/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png StreetBuzz उत्तर प्रदेश: भगवान राम में सबका विश्वास है, इस विश्वास को भाजपा ने तोड़ने का काम : सपा सांसद सनातन पांडे mirzapur
उत्तर प्रदेश: भगवान राम में सबका विश्वास है, इस विश्वास को भाजपा ने तोड़ने का काम : सपा सांसद सनातन पांडे
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर तंज़ कसते हुए बड़ा हमला बोला है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में
पत्रकारों से रुबरु होते हुए सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा गया कि भाजपा राम के नाम पर लोगों की आस्था से खेलते हुए आई है जिसे देश की जनता कदापि माफ नहीं करेगी।
बता दें कि सपा सांसद मिर्जापुर में आयोजित पार्टी के मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थें। बैठक में जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र सहित भदोही के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे हैं। इस दौरान बलिया सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात पत्रकार बंधुओ से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिससे भारतीय जनता पार्टी को भय है। हमारी पार्टी जनपद स्तर पर संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत है इसको देखते हुए सत्ता पक्ष के अंदर घबराहट है। समाजवादी पार्टी के नीतियों पर लोगों को विश्वास है।समाजवादी पार्टी भारतीय संविधान में विश्वास करती है। कहा 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया जी का जन्मदिन लखनऊ में मनाया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से अधिक से अधिक पदाधिकारी कार्यकर्ता जाएंगे। कहा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के के नीतियों विचारों पर विश्वास करके उनकी सरकार प्रदेश और देश में बनाई, किंतु इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया। लोगों के सामने जो इन्होंने अपना एजेंडा रखा था किसी भी एजेंडा को पूरा करने का काम नहीं किया। इन लोगों द्वारा विदेश से काला धन लाने की बात कही गई थी 15- 15 लाख सबके खाता में डालने की बात कही थी, आज तक किसी के खाते में ₹1भी नहीं गया। जनता इन लोगों के चाल चरित्र को समझ चुकी है और आपको क्या बताना है। 2024 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की नीतियों पर विश्वास करके जो आशीर्वाद दिया है जग जाहिर है। आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विचारधारा से आम जनमानस जुड़ गया है। पत्रकारों द्वारा अयोध्या में चंदा चोरी के सवाल पर
उन्होंने कहा कि मंदिर का जब निर्माण हो रहा था तब हम लोग भी सनातनी रहे हैं किसी दल द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया था, बल्कि जितने सनातनी है सभी लोगों ने अपना चंदा मंदिर में दिया था। भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर ट्रस्ट में नीचे के कर्मचारी को फंसा कर बड़े लोगों को बचाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का यही चाल चरित्र है। शुरू में मामले को अपने स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया किंतु भारत की जनता सनातनी लोग चंदा चोरी से काफी आहत हैं। भगवान राम में सबका विश्वास है इस विश्वास को भारतीय जनता पार्टी ने तोड़ने का काम किया है। इस दौरान सांसद सनातन पांडे द्वारा तीनों जनपदों के पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक समीक्षा किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, भदोही के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक रमेश दूबे, विधानसभा मझवां के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू शुक्ला, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट सतीश कुमार मिश्रा, नगर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्य प्रकाश यादव, जिला महासचिव मिर्जापुर आदर्श यादव, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अशोक सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी सहित तीनों जनपदों के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हैं।
गड़बड़ा धाम सेवटी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
मृतक के भाइयों ने मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होना बताया।

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा शीतल धाम स्थित सेवटी नदी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया शव की पहचान गोपाल कोल (48)निवासी भदौहा,थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के रूप की गई पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई संतोष कोल व सुभाष कोल ने बताया कि मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। घर से चार-पांच दिन पहले निकले थे अक्सर गड़बड़ा धाम आया जाया करते थे ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मृतक सेवटी नदी में स्नान करने गया था उसी दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने अथवा गहरे पानी में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गई है। गोपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी कुसुम देवी का रो-रो कर बेहाल हो गई है। मृतक को दो पुत्र तथा दो पुत्री हैं सबसे छोटा बच्चा पांच वर्ष का है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोपाल कोल नामक व्यक्ति की गड़बड़ा धाम सेवटी नदी में डूबने से मौत हो गई है परिजनों तथा ग्रामीणों ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौर आता था पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा।कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
गली के पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का कीचड़ भरे मार्ग में खड़ा होकर अनोखा प्रदर्शन

गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग में भरा पानी, ग्रामीणों को आने-जाने में हो रहा परेशानी    

मीरजापुर। जिले के विकास खण्ड जमालपुर अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर,भोकरौध में गांव के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग में पानी भर गया है। जिसको लेकर गुरुवार 2 जुलाई 2026 को गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों द्वारा कीचड़ भरें मार्ग में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने का यही एकमात्र प्रमुख मार्ग है, जिस पर हल्की सी बारिश में ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भर जाता है और उसी कीचड़ भरें मार्ग से पढ़ने वाले बच्चों सहित ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग गिरते-पड़ते आने-जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों द्वारा बताया गया कि पानी निकासी के लिए गांव की गली से लेकर भाई पुर बैरियर तक अंडरग्राउंड नाली भी बना हुआ है, लेकिन अंडरग्राउंड नाली को खेतों के नाली में नहीं जोड़ा गया। आठ -दस पाइप लाइन और डालकर नहर में जोड़ दिया जाता तो बरसात का पानी आसानी से नहर में चला जाता और ग्रामीणों को इस कीचड़ भरें मार्ग से छुटकारा मिल जाता।

पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित राजु बिंद, बाबुलाल यादव, सूरज, गोलु, बसंत, सुभाष, अम्बुज सिंह, साबित्री देवी, सबिता देवी, प्रेमा देवी, दुलारी देवी आदि दर्जनों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग मौजूद रहे।
धड़ल्ले से बेचा जा रहा नशीला कफ सीरप व गांजे की पुड़िया वीडियो हो रहा वायरल

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाने से महज पांच सौ मीटर दूर महोगढ़ी गांव में एक घर के भीतर धड़ल्ले से नशीले कफ सीरप व गांजे की पुड़िया बेची जा रही है।जिसका किसी ने वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो महुगढ़ी गांव का बताया जा रहा है जहां काफी दिनों से एक युवक द्वारा मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। क्षेत्र में इन दिनों प्रतिबंधित कफ सीरप व गांजे की पुड़िया धड़ल्ले से बेची जा रही है लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक गांजे की पुड़िया और कफ सीरप की बिक्री करता हुआ दिखाई दे रहा है।लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस नशे के कारोबारियों पर मेहरबान है जिससे क्षेत्र के किशोर और युवा वर्ग नशे की लत में फंसकर अपनी सेहत बर्बाद कर रहे हैं।

महुगढ़ी गांव में नशीला कफ सीरप व गांजे की पुड़िया आसानी से मिलने पर प्रतिदिन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, प्रयागराज जिले व क्षेत्र के किशोर और युवा वर्ग इन्हें खरीदने के लिए प्रतिदिन आते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले मनबढ़ युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है जिससे नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों का हौसला बुलंद है। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका परिषद को योगी आदित्यनाथ-दृष्टि संवाद नामक पुस्तक भेंट
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद को योगी आदित्यनाथ-दृष्टि संवाद नामक पुस्तक भेंट किया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा मीडिया सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पत्रकार बंधुओ धूप व वर्षा के दिनो में समाचार संकलन व समाचार लेखन के लिए इधर उधर भटकना न पड़े इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में सूचना कार्यालय के सभागार में मीडिया सेंटर पत्रकार बंधओ के बैठने के लिए बनाया गया मीडिया सेंटर में पत्रकार बंधुओ के लिए वाई फाई नेटवर्क, कूलर, पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, देश विदेश, स्थानीय समाचारों को सुनने के लिए टीवी आदि लगाकर व्यवस्था प्रदान की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु व लोकगायक शिव लाल गुप्ता, जटाशंकर व अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका उषा गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सूचना कार्यालय स्टाफ में उपस्थित रहें।
मानसिक रूप से विक्षिप्त दलित किशोरी बिन ब्याही हुई गर्भवती, परिजनों का आरोप पुलिस कार्रवाई के बजाए डाल रही दबाव

मिर्ज़ापुर।पुरगांव का ही एक बच्चे का पिता डरा धमकाकर करता रहा दुराचार, पेट दर्द होने पर परिजनों ने कराया अल्ट्रासाउंड तो रिपोर्ट देख ठिठक गए पांव, जांच में छ: माह की गर्भवती पाई गई किशोरी
मीरजापुर। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां की रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी जो मानसिक रुप से विक्षिप्त बताई जा रहीं हैं 6 माह की गर्भवती पाई गई है, जिसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए हैं। यह पूरा मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मिर्ज़ापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी 17 वर्षीया किशोरी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी के गांव का दो युवक जो शादीशुदा होने बताएं जा रहे हैं ने मौका देख उक्त किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिया फिर क्या था इसके बाद जब जी में आता वह किशोरी को डरा धमकाकर कर उसके साथ दुराचार करते रहे हैं।

जिससे वह 6 माह की गर्भवती हो गई। इस बीच पेट में लगातार दर्द होने की बात बताने पर परिवार के लोग उसे लेकर डाक्टर के पास गए तो डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, अल्ट्रासाउंड कराने पर रिपोर्ट में जैसे ही किशोरी के 6 माह के गर्भ से होने की जानकारी हुई वैसे ही परिजनों के होश उड़ गए।  आरोप है कि पहले मामले को लेकर जब वह लोग युवक के घर गए तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गया।

राजगढ़ थाना जाने पर भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई उल्टा मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जाने लगा है। ऐसा आरोप परिजनों कि है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर इंकलाबी नौजवान सभा, भाकपा (माले) के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने आए परिजनों ने बेटी के साथ हुए घटनाक्रम से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई है।
आईएएस बने पुष्पराज सिंह, लालगंज में जश्न का माहौल, क्षेत्रवासियों ने बताया गौरव का क्षण

मीरजापुर। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2025 की राज्य सिविल सेवा (एससीएस) चयन सूची में लालगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पराज सिंह का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। चयन सूची में उन्हें तीसरा स्थान मिलने की सूचना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। क्षेत्र के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि पुष्पराज सिंह की सफलता लालगंज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुंचना यह साबित करता है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इससे क्षेत्र की नई पीढ़ी विशेषकर छात्र-छात्राओं में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी और लालगंज की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह, प्रबंधक कृष्णकांत दूबे, भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख जय सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र गिरी, प्रमुख जयंत कुमार, सपा नेता श्याम नारायण यादव, अपना दल शिक्षक मंच के लाल बहादुर सिंह तथा अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य सहित अनेक लोगों ने पुष्पराज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे लालगंज क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

मीरजापुर 01 जुलाई 2026- मा0 मुख्य मन्त्री, आदरणीय मुख्य सचिव उ०प्र० शासन लखनऊ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य 11 विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी समस्त अपरमुख्य / उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी एवं रैली को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जनपद वासियो एवं समस्त प्रतिभागी विभागो में अपील कि, संचारी रोगों की रोंक थाम एवं बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें।
जिसमें नगरपालिका परिषद मीरजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जानी वाली फागिंग मशीन / एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। रैली के आरम्भ से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संक्षेप में चर्चा की गयी एवं आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है की अपेक्षा की गयी। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।
इसी क्रम में डा० लालजी गौतम, (नोडल वेक्टरबार्न डिजीज) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बोधित किया। जिला मलेरिया अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी समस्त वी०बी०डी० अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मीरजापुर से आरम्भ होकर मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त की गयी। समापन के साथ रैली में प्रतिभागियों को अल्पाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्रशेखर मिश्र के द्वारा किया गया।
कचहरी परिसर , हर तरफ जल ही जल
मिर्जापुर। पहली सी बरसात में कचहरी परिसर बना झील। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी पानी के जल जमाव से नहीं मिला निजात। अधिवक्ताओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना। आखिर अभी तो पूरी बरसात बाकी है। अधिवक्ताओं को कैसे मिलेगा इस जल जमाव से निजात। आखिर जिम्मेदार कहां है गायब। आखिर हर बार होता है प्रयास लेकिन जल जमाव से नहीं मिल पा रही पूरी तरह से निजात।  आखिर इस जल जमाव के निजात दिलाने की कौन लेगा जिम्मेदारी।
जिलाधिकारी ने उप्रशिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपीटीईटी) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने को लेकर की बैठक
मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपीटीईटी) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक कर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में कुल 7392 परीक्षार्थी शामिल होंगे सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिनमें एक डिग्री कालेज, 4 राजकीय विद्यालय, 13 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 2 व 3 जुलाई को दोनों पालियो में तथा 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर सभी परीक्षार्थी प्रातः 8ः45 मिनट के पूर्व एवं द्वितीय पाली में 1ः45 मिनट के पूर्व परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश अवश्य कर ले उपरोक्त निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह से क्रियाशील हो तथा कैमरे में सभी अभ्यार्थियो के चेहरे कवर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आपातकालीन हेतु जनरेटर की भी व्यवस्था कर लें। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी परीक्षार्थी के द्वारा किसी भी प्रकार मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूट्थ, स्मार्ट वाच आदि परीक्षा केन्द्र के अन्दर ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही परीक्षार्थियों के तलाशी ली जाए तथा उनका बैग, मोबाइल आदि बनाए गए स्टांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा देने के लिए आने वाले ऐसे परीक्षार्थियो जो एक दिन पूर्व जनपद में पहुंच रहे है उनके रूकने, रात्रि निवास के लिए नजदीकी किसी विद्यालय, सुरक्षित स्थान चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वे बसे अड्डो व रेलवे स्टेशन पर रात्रि निवास न करे यदि स्टेशनो पर कोई परीक्षार्थी आता है तो वहां की पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाए कि उन्हें रूकने के स्थान पर भेजा जाए। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, उप जिलाधिकारी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।