India

58 min ago

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जेल में टॉयलेट क्लीनर मिला खाना दिया गया

 संकट में घिरे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक अदालत को बताया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को "टॉयलेट क्लीनर" मिलाकर खाना दिया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि भोजन के अंदर रसायनों के कारण उनके पेट में रोजाना जलन होती थी, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान, जिन्हें पाकिस्तान में कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, रावलपिंडी की अदियाला जेल में 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के दौरान यह आरोप लगाया।इमरान खान ने जस्टिस नासिर जावेद राणा को बताया कि अदालत कक्ष में अतिरिक्त दीवारें खड़ी की गई हैं, जिससे यह एक बंद 

 अदालत जैसा प्रतीत होता है।

इमरान खान ने कहा कि शौकत खानम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ असीम यूसुफ ने शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में बुशरा बीबी के परीक्षण कराने का सुझाव दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा, जेल प्रशासन पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में परीक्षण करने पर अड़ा हुआ था। बाद में अदालत ने डॉ. यूसुफ को इमरान खान और बुशरा बीबी की मेडिकल जांच करने का आदेश दिया।

कार्यवाही के दौरान, इमरान खान द्वारा अतिरिक्त दीवारों के निर्माण की ओर इशारा करने के बाद, न्यायाधीश ने अधिकारियों से लकड़ी के तख्तों को हटाने के लिए कहा।जिसके बाद अदालत ने इमरान खान से "सुनवाई के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस" न करने को कहा। जवाब में, खान ने कहा कि अधिकारियों ने सुनवाई के बाद मीडिया को हटा दिया।

15 अप्रैल को, बुशरा बीबी ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में चिकित्सा जांच की अनुमति देने का अनुरोध किया था। वह यह पता लगाना चाहती थी कि क्या जेल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन के माध्यम से उसे जहर दिया जा रहा है। बुशरा बीबी ने दावा किया कि वह सीने में जलन और गले और मुंह में दर्द से पीड़ित थीं। बुशरा बीबी को उनके बनिगाला आवास में हिरासत में रखा गया है, जिसे उप-जेल घोषित किया गया था।

49 साल की बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले के साथ-साथ इमरान खान के साथ अवैध शादी के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में इमरान खान ने कहा था कि बुशरा बीबी की कैद के लिए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

WestBengalBangla

1 hour and 43 min ago

বিজেপির 'মিশন দক্ষিণ',কর্ণাটক সফর প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী, অমিত শাহ, রাজনাথ সিং

এসবি নিউজ ব্যুরো: গতকাল থেকে শুরু হয়েছে লোকসভা নির্বাচন ২০২৪। এবার বিজেপি 370 আসন এবং এনডিএ 400 আসন পাওয়ার লক্ষ্য নির্ধারণ করেছে। এর জন্য দক্ষিণেও তার শক্তি বাড়াতে চায়, তামিলনাড়ু, কেরালা, তেলেঙ্গানা ও অন্ধ্রপ্রদেশের দিকেই দলের নজর রয়েছে। ইতিমধ্যেই প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী থেকে এমনকি জাতীয় সভাপতি জেপি নাড্ডাও দক্ষিণের রাজ্যগুলিতে বড় বড় সভা করছেন। এই ধারাবাহিকতায়, প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী, অমিত শাহ, রাজনাথ সিং সকলেই 20 থেকে 24 এপ্রিল কর্ণাটক সফর করবেন। বিজেপি নির্বাচন পরিচালনা কমিটির রাজ্য সমন্বয়কারী এবং রাজ্য সাধারণ সম্পাদক ভি. সুনীল কুমার জানান,  20 এপ্রিল প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদি বেঙ্গালুরু এবং চিক্কাবল্লাপুরায় জনসভায় ভাষণ দিতে কর্ণাটক যাবেন। এছাড়াও কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ 23 এবং 24 এপ্রিল কর্ণাটকে থাকবেন। যেখানে তিনি বেশ কয়েকটি নির্বাচনী প্রচারে অংশ নেবেন। শাহ 23 এপ্রিল বেঙ্গালুরুর বিভিন্ন এলাকায় রোড শো করবেন এবং পরের দিন তিনি জনসাধারণের অনুষ্ঠানে ভাষণ দেবেন। চিক্কাগালুরু, তুমকুরু এবং হুবলি সভায় বক্তব্য রাখবেন। "২৩শে এপ্রিল যশবন্তপুরে একটি রোড শো হবে।এরপর ইয়েলাহাঙ্কায় একটি জনসভা হবে। সন্ধ্যায়, বোম্মানহাল্লি বিধানসভা কেন্দ্রে একটি রোড শো করা হবে ।তারপরে মহাদেবপুরা বিধানসভা কেন্দ্রে একটি রোড শো । 24 এপ্রিল, কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী সকালে চিক্কামাগালুরুতে একটি জনসভা এবং বিকেলে তুমাকুরুতে অনগ্রসর শ্রেণীর লোকদের জন্য আয়োজিত একটি বিশেষ সম্মেলনে যোগ দেবেন। এরপর সন্ধ্যায় তিনি হুবলিতে রোড শোতে অংশগ্রহণ করবে। একইভাবে, উত্তরপ্রদেশের মুখ্যমন্ত্রী যোগী আদিত্যনাথ 24 এপ্রিল কর্ণাটকে প্রচার সভায় যোগ দেবেন। ইউপি মুখ্যমন্ত্রী সকালে রাজরাজেশ্বরী নগর বিধানসভা কেন্দ্রে একটি রোড শো করবেন, বিকেলে মাদিকেরি এবং মালপেতে একটি জনসভা করবেন এবং সন্ধ্যায় উদুপিতে দিনের শেষ সভা করবেন। কুমার আরও বলেন, বিজেপির জাতীয় সভাপতি জেপি নাড্ডা 21 এপ্রিল রাজ্য সফর করবেন এবং প্রতিরক্ষা মন্ত্রী রাজনাথ সিং 24 এপ্রিল কর্ণাটকে থাকবেন। আগামী কয়েক দিনের মধ্যে, বিজেপির সমস্ত বিশিষ্ট মুখ কর্ণাটক সফরে থাকবে, যা দেখায় যে বিজেপি দক্ষিণেও তার জয়ের জন্য কোনও কসরত ছাড়তে চায় না। আগামী নির্বাচনে বিজেপির জন্য এটি একটি গুরুত্বপূর্ণ সিদ্ধান্ত হবে। গত কয়েক মাসে এটি হবে প্রধানমন্ত্রীর সপ্তম দক্ষিণ সফর।

SanatanDharm

2 hours and 42 min ago

आज का पंचांग- 20 अप्रैल 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग*

विक्रम संवत- 2081, पिंगल शक सम्वत- 1946, क्रोधी पूर्णिमांत- चैत्र अमांत- चैत्र तिथि शुक्ल पक्ष द्वादशी - 10:41 पी एम तक नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी - 02:04 पी एम तक योग ध्रुव - 02:48 ए एम, अप्रैल 21 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय- 5:50 AM सूर्यास्त- 6:50 PM चन्द्रोदय- 3:47 PM चन्द्रास्त- 4:23 AM अशुभ काल राहू- 09:05 ए एम से 10:43 ए एम यम गण्ड- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम कुलिक- 05:50 ए एम से 07:28 ए एम दुर्मुहूर्त- 05:50 ए एम से 06:42 ए एम, 06:42 ए एम से 07:34 ए एम वर्ज्यम्- 10:11 पी एम से 12:00 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम अमृत काल- 08:15 ए एम से 10:03 ए एम ब्रह्म मुहूर्त- 04:23 ए एम से 05:07 ए एम शुभ योग त्रिपुष्कर योग- 02:04 पी एम से 10:41 पी एम

SanatanDharm

3 hours ago

आज का पंचांग- 20 अप्रैल 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- चैत्र

अमांत- चैत्र

तिथि

शुक्ल पक्ष द्वादशी - 10:41 पी एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 02:04 पी एम तक

योग

ध्रुव - 02:48 ए एम, अप्रैल 21 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 5:50 AM

सूर्यास्त- 6:50 PM

चन्द्रोदय- 3:47 PM

चन्द्रास्त- 4:23 AM

अशुभ काल

राहू- 09:05 ए एम से 10:43 ए एम

यम गण्ड- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

कुलिक- 05:50 ए एम से 07:28 ए एम

दुर्मुहूर्त- 05:50 ए एम से 06:42 ए एम, 06:42 ए एम से 07:34 ए एम

वर्ज्यम्- 10:11 पी एम से 12:00 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम

अमृत काल- 08:15 ए एम से 10:03 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:23 ए एम से 05:07 ए एम

शुभ योग

त्रिपुष्कर योग- 02:04 पी एम से 10:41 पी एम

Dumka

Apr 19 2024, 22:25

दुमका : सेवानिवृत शिक्षक ने की बाल विवाह, बाल कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लिया, FIR का आदेश

दुमका :-जिले के रानीश्वर थाना अंतर्गत गोबिंदपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव श्यामपुर में एक सेवानिवृत्त शिक्षक का नाबालिग लड़की के साथ हुई शादी के मामले को बाल कल्याण समिति के बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लिया है।

सेवानिवृत शिक्षक का उसी गांव की और उसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ करवाये गये बाल विवाह के मामले में बाल कल्याण समिति के बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने रानीश्वर बीडीओ को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2008 एवं पोक्सो एक्ट 2012 के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है। 

घटना की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति ने 15 अप्रैल को ही इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जबाला एक्सन रिसर्च फाउण्डेशन के हृदय कुमार को किशोरी के घर एवं विद्यालय जाकर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। 

संस्था ने समिति को रिपोर्ट दिया है कि नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ यौन शोषण करने के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के उसी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक ने उसके साथ विवाह किया है। 

16 अप्रैल को संस्था की टीम जब जांच के लिए श्यामपुर गांव पहुंची तो किशोरी के परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। बताया गया कि शादी के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक किशोरी को अपने साथ अपने घर सिउड़ी (पश्चिम बंगाल) लेकर चला गया है। विद्यालय के नामांकन रजिस्टर में किशोरी की जन्म तिथि 07 फरवरी 2008 दर्ज है जिसके मुताबिक बाल विवाह करवाये जाने के दिन किशोरी की उम्र 16 वर्ष 02 माह थी। 

यह भी रिपोर्ट किया गया है कि सेवानिवृत्ति से पूर्व से ही उक्त शिक्षक का किशोरी के साथ अवैध यौन संबंध था। घटना के दिन ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था और शिक्षक की किशोरी से शादी करवा दी थी। 

यह भी बताया गया है कि शिक्षक की पत्नी ने एक वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद बेटा और बेटी ने उसका त्याग कर दिया है। संस्था के रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए समिति के चयरपर्सन डा अमरेन्द्र कुमार, सदस्य रंजन कुमार सिन्हा, डा राज कुमार उपाध्याय ने बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सह बीडीओ रानीश्वर को इस मामले में आरोपी शिक्षक के साथ इस विवाह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 एवं 10 के तहत तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी करते हुए इस बारे में रानीश्वर बीडीओ को पत्र लिखने का आदेश जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा को दिया है।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Azamgarh

Apr 19 2024, 20:16

आजमगढ़: सरायमीर में ट्रांसफार्मर जलने से परेशानी

के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़) । सरायमीर (बस्ती)33/11 विद्युत उप केन्द्र के हसनपुर फीडर के ग्राम राजापुर सिकरौर का 63 के.वी. ट्रांसफार्मर 17 अप्रैल की शाम को जल गया ।जिसके चलते पश्चिम मोहल्ला मे अंधेरा छाया हुआ है।

बिजली सप्लाई बन्द हो जाने से लोगो के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गया है। गर्मी के मौसम के चलते लोग परेशान है। लोगों ने विद्युत ट्रांसफार्मर जलने की क्षेत्रीय जे.ई. सुनील कुमारी तिवारी को भी फोन से अवगत ग्रामीणों ने करा दिया है।

इस की शिकायत इसी मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अशफी मुन्नू ने आन लाइन शिकायत की जिसका जवाब उनके मोबाइल पर आया है।प्रिय ग्राहक 6307217057, आपूर्ति संबंधी आपकी शिकायत पंजीकृत है और पंजीकरण संख्या PU18042400311 है, शिकायत जेई सुनील कुमार तिवारी को सौंपी गई है, संपर्क नंबर 9453047729, SARAIMEER से। UPPCL हेल्पलाइन सब स्टेशन।अब देखना है बिजली विभाग कब तक ट्रांसफार्मर उपलब्ध करकर जनसमस्याओं को हल करता है।

saraikela

Apr 19 2024, 19:41

स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

सरायकेला: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

 इसी क्रम में जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत आज JSLPS द्वारा आज चांडिल प्रखंड के रसूनिया पंचायत के सुख सारी गांव में माँ दुर्गा समूह में उपस्थित होकर जागरूकता रैली शपथ आंगनबड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर बनाए गए मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजन व पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान करने हेतु  मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान आंगनबाड़ी सहिया सेविका ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए बिना लोभ लालच या दबाव में आए हुए अपने नजदीकी मतदान केन्द्रो में जाकर अपना बहुमूल्य मतों का उपयोग को लेकर गांव-गांव घूम-घूम कर मतदान करने हेतु अपील की।

narsingh481

Apr 19 2024, 19:37

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में EVM और VVPAT मशीनों का किया गया विधानसभा वार प्रथम रैण्डमाईज़ेशन
लखनऊ। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल (NIC) में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 और विधानसभा उप निर्वाचन के EVM और VVPAT मशीनों का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन विधानसभा वार समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया।

रैण्डमाईज़ेशन प्रक्रिया में ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू अ प्रथम धर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राकेश सिंह, अपरनगर मैजिस्ट्रेट चतुर्थ सचिन वर्मा, DIO NIC कृष्ण मोहन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर व समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया गया की 29 अप्रैल 2024 से केकेसी कालेज में मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसके लिए 96 EVM व VVPAT का मूवमेंट मोहनलागंज स्थित वेयरहाउस से केकेसी कालेज में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में किया जाएगा। रैण्डमाईज़ेशन का विवरण निमन्वत है:- 1) मलिहाबाद विधानसभा में 514 बैलट यूनिट, 514 कंट्रोल यूनिट और 546 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 2) बक्शी का तालाब में 618 बैलट यूनिट, 618 कंट्रोल यूनिट और 657 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 3) सरोजनीनगर में 739 बैलेट यूनिट, 739 कंट्रोल यूनिट और 785 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 4) लखनऊ पश्चिम में 525 बैलेट यूनिट, 525 कंट्रोल यूनिट और 558 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 5) लखनऊ पूर्व में 529 बैलेट यूनिट, 529 कंट्रोल यूनिट और 562 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 6) लखनऊ उत्तर में 501 बैलेट यूनिट, 501 कंट्रोल यूनिट और 533 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 7) लखनऊ मध्य में 430 बैलेट यूनिट, 430 कंट्रोल यूनिट और 457 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 8) लखनऊ कैंट में 419 बैलेट यूनिट, 419 कट्रोल यूनिट और 445 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। 9) मोहनलालगंज में 506 बैलेट यूनिट, 506 कंट्रोल यूनिट और 538 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया। *10) विधानसभा उप निर्वाचन* 173 विधानसभा लखनऊ पूर्व में 533 बैलेट यूनिट, 533 कंट्रोल यूनिट और 567 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

Rahul_pandey

Apr 19 2024, 19:20

कांड्रा सिंदरी में बलियापुर बीडीओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सिंदरी । आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त सिंदरी के राष्ट्रीय औसत से कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में शुक्रवार को रैली निकाली गई। बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम के वार्ड नं 53 के मतदान केंद्रों 376 से 381 तक के मतदाताओं को जागरूक किया गया। उनकी शतप्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की कोशिश की गई। बलियापुर बीडीओ द्वारा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय औसत से कम मतदान प्रतिशत वाले 63 बूथें चिन्हित किया गया है। इनमें सिंदरी में 43 बूथ मौजूद हैं। रैली कांड्रा बाजार से निकलकर कोल बोर्ड, डीवीसी मोड़ होते हुए मुसाबनी कॉलोनी तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय की गयी। इस दौरान मतदान क्षेत्र के मतदाताओं को आगामी 25 मई 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने की अपील की गयी। मतदाताओं को घरों से निकलकर मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रैली में स्वीप प्रखण्ड स्तरीय स्वीप टीम, नोडल पदाधिकारी, सभी बीएलओ पर्यवेक्षक एवं क्षेत्र के मतदाता सम्मलित हुए।

Chhattisgarh

Apr 19 2024, 15:31

चीफ जस्टिस ने न्यायिक आवासीय कॉलोनी रामपुर कोरबा में निर्माण कार्य का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास

रायपुर-   छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिले में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो।

चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।

भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफालियो जज गौतम भादुड़ी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, चीफ जस्टिस के द्वारा सभी जिलों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला न्यायालयों में आवास की कमी है। न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी को सर्वसुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराये जाने पर उनके कार्य में कुशलता होगी वे बिना किसी मानसिक दवाब से अच्छे से अच्छा कार्य तत्परता से करेगें। भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत् प्रयास कर वर्चुअल मोड में आवासीय कॉलोनी के भूमिपूजन एवं आधारशिला कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये न्यायिक आवासीय परिसर रामपुर कोरबा में आवासीय परिसर का निमार्ण एवं कटघोरा में आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया गया है। जिसका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी, पोर्टफोलियो जज कोरबा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू, द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए कोरबा जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू, जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट कोरबा अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, ज्योति अग्रवाल, विक्रम प्रताप चन्द्रा, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजि. सीमा प्रताप चन्द्रा, सत्यानंद प्रसाद, प्रतिक्षा अग्रवाल, ऋचा यादव, कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष अनिष सक्सेना, सचिव नूतन सिंह ठाकुर, अधिवक्तागण अमरनाथ कौशिक, मानसिंह यादव, मीनू त्रिवेदी, प्रशासनिक अधिकारी पी.के. देवांगन, न्यायालय उप अधीक्षक, अनिल कुमार पटेल, लेखापाल एवं जिला न्यायालय कोरबा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित व्यवहार न्यायालय कटघोरा के अंतर्गत विशेष न्यायाधीश श्रद्धा शुक्ला शर्मा, मधु तिवारी, जितेन्द्र कुमार सिंह, कु. रूपल अग्रवाल, राहूल शर्मा, सिद्धार्थ आनंद सोनी एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।