरदार ही पुलिस की पहुंच से दूर है। अब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल हुलिया बदलकर भाग गया है। इसी वजह से पुलिस ने अमृतपाल की अलग-अलग वेशभूषा की तस्वीरें जारी की है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी को भी उसकी कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करे।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पहचान के लिए उसकी अलग-अलग हुलिए 7 तस्वीरें जारी की हैं ताकी अगर वो हुलिया बदलकर भागने की कोशिश कर रहा हो तो उसे आसानी से पहचाना जा सके। पंजाब पुलिस के महानिरिक्षक (आईजी) हेडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार शाम अमृतपाल मामले पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके ये तस्वीरें जारी की हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में मौजूदा हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। राज्य में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी है।

आईजी ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसने नंगल गुरुद्वारे में कपड़े बदलकर जीन्स पैंट पहना और फिर वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागा। अमृतपाल को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया, अमृतपाल समेत तीन अन्य लोग बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। अमृतपाल के साथ ब्रेजा कार में गुरुद्वारे गए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाइक पर उसके साथ भागे लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। 

आईजी सुखचैन सिंह ने जानकारी दी कि अमृतपाल सिंह अंत में अपने चार साथियों मनप्रीत मन्ना निवासी नवा किला शाहकोट, गुरदीप दीपा निवासी बल नकोदर, हरप्रीत एलिया हैप्पी और गुरभेज भेज्जा की मदद से ब्रीजा कार में भागा था। यह ब्रेजा कार को पुलिस ने मनप्रीत मन्ना के घर से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मन्ना, दीपा, हैप्पी और भेजा को भी अरेस्ट किया है। पुलिस को ब्रेजा कार में से एक 315 बोर राइफल, तलवारें और वॉकी टॉकी मिला है।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार 18 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। तब पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया, हालांकि वह भागने में सफल रहा। अमृतपाल सिंह तब मर्सिडीज कार छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद उसने ब्रेजा कार और बाइक का इस्तेमाल किया। इसमें वह पिंक पगड़ी में दिख रहा है।

India

Mar 21 2023, 13:46

अमृतपाल के अब तक गिरफ्तार ना होने पर हाई कोर्ट से पंजाब सरकार को फटकार, पूछा-80 हजार पुलिसवाले क्या कर रहे थे?

#highcourtaskedpunjabgovthowdidamritpalsinghrun_away 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। अब अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब हरियाणा हाईकर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि इतनी पुलिस के बावजूद वह फरार होने में कैसे कामयाब हुए। 80000 पुलिस क्या कर रही है।पंजाब पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अब चार दिन बाद इस मामले पर सुनवाई होगी। वहीं, कोर्ट ने पंजाब सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा- पूरा मामला इंटेलिजेंस फेलियर

अमृतपाल सिंह केस में सुनवाई करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि जब देश की सुरक्षा के लिए खतरा था तो अब तक सरकार क्या कर रही थी। वो हथियारों के साथ घूम रहे थे। इतनी पुलिस के बावजूद वह फरार होने में कैसे कामयाब हुए। 80000 पुलिस क्या कर रही है।यह पूरा मामला इंटेलिजेंस फेलियर का है।

अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा

मान सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि हम अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जी-20 की बैठक होने के कारण पुलिस बिजी थी। पुलिस ने कहा कि वो जल्द ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लेगी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने बताया कि अमृतपाल के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया गया है।

114 गिरफ्तारियों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बता दें कि पुलिस नेअमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल की तलाश में अब तक पंजाब पुलिस ने उसके 114 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस ने अमृपाल के ड्राइवर और चाचा को भी अऱेस्ट किया है। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

India

Mar 21 2023, 13:17

72 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर अमृतपाल, क्या किसी ने दे रखी है पनाह?

#punjabpoliceissearchingamritpal4thconsecutive_day 

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल पिछले तीन दिनों से कहां है? पिछले 72 घंटे से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन वो पुलिस की पकड़ से दूर छुपा बैठा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसने ऐसी किस जगह पर पनाह ले रखी है जिसे पंजाब पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है? क्या उसे आसमान निगल गया या जमीन खा गई?  

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को उसकी तलाश शुरू की थी। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अमृतपाल को भगोड़ा घोषित करने वाली पंजाब पुलिस अब भी अपने स्टैंड पर कायम है कि अमृतपाल फिलहाल फरार है और सूबे में पूरी मुस्तैदी के साथ उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की 150 गाड़ियों का काफिला को भी अमृतपाल ने पछाड़ा

बता दें कि पंजाब पुलिस इससे पहले शनिवार को अमृतपाल को जांलधर मोगा रोड पर स्थित मेहातपर में गिरफ्तार करना चाहती थी लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पता चला कि सूत्रों ने बताया कि वह नाकोदर में अपनी गाड़ी और मोबाइल फोन छोड़कर भाग गया है। उसके बाद अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। भागते वक्त उसकी कार पांच से छह मोटरसाइकिल सवारों से भी टकराई। इनमें से कुछ मोटरसाइकिल सवार पुलिस काफिले को रोकने के मकसद से भी पहुंचे थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अमृतपाल के पीछे पुलिस की 150 गाड़ियों का काफिला लगा हुआ था, तो वो भागन में कैसे कामयाब रहा?

114 साथियों की गिरफ्तार के बाद भी कैसे बच रहा है अमृतपाल?

अमृतपाल की तलाश में अब तक पंजाब पुलिस ने उसके 114 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले दिन 78 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसके अलगे दिन रविवार को 34 तो सोमवार को दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस को 10 हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें, लागतार कार्रवाईयों के बीच अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जब पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया तो वो कैसे छुपने में कामयाब हो रहा है।

बीएएसफ और सशस्त्र सीमा बल को किया गया अलर्ट

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएएसफ और सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सीमा के पास अलर्ट रहने को कहा है। गृह मंत्रालय ने यह संभावना जताई है कि अमृतपाल भारत से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल की ओर भाग सकता है। संभावना यह भी जताई गई है कि वह पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी पार कर दूसरे देश भाग सकता है। इसलिए गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बीएएसफ और सशस्त्र सीमा बल की सभी यूनिट को अमृतपाल सिंह की दो फोटो भेजी हैं। एक में वह टर्बन पहने हुए है तो दूजी बिना टर्बन के है।

लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर

बता दें, अमृतपाल पर सुरक्षा एजेंसियां काफी लंबे समय से नजर बनाए हुई थीं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, अमृतपाल के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हुए हैं। इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अमृतपाल को विदेश से फंडिंग हो रही थी, जिसका मकसद देश में खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा देना और युवाओं को अपने खतरनाक इरादों को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग देना था

India

Mar 20 2023, 19:29

ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी खालिस्तानियों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को बनाया निशाना

#khalistani_protesters_attack_indian_consulate_in_san_francisco

ब्रिटेन के बाद अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का दुस्साहस देखा गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस एक्शन के बीच खालिस्तान समर्थकों ने पहले ब्रिटेन और अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन एंबेसी पर हमला किया है।यह घटना रविवार की है। इस हमले की भारतीय-अमेरिकियों ने कड़ी निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई इस घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थक लाठी, डंडों और तलवारों के साथ एंबेसी ऑफिस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। समर्थकों ने यहां ‘खालिस्तान का झंडा’ भी लगा दिया। दर्जनों लोगों की भीड़ एंबेसी के एंट्रेंस दरवाजे को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थकों ने इंडियन एंबेसी के बाहर दीवार पर ‘#FreeAmritpal’ भी लिख दिया

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान समर्थकों ने नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अस्थाई सुरक्षा व्यवस्था को धवस्त करते हुए वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगाए। हालांकि वाणिज्य दूतावास के दो कर्मचारियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया। इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर में प्रवेश किया और अपने हाथों में लगी छड़ों से दरवाजे और खिड़कियों पर हमला बोल दिया।

माना जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों की ये कार्रवाई 'वारिश पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में की जा रही है। साथ ही पंजाब में अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की गिरफ्तारी के विरोध में इमारत के बाहर खालिस्तानी झंडे भी लहराए। बता दें कि कुछ दिनों पहले भगोड़े अमृतपाल सिंह के समर्थन में लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।

India

Mar 18 2023, 16:20

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 6 साथियों के साथ गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद

#amritpalsingharrestpunjabpolice 

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमृतपाल को जालंधर के मैहतपुर इलाके से हिरासत में लिया गया है। साथ में उसके छह साथी भी पकड़े गए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को उसके छह साथियों के साथ हिरासत में ले लिया।

अमृतपाल के पीछे लगी थी 8 जिलों की पुलिस

पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह को जालंधर के मेहतपुर स्थित बुलिंदपुर गुरुद्वारा साहिब में छिपा था। उसके 6 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अमृतपाल अपनी मार्सिडीज कार में भाग निकला था। अमृतपाल का पीछा 8 जिलों की पुलिस कर रही थी। बताया जा रहा है कि अमृतपाल जालंधर में महेतपुर से मसलियां रोड पर स्थित बुलंदपुरी गुरुद्वारा साहिब के भीतर छिपा था।यहां उसके कुछ हथियारबंद साथी भी मौजूद थे।

अमृतपाल के पीछे 100 पुलिस की गाड़ियां लगी थीं

बताया जा रहा है कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए उसे पीछे 100 पुलिस की गाड़ियां लगी थीं। लेकिन धर्मकोट में वह दबोचा गया। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है।

पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट ठप

पंजाब पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए कई इलाकों में 19 मार्च की दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी हैं। मैसेज भी नहीं कर पाएंगे। इनमें बठिंडा, फिरोजपुर, मोगा और जालंधर शहर शामिल है। कुछ ही समय में सभी इलाकों में नेट बंद कर हो सकता है। मोबाइल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।