Nawada

3 min ago

नवादा : 10 वीं की एक्जाम में झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर नवादा जिले की बेटी ने बढ़ाया मान सम्मान

नवादा: जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड प्रमुख सरोज देवी की बेटी ने 10 वीं की एक्जाम में झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर झारखंड में बिहार का झंडा गाड़ा है। ऐसा कर न केवल जिला बल्कि बिहार का नाम रौशन किया है। करिश्मा ने अपनी सफलता पर अपने गुरुजन, परिजन, माता सरोज देवी पिता बबलु यादव समेत तमाम परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता व परिजन को दी है । 

बता दें करिश्मा ने अपनी पढ़ाई झारखंड राज्य के तिलैया में रहकर की। व्यस्तता के बावजूद माता- पिता ने उसे भरपूर सहयोग प्रदान किया।परिणाम सबके सामने है।

 करिश्मा की सफलता पर जिला सहकारिता के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना,उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष विजय यादव, राजीव कुमार, दीपक कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Bhadohi

32 min ago

*भदोही के देवेश ने हाईस्कूल में और शिक्षा ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार की दोपहर दो बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। जिले में 56,148 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड एक्जाम दिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में देवेश कुमार कन्नौजिया और इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी ने जिला टॉप किया। जिले के दो होनहारों ने हाईस्कूल ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में जगह बनाई।

शनिवार की दोपहर बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की परीक्षा में एचआर स्कूल रामनगर, भदोही के छात्र देवेश कुमार कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 600 में 582 अंक प्राप्त हुए। ऑल यूपी रैंक में ये नौंवे स्थान पर रहे। इसी तरह इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी को 500 में 481 अंक प्राप्त हुए। ये कंसापुर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र हैं। इन्होंने इंटर की ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में नौंवा स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटर कॉलेज रोही की छात्रा आकांक्षा ने हाईस्कूल ऑल यूपी रैंक में दसवां स्थान प्राप्त किया। इन्हें 600 में 581 अंक प्राप्त हुए। बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होते ही पास होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। जिले में कुल 96 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 56148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। जिसमें हाईस्कूल के 30181 और इंटरमीडिएट के 25967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

India

1 hour and 44 min ago

वादा पूरा नहीं करना ही मोदी की असली गारंटी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने जमकर साधा निशाना

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज के लोहागारा हाट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है। अगर इसमे कुछ गलती हुई तो हाथ से चला जायेगा। कोई जाति के नाम से भड़काएएगा तो कोई धर्म के नाम से उकसाएगा। उन्होंने कहा कि आपको ये भी देखना है नरेंद्र मोदी जी ने कितने वायदे किए और क्या कोई वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने क्या 20 करोड़ नौकरियां दी। मोदी जी झूठों के सरदार हैं यह कहना गलत होगा क्या। खरगे ने अपने भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की काफी तारीफ की।

खरगे ने कहा कि 2014 में पेट्रोल का 66 रुपए था। 2024 में 110 रुपये हो गया। डीजल यूपीए में 52 रुपये था। एलपीजी 414 था। अभी 1 हजार हो गया है। आटा 210 का 10 केजी था। आज 447 है। देशी घी 300 रुपए प्रति किलो मिला था। था अब 700 है। दाल 80 रुपये था। आज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। इतनी महंगाई बढ़ी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका नारा सबका साथ सबका विकास नहीं। सबको तो बर्बाद करके छोड़ेेंगे आप। 33 करोड़ देवी देवताओँ का पूजा करने वाले मोदी 140 करोड़ लोगों को देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। आप एक हो जाएंगे तो मोदी साहब भागेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में सोनिया गांधी ने एएमयू सेंटर का उदघाटन किया था। आपने 10 साल लगाए लेकिन पैसा रिलीज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 10 साल में 1 लाख बच्चों ने सुसाइड किया।

खरगे ने मंच से लालू प्रसाद यादव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रेल बेचा, एयरपोर्ट बेचा।उन्होंने कहा कि आप मजबूत रहें। मोदी जी के चेले भी आएंगे। किसी को कुछ नहीं देना- मोदी की यही गारंटी है। उन्होंने कहा मोदी जी ने कहा था 1 लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज दूंगा। अखिलेश जी जरा ढूंढ के लाएं। दरअल वह बोले बिहार को देने के बजाय अडानी को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा तेजस्वी यादव बार बार चाचा मत बोलो ।उसको जाने दो।उन्होंने कहा हम ये गारंटी दे रहे है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाला। नफरत के बाजार मोहब्बत की दुकान खोलना राहुल ने कहा था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो युवाओं को एक लाख दिया जाएगा। गरीब महिलाओं के लिए हर साल एक लाख रुपये देंगे। सावित्रीबाई फुले महिला होस्टल हर ज़िले में खोलेंगे, किसान के लिए योजना लाएंगे, कर्ज माफ की स्कीम लाएंगे, मनरेगा में एक मजदूर को 400 से कम मजदूरी नहीं होगी, संविदा के लिए योजना लाएंगे, जातीय जनगणना आपकी खुशहाली के लिए है।

India

1 hour and 45 min ago

लोकसभा के चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के तुरन्त बाद कांग्रेस को झटका, शिवपुरी के पूर्व MLA हरि वल्लभ शुक्ला एवं गौरव शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा के चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो गया। मतदान के अगले दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। शिवपुरी के पूर्व MLA हरि वल्लभ शुक्ला एवं गौरव शर्मा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

गौरव शर्मा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इन दोनों नेताओं के साथ इनके समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनके साथ संदेश गर्ग, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नजदीकी माना जाता है ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली है। इसके साथ ही कमल सिंह रघुवंशी जो कि पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस रहे हैं, आलोक शुक्ला जिला महामंत्री कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। सभी ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस को निरंतर झटके लग रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा जिस तरह से हमारा परिवार बढ़ रहा है यह हमारा सौभाग्य है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे काम करके भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। बता दे कि 2004 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए हरीवल्लभ शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कड़ी चुनौती दी थी वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया से सिर्फ 86000 वोटो के अंतर से ही हारे थे, जबकि 2002 का चुनाव केंद्रीय मंत्री सिंधिया 4 लाख से भी अधिक वोटों से जीते थे।

Jharkhand

1 hour and 52 min ago

धनबाद IIT-IISM के नए निदेशक के रूप में सुकुमार मिश्रा को मिली ज़िम्मेबारी,पिछले कुछ दिनों से यह पद था खाली

झारखंड डेस्क

धनबाद :लंबे इंतजार के बाद आईआईटी आईएसएम धनबाद को नये निदेशक के रुप में प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा को जिम्मेवारी मिली है।

 आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के प्राध्यापक रहे सुकुमार मिश्रा को केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जिम्मेबारी दी गयी है।

 इसके साथ ही देश के छह अन्य आईआईटी में नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है।

प्रो मिश्रा वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर के डीन हैं। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। आईआईटी आईएसएम के निदेशक का पद पिछले साल जुलाई से खाली था। आईआईटी आईएसएम के निदेशक पद के लिए विज्ञापन पिछले साल फरवरी में ही जारी किया गया था। पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। प्रो. मिश्रा पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एनआईटी राउरकेला से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई की।

प्रो सुकुमार मिश्र की गिनती इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में होती है। उनके नाम कई आविष्कार हैं। इनमें से उन्हें 13 आविष्कारों का पेटेंट मिल चुका है। 

जल्द योगदान दे रहा हूं: प्रो. सुकुमार मिश्रा

 वर्तमान में अबू धाबी में रहते हैं। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी आईएसएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्हें ई-मेल भेजकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कब योगदान देंगे। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही योगदान देंगे।

Jharkhand

2 hours and 2 min ago

कोंग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन चौबे ने कोंग्रेस छोड़ी,अनुपमा सिंह को कोंग्रेस से टिकट दिये जाने पर किया विरोध

अनुपमा सिंह को धनबाद से टिकट मिलते हीं कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी.

 इस दौरान अपने बनियाहीर कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने आवास मे प्रेसवार्ता कर उन्होने बताया कि पार्टी ने धनबाद संसदीय क्षेत्र से बाहर के प्रत्याशी खड़ा कर संगठन को कमजोर किया है. 

उन्होने कहा इससे मै नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हुँ।

 उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को टिकट दिया है।वह एक घरेलू महिला हैं. उन्हें राजनीति की समझ नहीं है. 

उन्होंने उम्मीदवार के पति विधायक अनूप सिंह पर कई आरोप लगाये. उन्होने कहा कि कांग्रेस की धनबाद में जमानत जब्त हो जायेगी। धनबाद से एक दर्जन लोगों का नाम प्रत्याशी के लिए दिया गया था, उसमें से एक को भी टिकट नहीं दिया गया।

उन्होने अनूप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए

 इस् प्रेसवार्ता में धर्मेंद्र सिंह, गौतम देव, विजय चौबे, कृष्णकांत तिवारी, रोहित सिंह, सोनू सिंह आदि कि।

इधर, विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे एवं ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है।लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।

Sitapur

2 hours and 27 min ago

*परिवार नियोजन को लेकर चलेगी उम्मीद परियोजना, एसीएमओ ने किया शुभारंभ*

सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर- स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबियस फाउंडेशन एवं पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस क्रम में उम्मीद परियोजना का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने सीएमओ कार्यालय सभागार में किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले में परिवार नियोजन के साथ ही अन्य कार्यक्रम के उददेश्यों को भी पूरा करने में सहायक होगा। साथ में उन्होंने कहा कि इस साझा कार्यक्रम से परिवार नियोजन परामर्श और सेवाओं की पहुंच में वृद्धि होगी।

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की राज्य निदेशक शिल्पा नायर ने बताया कि उम्मीद परियोजना का उद्देश्य जनपद में जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में परिवार नियोजन कॉर्नर की स्थापना करना, आरोग्य मंदिर और उप केंद्रों को परिवार नियोजन किट प्रदान करना, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और परामर्श के लिए स्वास्थ्य प्रदाताओं, एएनएम और आशाओं को प्रशिक्षित करना है।इसके साथ ही कम उम्र में विवाह, किशोर गर्भावस्था, नए तरीकों और पुरुष सहभागिता सहित गर्भनिरोधक विकल्पों के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित करना है जोकि मातृ तथा शिशु स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक होगा।

मोबियस फाउंडेशन के राज्य प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा आकार परियोजना वर्तमान में 8 जिलों में चलाई जा रही है जो कि जनसंख्या स्थिरीकरण पर आधारित हैं। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सलाहकार बीके जैन ने बताया कि काउंसलिंग कॉर्नर की सहायता से परिवार नियोजन की काउंसलिंग में गुणवत्ता आयेगी और परिवार नियोजन की स्वीकार्यता भी बढ़ेगी। इस मौके पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रबंधक जावेद खान, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Chhattisgarh

2 hours and 42 min ago

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट देगा पीड़ित परिवार को मुआवजा और भरण पोषण भत्ता, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनाया कड़ा रुख

रायपुर-  अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की मौत मामले में पुलिस ने रेस्टोरेट के चार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले देर रात परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विवाद सुलझते नहीं देख, खुद गृहमंत्री विजय शर्मा रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पीड़ित परिवार को मुआवजे देने और भरण पोषण भत्ता देने पर सहमति बनी।

अशोका बिरयानी सेंटर में 2 कर्मचारियों की मौत को लेकर शुक्रवार की रात जमकर हंगामा हुआ। आधी रात गृहमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे व होटल मालिक समेत प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अशोका बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिजन को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देने और आजीवन 15-15 हजार रुपए महीने गुजारा भत्ता देने का भरोसा दिया है।

विवाद सुलझने के बाद 4 बजे लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। इधर, अशोका बिरयानी सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एमडी केके तिवारी, CEO सनाया तिवारी, GM रोहित चंद समेत ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर नामजद FIR दर्ज की है। मृतकों में एक सुपरवाइजर था और दूसरा इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम कर रहा था।

मामले में परिजन काफी आक्रामक थे, परिजनों का आरोप था कि ये एक हादसा नहीं हत्या है। जब एक व्यक्ति की अंदर मौत हो गई, तो उसे निकालने के लिए जबरन दूसरे को धकेला गया। इस घटना में धमतरी जिले के रहने वाले 19 साल के डेविड साहू की की जान गई। नीलकमल और डेविड को गटर से बाहर निकाला गया तो एक की मौत हो चुकी थी। दूसरा अधमरी हालात में था। डेविड 6 बहनों के बाद एक अकेला भाई था। घर की सबसे छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है। उस पर घर चलाने और अपनी बहन की शादी की भी जिम्मेदारी थी।

वहीं मृतक नील कुमार पटेल (30 वर्ष) जांजगीर चांपा का रहने वाला था। नील के भाई दिनेश पटेल ने बताया कि नील अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रीशियन था। इसके बाद भी उसे गटर में उतारा गया। घटना के बाद होटल प्रबंधन ने उसे भी लगातार गुमराह करते हुए मौत की अलग-अलग वजह बताई। नील का डेढ़ साल का बच्चा है।

Aurangabad

3 hours ago

उपेंद्र कुशवाहा vs पवन सिंह... काराकाट में किसका खेल बिगाड़ेंगे भोजपुरी के 'पावर स्टार'?

औरंगाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया था. पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने में असमर्थता जता दी थी. अब पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

काराकाट सीट बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के हिस्से में आई है. इस सीट से आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा खुद चुनाव मैदान में हैं. अब भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि वह किसका खेल बिगाड़ेंगे?

पवन बिगाड़ेंगे किसका खेल?

पवन सिंह भोजपुरी संगीत और फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं और काराकाट सीट का जातीय, दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों का गणित भी उनके पक्ष में नजर आ रहा है. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में करीब 3 लाख से अधिक स्वर्ण और लगभग 4 लाख कुशवाहा-कुर्मी मतदाता हैं.तो यादव भी लगभग 3 लाख से ऊपर हैं माने तो स्वर्णो में भी सबसे अधिक तादाद उस राजपूत जाति के मतदाताओं की है जिससे पवन सिंह आते हैं. 

इस लोकसभा क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं की तादाद करीब दो लाख है. और भूमिहार ब्राह्मण भी करीब दो लाख हैं।

काराकाट सीट से पवन सिंह की एंट्री को कोई एनडीए के लिए झटका बता रहा है तो कोई यह भी कह रहा है कि इससे चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. स्ट्रीट बज्ज से जनता ने कहा कि पवन सिंह जिस राजपूत जाति से आते हैं, उसका समर्थन बीजेपी को अधिक मिलता रहा है. काराकाट सीट से कुशवाहा जाति के दो उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां से बीजेपी की सहयोगी पार्टी का उम्मीदवार है. 

बीजेपी के कोर वोटर स्वर्ण अगर पवन सिंह के साथ गए तो इसका सीधा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को होगा. और महागठबंधन के माले से चुनाव लड़ रहे राजाराम सिंह को फैयदा होने का अनुमान है क्योंकि यादव और मुस्लिम कुछ कुशवाहा के वोट मिलने से राजाराम सिंह को फैयदा हो सकता है

Jharkhand

3 hours ago

झारखंड में गर्मी चरम पर,पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

झारखंड डेस्क

 झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य आग उगल रहा है। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

22-23 अप्रैल को हल्की बारिश की लोहरदगा

22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

अगले पांच दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं।

 झारखंड में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि के आसार हैं। संथाल परगना में भी 20 से 21 तक वेब चलेगी।

झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।