सिलाई सीखकर लौट रही 18 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने रौंदा
![]()
*इंटर पास सरिता की दर्दनाक मौत, तरबगंज में कोहराम
*रानीपुर पहाड़ी बंधा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर। साइकिल पर घर लौट रही थी, CHC तरबगंज और मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
गोंडा।जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा* हो गया। जिसमें सिलाई कोचिंग से साइकिल पर घर लौट रही 18 वर्षीय छात्रा सरिता साहू को बालू खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा रानीपुर पहाड़ी बंधा मार्ग स्थित दुर्जनपुर घाट के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सरिता रोज की तरह कोचिंग से घर लौट रही थी,कि तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया।मृतका सरिता साहू, किंधौरा गांव, तरबगंज की रहने वाली थी। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आत्मनिर्भर बनने के सपने के साथ वो हर दिन *दुर्जनपुर बाजार स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जाती थी।स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस से सरिता को CHC तरबगंज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने भी मौत की पुष्टि कर दी।घटना की सूचना पाकर तरबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मामले में मृतका के पिता झुरहे साहू की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक* ने कहा कि मामले की जांच शुरू है। आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
18 साल की सरिता* के इस तरह चले जाने से पूरे किंधौरा गांव में शोक की लहर है। एक होनहार बेटी को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक होनहार बेटी की जान ले ली। अब परिवार और गांव वाले इंसाफ और सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


*इंटर पास सरिता की दर्दनाक मौत, तरबगंज में कोहराम

बुधवार से थी लापता, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
गोंडा।जिले के इंडियन बैंक क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शाखा में हुए 4 करोड़ 90 लाख रूपए के घोटाले की जांच तेज हो गई है।मामले के विवेचक सोनू कुमार ने सोसाइटी के सचिव रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से कर्ज लेने वाले,कर्ज न चुकाने वाले और नियमित रूप से किश्त जमा करने वाले सभी लोगों की विस्तृत सूची मांगा है।जांच अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि कई बार पत्र भेजने के बाद सोसाइटी सचिव ने लेन देन का विवरण सहित घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।इन दस्तावेजों के प्रारंभिक जांच के बाद ही आगे की जानकारी मांगी गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि घोटाले और गबन के आरोपी कुछ लोगों ने कर्ज चुका दिया है,जबकि कुछ ने गबन किया है और कुछ लोग नियमित रूप से किश्त जमा कर रहे हैं।इन सभी पहलुओं की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।इस मामले वर्ष 1997 से 2020 के बीच तैनात रहे 69 बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को आरोपी बनाया गया है।जांच अधिकारी ने इन सभी से पूछताछ की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दिया है।प्रत्येक आरोपी के विवरण और पते की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही सभी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ किया जाएगा।जांच पूरी होने के पश्चात न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।विवेचक सोनू कुमार ने पुष्टि किया है कि उन्होंने सचिव से कर्ज लेने वाले,कर्ज वापस करने वाले और नियमित किश्त जमा करने वाले सभी लोगों की विस्तृत सूचियां और अन्य संबंधित दस्तावेज मांगा गया है।सभी बिंदुओं पर हम सभी लोग विस्तार से जांच कर रहे हैं और जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके आधार पर न्यायालय को आरोप पत्र भेजा जाएगा।अभी बहुत सी डिटेल मांगी गई है,तमाम कागजात मिले हैं।उसका अवलोकन किया जा रहा है।
*सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर हुई थी शिकायत
गोंडा।जिले के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा पूरे बदल मिश्रनपुरवा निवासी सुधांशु मिश्र को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2 राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह’ में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (लंदन) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में टीम निफा उत्तर प्रदेश एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुधांशु मिश्र जिले सहित विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर जिले के सहयोगी अंकित तिवारी, अंशुमान, आलोक पांडेय ने सुधांशु मिश्र को बधाई दी।
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक चौधरी चरण सिंह सभागार लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी ने संगठन का विस्तार किया जिसमें लगातार प्रदेश के संगठन का दायित्व का बापू की जिम्मेदारी निभाने वाले गोंडा के कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने वाले गोंडा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी का प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री बैंक गौतम के द्वारा किया गया को प्रदेश प्रभारी बनाया जाए जिस पर प्रदेश संपरिक्षक क्रांति सिंह ने सहमत प्रदान की प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने राघवेंद्र तिवारी को प्रदेश प्रभारी का दायित्व देते हुए कर्मचारी की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए कहा जल्द ही प्रदेश में मागो को लेकर बड़े पैमाने का धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर विकास भवन कार्यालय में जिला पंचायत अधिकारी महोदय के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला जिला संरक्षक शिवराम शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद फौजदार पांडे ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान रामपाल यादव वैभव राज मिश्रा देवता संजय सिंह अरविंद वर्मा सभी कर्मचारियों ने माला पहनकर मुंह मीठा कराया l
Jul 04 2026, 13:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k