/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz डीआईजी के फटकार के बाद दरोगा पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज Gonda
डीआईजी के फटकार के बाद दरोगा पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
चार्जशीट के नाम पर ली 30 हजार रिश्वत, फाइनल रिपोर्ट लगा दी


गोण्डा। जिले के तरबगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर रिश्वत लेकर मुकदमे को दबाने का गंभीर आरोप लगा है। डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

मन्नीपुर गांव निवासी किंग उपाध्याय ने 9 जुलाई को डीआईजी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। किंग का आरोप है कि तरबगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने मारपीट के एक मामले में चार्जशीट लगाने के एवज में उनसे 30 हजार रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद दरोगा ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। किंग उपाध्याय ने बताया कि एक महीने तक वह दरोगा से अपना पैसा वापस मांगते रहे। न फोन उठाया गया और न ही मैसेज का जवाब मिला। पीड़ित ने डीआईजी को दरोगा को भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिखाए।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

इसी क्रम मे डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में डीआईजी तरबगंज थाना अध्यक्ष श्रीधर पाठक को फोन पर जमकर फटकार लगा रहे थे। डीआईजी ने कहा- "आपके थाने के दरोगा ने चार्जशीट के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए, बाद में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आप वहां कर क्या रहे हैं? एसएचओ का काम है कि थाने में भ्रष्टाचार न होने पाए। अब इनका पैसा वापस कराओ, नहीं तो तुम्हें सस्पेंड करूंगा।"

अब हुई कार्रवाई

डीआईजी के निर्देश पर शनिवार देर शाम 6:10 बजे तरबगंज थाने में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1938 की धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रताप को सौंपी गई है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीआईजी की इस सख्ती को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए जा रहे उपहारों की जांच कराए जाने की मांग
पैंट, शर्ट, साड़ी, चुनरी,सेहरा आदि सामग्रियों के गुणवत्ता पर सवाल

फोटो

गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बधुओं को दिए गए उपहार में कुछ वस्तुओं की क्वालिटी घटिया होने का आरोप लगाया जा रहा है। जनपद में सम्पन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार प्राप्त करने वाली कुछ बधुओं द्वारा साड़ी, पैंट, शर्ट, टोपी, चुनरी आदि की क्वालिटी घटिया होने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि उच्चाधिकारियों के समक्ष गुणवत्ता युक्त वस्त्र व सामग्रियों को प्रस्तुत करके टेंडर पास कराया जाता है। जिसके पश्चात फर्मों द्वारा मनमानी रूप से सामग्रियों का वितरण किया जाता है। पूर्व में शादी करने वाली महिलाओं सहित उनके परिजनों द्वारा उपहारों के गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग उठाई है। आरोप है कि शादी मण्डप के साज-सज्जा की सजावट भी मानक के अनुसार नही की जा रही है।

आखिर एक ही फर्म को बार-बार कैसे मिल रहा टेंडर

जनपद गोण्डा में कई वर्षों से सामूहिक विवाह में उपहार वितरण का टेंडर सिर्फ एक ही फर्म को एल-1 करके दिया जा रहा है। चर्चा है कि यदि जिला प्रशासन द्वारा 02 वर्ष पूर्व से लेकर अब तक मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में टेंडर डालने वाले फर्मों का मिलान कर लिया जाय तो दूध का दूध व पानी का पानी अलग हो सकता है। इस संबंध में जानकारी देने हेतु आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा के मोबाईल पर फोन करने पर फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि आपकी सूचना आयुक्त महोदया को बता देंगे।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजी
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-*
महिला थाना प्रभारी श्रीमती अनीता यादव, उ0नि0 श्री बृजेश चौबे, श्री शशि कुमार भारती, श्री यशोदा नन्दन त्रिपाठी, श्री राजमंगल मौर्य, हे0का0 सुभाष सिंह चौहान, म0आ0 नीतू आदि उपस्थित रही।
एक करोड़ 13 लाख रुपये की नकली व नशीली दवाएं सीज, तीन अवैध गोदामों पर छापा
*तीन दिन तक चली संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार*

*एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, 19 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए*

*गोंडा, 19 जुलाई 2026*  -  प्रदेश में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध औषधि गोदामों से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद कर सीज कर दीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशन में प्राप्त गोपनीय अभिसूचना के आधार पर जनपद गोंडा के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 तक लगातार तीन दिनों तक विशेष सघन छापामार अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश के 9 जनपदों के औषधि निरीक्षकों तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

संयुक्त टीम सबसे पहले गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित जयनगरा, बड़गांव में संचालित बताए गए अमन फार्मास्युटिकल्स की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान फर्म निर्धारित पते पर संचालित नहीं मिली और न ही वहां कोई साइन बोर्ड लगा पाया गया। इसके बाद टीम ने पूछताछ करते हुए संचालक अमन कसौधन के आवास पर पहुंचकर जांच की।

पूछताछ के दौरान अमन के भाई शिवम कसौधन ने स्वीकार किया कि वह और उसका भाई बरियार पुरवा स्थित एक स्थान से औषधियों का कारोबार करते हैं तथा उनके पास औषधि कारोबार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं है। जांच आगे बढ़ने पर टीम को इनके द्वारा संचालित दो अन्य गोदामों की भी जानकारी मिली, जो बिना किसी वैधानिक औषधि अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे।

छापेमारी के दौरान जब टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख, खरीद बिल, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो संचालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद तीनों गोदामों में रखी भारी मात्रा में दवाओं को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बरामद औषधियों में 53,712 डिपट्राम प्लस कैप्सूल, 14,700 अल्ट्रानिम-पी टैबलेट, 59,256 प्रोक्सीस्पास कैप्सूल, 2,82,960 सेम्प्लेक्स प्लस कैप्सूल, 32,160 रोमर स्पास कैप्सूल, 1,96,000 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 60,000 अल्जोमैक 0.5 (अल्प्राजोलम) टैबलेट तथा 63 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप (एनरेक्स/वनरेक्स) सहित बड़ी मात्रा में अन्य एलोपैथिक औषधियां शामिल हैं। बरामद दवाओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये आंका गया है।

संयुक्त टीम ने जांच के लिए 19 विभिन्न औषधियों के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिन्हें तत्काल राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तथा विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित दोषी व्यक्तियों एवं फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए परिवाद दाखिल किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य संचालकों में शामिल शिवम कसौधन पुत्र प्रमोद कसौधन निवासी रानी बाजार, बड़गांव, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका भाई एवं इस अवैध कारोबार का मुख्य संचालक अमन कसौधन मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से मनःप्रभावी एवं नशीली औषधियों का कारोबार कर युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के तहत थाना कोतवाली नगर, गोंडा में एफआईआर संख्या 0676, दिनांक 19 जुलाई 2026 दर्ज कराई गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार नकली, अवैध एवं नशीली दवाओं के कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे अवैध नेटवर्क के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
एक ही वर्ष में इंटर और नीट फतह,कृतार्थ ने रचा इतिहास,अतिंमा जायसवाल ने नीट फतेह कर इलाके का मान बढ़ाया
616 अंक कृतार्थ गुप्ता और 610 अंक अंतिमा ने हासिल कर बढ़ाया जिले का मान,क्षेत्र में खुशी का माहौल

गोंडा। सीमित संसाधनों और कठिन मानी जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर मसकनवां कस्बे के होनहार कृतार्थ गुप्ता ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कृतार्थ ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ नीट में 616 अंक प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा की राह प्रशस्त की है। वहीं अतिंमा ने कड़ी मेहनत से मेडिकल की राह हासिल किया। मसकनवां बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े शिवा गुप्ता, स्वर्गीय प्रेम कृष्ण कसौधन के पौत्र तथा प्रशांत कुमार कसौधन के पुत्र हैं। एक ही वर्ष में इंटरमीडिएट और नीट जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किया वहीं अतिंमा गांव की रहने वाली जो गांव के बगल छोटे कस्बे में एक कालेज में शिक्षा प्राप्त किया इन दोनो ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गोंडा जनपद का गौरव बढ़ाया है।कृतार्थ और अंतिमा की  सफलता से मसकनवां बाजार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।अपनी सफलता का श्रेय कृतार्थ ने माता-पिता, गुरुजनों तथा अपने दिवंगत बाबा स्वर्गीय प्रेम कृष्ण कसौधन को दिया। उन्होंने कहा कि बाबा हमेशा शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते थे । वहीं अतिंमा ने अपने माता पिता के हौसले से पढ़ाई के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे।  लेकिन दोनों के माता पिता के  सीख  और प्रेरणा ही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी।कृतार्थ गुप्ता और अंतिमा जायसवाल की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जो कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और आत्म-अध्ययन के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में 20 जुलाई से नियमित कक्षाएं प्रारंभ
गोण्डा, 18 जुलाई। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 की नियमित कक्षाओं का संचालन 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 20 जुलाई से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से कक्षाओं में उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही, कक्षा संचालन एवं समय-सारिणी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन तथा अपने-अपने संबंधित विभागों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्राचार्य ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में नियमित अध्ययन-अध्यापन की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी छात्र-छात्राओं की समयबद्ध उपस्थिति अपेक्षित है।
एल. बी. एस. डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
गोण्डा, 18 जुलाई। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में वर्तमान सत्र के लिए एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
महाविद्यालय से निर्गत सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके उपरांत वे महाविद्यालय की वेबसाइट www.lbsdc.org.in⁠ पर 18 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, भूगोल, रक्षा अध्ययन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र में एम. ए. पाठ्यक्रम संचालित है।
एम.एससी. के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय में एम. कॉम. पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेशार्थी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने पंचम/षष्ठम सेमेस्टर के अंकपत्र की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके बाद परास्नातक की इन कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। उन्हें प्रवेश के बारे में समस्त प्रामाणिक जानकारियाँ वेबसाइट पर मिलेंगी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि यदि पंजीकरण अथवा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो अभ्यर्थी महाविद्यालय के छात्रवृत्ति विभाग से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सके।
फार्मा कंपनी की आड़ में नशे का कारोबार, 6 जिलों की टीम का 3 दिन से छापा

*किराना स्टोर से खुला नशीली दवाओं का काला कारोबार, 4 गोदाम सील, कोडीन सिरप बरामद


गोंडा।नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर गोंडा के बरियारपुरवा भट्ठा स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी जारी रही।कार्रवाई को तेज करने के लिए अब 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर इस छापेमारी में शामिल किए गए हैं। पहले 3 जिलों के अधिकारी जांच कर रहे थे, लेकिन कारोबार बड़े पैमाने पर होने के चलते 3 और जिलों की टीम बढ़ाई गई है।जांच में शुरुआती तौर पर पता चला कि अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी जिस पते पर पंजीकृत है, वहां एक किराना स्टोर संचालित हो रहा था। पुलिस ने कंपनी मालिक अमन के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दो गोदामों का पता चला। इन गोदामों पर 36 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की गई। इसके बाद पूछताछ में दो और गोदामों की जानकारी मिली।तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई में कोडीन सिरप सहित भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। सभी दवाओं की सैंपलिंग की जा रही है और विधिवत कागजी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई का नेतृत्व गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी कर रहे हैं। कंपनी का मालिक अमन अभी भी फरार है और जांच में शामिल नहीं हुआ है। विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है। इस पूरी कार्रवाई की सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है।
घाघरा का जलस्तर 18 सेमी घटा,परन्तु नेपाल से छोड़े गए 2.12 लाख क्यूसेक से बढ़ी चिंता
गोंडा।जिले में घाघरा नदी का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा टला नहीं है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है। लेकिन बीते 12 घंटे में नेपाल ने गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। शनिवार सुबह 9:30 बजे गिरजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 14,295 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह आज सुबह कुल 1,10,853 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले शुक्रवार रात 10 बजे 1,01,694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।जलस्तर के उतार-चढ़ाव से तटीय इलाकों के लोग परेशान हैं। ढेमवाघाट मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद है। लोग जान जोखिम में डालकर नाव से आ-जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक निःशुल्क नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नाविक प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये किराया वसूल रहे हैं।आपदा विभाग तटीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कैंप कर रही हैं। नदी कटान से फसलें और जमीनें भी प्रभावित हो रही हैं।
रील के नाम पर युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोंडा।जिले में रील बनाने के चक्कर में एक 22 वर्षीय युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पीटा गया है।उक्त घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है,उक्त मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसके बाद तरबगंज थाने की पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है।वायरल वीडियो चार दिन पुराना 14 जुलाई का बताया जा रहा है।युवक के दोनों पैर पेड़ में फंसाया गया है और वह स्वयं को हाथों के सहारे रोकने की कोशिश कर रहा है।एक व्यक्ति प्लास्टिक के पट्टे से उसकी कमर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार कर रहा है।युवक दर्द से चिल्ला रहा है परन्तु उसकी पिटाई जारी रहती है।इस मारपीट का वीडियो खानपुर गांव के ही भोला दूबे खानपुर नामक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया है।वीडियो में भोला दूबे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि इसको और मारिए,पैर की तरफ मारिए,मुंह की तरफ मारिए,ताकि दोबारा इस तरह से गलती न करे।पुलिस अब वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक और मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।तरबगंज थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि इस तरीके से किसी के साथ मारपीट करके रील बनाना भी अपराध है,जांच करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।वीडियो डालने व्यक्ति से भी पूरे वीडियो को लेकर पूछताछ की जा रही है।