गली के पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का कीचड़ भरे मार्ग में खड़ा होकर अनोखा प्रदर्शन
![]()
![]()
गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग में भरा पानी, ग्रामीणों को आने-जाने में हो रहा परेशानी
मीरजापुर। जिले के विकास खण्ड जमालपुर अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर,भोकरौध में गांव के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग में पानी भर गया है। जिसको लेकर गुरुवार 2 जुलाई 2026 को गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों द्वारा कीचड़ भरें मार्ग में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने का यही एकमात्र प्रमुख मार्ग है, जिस पर हल्की सी बारिश में ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भर जाता है और उसी कीचड़ भरें मार्ग से पढ़ने वाले बच्चों सहित ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग गिरते-पड़ते आने-जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों द्वारा बताया गया कि पानी निकासी के लिए गांव की गली से लेकर भाई पुर बैरियर तक अंडरग्राउंड नाली भी बना हुआ है, लेकिन अंडरग्राउंड नाली को खेतों के नाली में नहीं जोड़ा गया। आठ -दस पाइप लाइन और डालकर नहर में जोड़ दिया जाता तो बरसात का पानी आसानी से नहर में चला जाता और ग्रामीणों को इस कीचड़ भरें मार्ग से छुटकारा मिल जाता।
पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित राजु बिंद, बाबुलाल यादव, सूरज, गोलु, बसंत, सुभाष, अम्बुज सिंह, साबित्री देवी, सबिता देवी, प्रेमा देवी, दुलारी देवी आदि दर्जनों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग मौजूद रहे।



मीरजापुर। नगर पालिका परिषद को योगी आदित्यनाथ-दृष्टि संवाद नामक पुस्तक भेंट किया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा मीडिया सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पत्रकार बंधुओ धूप व वर्षा के दिनो में समाचार संकलन व समाचार लेखन के लिए इधर उधर भटकना न पड़े इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में सूचना कार्यालय के सभागार में मीडिया सेंटर पत्रकार बंधओ के बैठने के लिए बनाया गया मीडिया सेंटर में पत्रकार बंधुओ के लिए वाई फाई नेटवर्क, कूलर, पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, देश विदेश, स्थानीय समाचारों को सुनने के लिए टीवी आदि लगाकर व्यवस्था प्रदान की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु व लोकगायक शिव लाल गुप्ता, जटाशंकर व अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका उषा गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सूचना कार्यालय स्टाफ में उपस्थित रहें।
मिर्जापुर। पहली सी बरसात में कचहरी परिसर बना झील। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी पानी के जल जमाव से नहीं मिला निजात। अधिवक्ताओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना। आखिर अभी तो पूरी बरसात बाकी है। अधिवक्ताओं को कैसे मिलेगा इस जल जमाव से निजात। आखिर जिम्मेदार कहां है गायब। आखिर हर बार होता है प्रयास लेकिन जल जमाव से नहीं मिल पा रही पूरी तरह से निजात। आखिर इस जल जमाव के निजात दिलाने की कौन लेगा जिम्मेदारी।
मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Jul 03 2026, 15:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1