उत्तर प्रदेश: भगवान राम में सबका विश्वास है, इस विश्वास को भाजपा ने तोड़ने का काम : सपा सांसद सनातन पांडे
![]()
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर तंज़ कसते हुए बड़ा हमला बोला है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में
पत्रकारों से रुबरु होते हुए सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा गया कि भाजपा राम के नाम पर लोगों की आस्था से खेलते हुए आई है जिसे देश की जनता कदापि माफ नहीं करेगी।
बता दें कि सपा सांसद मिर्जापुर में आयोजित पार्टी के मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थें। बैठक में जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र सहित भदोही के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे हैं। इस दौरान बलिया सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात पत्रकार बंधुओ से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिससे भारतीय जनता पार्टी को भय है। हमारी पार्टी जनपद स्तर पर संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत है इसको देखते हुए सत्ता पक्ष के अंदर घबराहट है। समाजवादी पार्टी के नीतियों पर लोगों को विश्वास है।समाजवादी पार्टी भारतीय संविधान में विश्वास करती है। कहा 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया जी का जन्मदिन लखनऊ में मनाया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से अधिक से अधिक पदाधिकारी कार्यकर्ता जाएंगे। कहा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के के नीतियों विचारों पर विश्वास करके उनकी सरकार प्रदेश और देश में बनाई, किंतु इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया। लोगों के सामने जो इन्होंने अपना एजेंडा रखा था किसी भी एजेंडा को पूरा करने का काम नहीं किया। इन लोगों द्वारा विदेश से काला धन लाने की बात कही गई थी 15- 15 लाख सबके खाता में डालने की बात कही थी, आज तक किसी के खाते में ₹1भी नहीं गया। जनता इन लोगों के चाल चरित्र को समझ चुकी है और आपको क्या बताना है। 2024 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की नीतियों पर विश्वास करके जो आशीर्वाद दिया है जग जाहिर है। आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विचारधारा से आम जनमानस जुड़ गया है। पत्रकारों द्वारा अयोध्या में चंदा चोरी के सवाल पर
उन्होंने कहा कि मंदिर का जब निर्माण हो रहा था तब हम लोग भी सनातनी रहे हैं किसी दल द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया था, बल्कि जितने सनातनी है सभी लोगों ने अपना चंदा मंदिर में दिया था। भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर ट्रस्ट में नीचे के कर्मचारी को फंसा कर बड़े लोगों को बचाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का यही चाल चरित्र है। शुरू में मामले को अपने स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया किंतु भारत की जनता सनातनी लोग चंदा चोरी से काफी आहत हैं। भगवान राम में सबका विश्वास है इस विश्वास को भारतीय जनता पार्टी ने तोड़ने का काम किया है। इस दौरान सांसद सनातन पांडे द्वारा तीनों जनपदों के पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक समीक्षा किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, भदोही के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक रमेश दूबे, विधानसभा मझवां के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू शुक्ला, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट सतीश कुमार मिश्रा, नगर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्य प्रकाश यादव, जिला महासचिव मिर्जापुर आदर्श यादव, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अशोक सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी सहित तीनों जनपदों के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हैं।![]()


मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर तंज़ कसते हुए बड़ा हमला बोला है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में

मृतक के भाइयों ने मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होना बताया।
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद को योगी आदित्यनाथ-दृष्टि संवाद नामक पुस्तक भेंट किया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा मीडिया सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पत्रकार बंधुओ धूप व वर्षा के दिनो में समाचार संकलन व समाचार लेखन के लिए इधर उधर भटकना न पड़े इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में सूचना कार्यालय के सभागार में मीडिया सेंटर पत्रकार बंधओ के बैठने के लिए बनाया गया मीडिया सेंटर में पत्रकार बंधुओ के लिए वाई फाई नेटवर्क, कूलर, पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, देश विदेश, स्थानीय समाचारों को सुनने के लिए टीवी आदि लगाकर व्यवस्था प्रदान की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु व लोकगायक शिव लाल गुप्ता, जटाशंकर व अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका उषा गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सूचना कार्यालय स्टाफ में उपस्थित रहें।
मिर्जापुर। पहली सी बरसात में कचहरी परिसर बना झील। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी पानी के जल जमाव से नहीं मिला निजात। अधिवक्ताओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना। आखिर अभी तो पूरी बरसात बाकी है। अधिवक्ताओं को कैसे मिलेगा इस जल जमाव से निजात। आखिर जिम्मेदार कहां है गायब। आखिर हर बार होता है प्रयास लेकिन जल जमाव से नहीं मिल पा रही पूरी तरह से निजात। आखिर इस जल जमाव के निजात दिलाने की कौन लेगा जिम्मेदारी।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k