/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png StreetBuzz कचहरी परिसर , हर तरफ जल ही जल mirzapur
कचहरी परिसर , हर तरफ जल ही जल
मिर्जापुर। पहली सी बरसात में कचहरी परिसर बना झील। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी पानी के जल जमाव से नहीं मिला निजात। अधिवक्ताओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना। आखिर अभी तो पूरी बरसात बाकी है। अधिवक्ताओं को कैसे मिलेगा इस जल जमाव से निजात। आखिर जिम्मेदार कहां है गायब। आखिर हर बार होता है प्रयास लेकिन जल जमाव से नहीं मिल पा रही पूरी तरह से निजात।  आखिर इस जल जमाव के निजात दिलाने की कौन लेगा जिम्मेदारी।
जिलाधिकारी ने उप्रशिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपीटीईटी) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने को लेकर की बैठक
मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपीटीईटी) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक कर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में कुल 7392 परीक्षार्थी शामिल होंगे सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिनमें एक डिग्री कालेज, 4 राजकीय विद्यालय, 13 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 2 व 3 जुलाई को दोनों पालियो में तथा 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर सभी परीक्षार्थी प्रातः 8ः45 मिनट के पूर्व एवं द्वितीय पाली में 1ः45 मिनट के पूर्व परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश अवश्य कर ले उपरोक्त निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह से क्रियाशील हो तथा कैमरे में सभी अभ्यार्थियो के चेहरे कवर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आपातकालीन हेतु जनरेटर की भी व्यवस्था कर लें। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी परीक्षार्थी के द्वारा किसी भी प्रकार मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूट्थ, स्मार्ट वाच आदि परीक्षा केन्द्र के अन्दर ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही परीक्षार्थियों के तलाशी ली जाए तथा उनका बैग, मोबाइल आदि बनाए गए स्टांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा देने के लिए आने वाले ऐसे परीक्षार्थियो जो एक दिन पूर्व जनपद में पहुंच रहे है उनके रूकने, रात्रि निवास के लिए नजदीकी किसी विद्यालय, सुरक्षित स्थान चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वे बसे अड्डो व रेलवे स्टेशन पर रात्रि निवास न करे यदि स्टेशनो पर कोई परीक्षार्थी आता है तो वहां की पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाए कि उन्हें रूकने के स्थान पर भेजा जाए। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, उप जिलाधिकारी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।
एक ही रात में दो बाइक और 20 बकरियां चोरी, एक हफ्ते पूर्व हुए चोरी का नहीं हुआ खुलासा। जांच में जुटी पुलिस।

राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो बाइक और 20 बकरियां चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि रात मे उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 20 बकरी चोरी कर टेंपो में भर कर ले गए। टेंपो चालक कल्लू बहेरा थाना करमा सोनभद्र अपने दोस्त साथियों के साथ सभी बकरियों को अपने साथ लेकर चला गया। टेंपो में लाद कर ले गए  लेकिन पुलिस ने इसे लेनदेन का विवाद बता रही है। चोरो ने दी पुलिस को खुली चुनौती। राजगढ़ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही।वही चोरी की दूसरी घटना भवानीपुर गांव में हुई राजेश अपने खेत पर बाइक खड़ा करके कुछ काम कर रहा था वापस आया तो देखा की बाइक गायब है। तीसरी घटना चित्रबिश्राम गांव की है। गांव में निवासी धीरेन्द्र चौहान ने बताया कि घर पर खड़ी बाइक करके सो गया सुबह में बाइक का कहीं आता पता नहीं चला भुक्तभोगी ने इसकी सूचना राजगढ़ थाने पर दी। इससे पहले भी 18 /19जून की रात्रि को भी पत्रकार की बाइक चोरी हो गई थी लेकिन अभी भी चोरों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
धनंजय उर्फ सोनू की मौत पर पत्नी का बड़ा बयान आत्महत्या नहीं हत्या की गई, मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया गया, तख्ते का चद्दर बता रहा है सच्चाई

संतोष देव गिरि
मीरजापुर। लालगंज कोतवाली के बगल में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकते मिले धनंजय उर्फ सोनू की मौत पर उसकी पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है।
सोनू का दावा है कि उनके पति ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या कर शव को फांसी का फंदा बनाकर पंखे के राड से लटकाया गया था। जिसकी गहना से जांच के साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जाए तो खुद ही सत्यता सामने आ जाएगी।

*जाने क्या रहा है पूरा मामला---*

बता दें कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू का शव शुक्रवार,19 जून 2026 को सुबह घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फारेंसिंक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शव घर के कमरे में रुमाल के फंदे से लटकता मिला था। सुबह जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। बताया गया कि धनंजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहते हैं। ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जबकि घर पर वह अकेला था। घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई गुड्डू मिर्जापुर से घर पहुंच गया। अन्य भाई संजय कुमार और मोहित जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियां प्रीति (4) और अंजलि (2) को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,तो उसकी मौत किसी के गले नहीं उतर पा रही है। पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*पत्नी अड़ी पति की  हत्या हुई है*


सोनू की पत्नी प्रिति के मुताबिक उसके पति सोनू की हत्या कर इसे आत्महत्या का रुप दिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जून को शाम तकरीबन पांच बजे उनकी पति से आखरी बार मोबाइल पर बात हुई थी उस वक्त उनके साथ कमरे में कई लोग मौजूद रहे हैं, जिन्हें वह पहचानती है जबकि अन्य को नहीं जानती थी इसी लिए पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के लिए बोली ताकि वह यह देख सके कि उसके पति के साथ कमरे पर और कितने लोग मौजूद हैं लेकिन वीडियो कालिंग नहीं किया गया अलबत्ता मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद घर के कमरे सहित मुख्य गेट का दरवाजा (कुंडी नहीं लगा था) खुला पाया गया था। जिस राड से पंखा लगा हुआ था उसी राड से फंदा लटकाया गया था जो मृतक के लिए संभव नहीं था। इसी तरह बेड पर बिछा चद्दर सही रहा, बेड पर कुर्सी पड़ा हुआ था। जो बरबस ही किसी गहरी साज़िश की ओर इशारा करता हुआ दिखाई दिया है। उनका तर्क रहा कि यदि कोई बेड पर चढ़कर कुर्सी के सहारे फांसी लगाएगा तो कुर्सी और बेड के चादर जस के तस पड़े रहेंगे?
प्रिती का आरोप है कि
18 जून को शाम तकरीबन पांच बजे फोन कर पति का हाल-चाल जाना था, वीडियोकालिंग करने को कहा था तो मोबाइल बंद हो गया दो लोगों की आवाज़ को पहचान रही थी।
सुबह दस बजे के करीब परिवार के लोगों को जानकारी हुई, जबकि जो रात में उनके पति के साथ मौजूद रहें उन्हें सुबह ही जानकारी हो गई थी। परिवार के लोगो का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिलकर न्याय एवं कार्रवाई की गुहार लगाई है ताकि सोनू के हत्यारों को सजा दिलाई जा सके।
Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव
मीरजापुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन अन्तर्गत दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर बने दीवार के पास मोटे केबल के बंडल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव रात से ही पड़ा होना बताया जा रहा है। आश्चर्य कि बात है कि जीआरपी से लेकर आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं होने पाई है।
कहने को तो रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे पुलिस चक्रमण/गस्त करती है। फिर भी पुलिस को लाश होने की सूचना सुबह मिलती है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
लघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं जनपद शाखा मिर्जापुर का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव सम्पन्न

मीरजापुर। प्रांतीय पदाधिकारियों एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मीरजापुर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को एसोशिएशन बोरिंग टेक्निशियन, लघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं जनपद शाखा मिर्जापुर का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव 'सरदार पटेल संस्थान' अनगढ़ रोड़ पर चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिसमें संरक्षक द्वय के रुप में रामसेवक सिंह व वीरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष राम मनोहर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीराम सिंह, जिलामंत्री संदीप कुमार सिंह (पटेहरा), कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक संदीप कुमार सिंह (पहाड़ी),
मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सिंह (सीखड़) का निर्वाचित किये गये।ऊ
ट्रक में पीछे से टकराई कार, मध्यप्रदेश निवासी पत्रकार दंपती की हुई मौत, चार घायल, कार में सवार दंपती के दो बच्चे बाल बाल बचे


मीरजापुर: ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित लहुरियादह गांव में शनिवार की रात डेढ़ बजे के करीब ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरही निवासी विकास ताम्रकार अपने परिजनों व रिश्तेदारों संग कार से शनिवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। दर्शन पूजन के बाद देर रात घर लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में पहुंचे तो सामने खड़ी ट्रक के चालक द्वारा ट्रक को हाइवे पर खड़ा किया जा रहा था उसी दौरान कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय विकास ताम्रकार व उनकी 31 वर्षीया पत्नी सोनम, कार चालक 23 वर्षीय हीरालाल निवासी छिबिया जिला कटनी,27 वर्षीय हिमांशु ताम्रकार निवासी उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश,17 वर्षीय सक्षम निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश व 40 वर्षीया राधा पत्नी प्रह्लाद ताम्रकार निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश घायल हो गए। जबकि कार में सवार मृतक दंपती के दोनों पुत्र चार वर्षीय शिवांश व डेढ़ वर्षीय रूद्र बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई जहां चिकित्सक ने देखते ही विकास और उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक विकास की बहन राधा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।कार चालक हीरालाल, हिमांशु ताम्रकार व सक्षम की हालत सामान्य होने पर चिकित्सक ने रविवार सुबह घर जाने की इजाजत दे दी।

काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर देर रात कार से जा रहे थे कटनी

मृतक कार सवार विकास ताम्रकार के साले हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि विकास ताम्रकार नई दुनिया समाचार पत्र में पत्रकार थे। बताया कि जीजा और दीदी के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद रात में घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि जिस समय घटना हुई ट्रक चालक हाइवे पर ट्रक को आगे पीछे कर रहा था उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। जिसमें गंभीर रूप से घायल दीदी और जीजा की मौत हो गई।

हादसे मृतक दंपती के दोनों पुत्रों को खरोंच तक नही आई
हादसे में मृतक दंपती के दोनों पुत्रों शिवांश और रूद्र को खरोंच तक नही आई। संयोग था कि घटना में दोनों बाल बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि कार में दो छोटे बच्चों सहित कुल आठ लोग सवार थे जिसमें गंभीर रूप से घायल पति पत्नी की मौत हो गई है।घायल चार लोगों में तीन की हालत सामान्य है जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। महिला दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र निवासी शीला (पत्नी संजय कुमार) है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन मीरजापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की गई और विरोध करने पर हमलावरों ने उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे नटवां क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया।

शीला 14 जून को दिल्ली स्थित अपने ससुराल से मायके पूर्णिया (बिहार) जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी। वह प्रयागराज तक पहुंची, लेकिन इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 15 जून को नटवां में सड़क किनारे वह लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और शरीर पर पहने गए आभूषण भी गायब थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने लिखकर अपना नाम और पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान सुनिश्चित की।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। परिजन को सूचना देकर बुलाया गया है तथा घटना में शामिल आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
मिर्ज़ापुर : फतहा घाट पर नहाते समय दो किशोर गंगा में लापता, परिजनों ने एसपी आवास के पास किया सड़क जाम


एंकर:
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहा घाट पर सोमवार को सायं स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए चार युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता हैं। लापता किशोरों की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीम अभियान चला रही है। वहीं शव बरामद न होने से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वीओ-1:
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली और प्रयागराज से कुछ मेहमान आए थे। सभी युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर पानी में लापता हो गए।
वीओ-2:
लापता किशोरों की पहचान आरुष पुत्र फिरोज, उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी मिर्जापुर तथा नैति पुत्र राकेश, उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरों की खोजबीन जारी है।
वीओ-3:
वहीं देर तक दोनों किशोरों का पता न चलने से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा एवं फतहा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।
दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दोनों की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस
मीरजापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में सोमवार की रात 7:45 पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक सवारों की पहचान कराने में जुटी रही है, समाचार भेजें जाने तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों बाइक सवारों की भिड़ंत इतनी तेज रही है कि मौके का मंजर देख लोगों का दिल दहल उठा था।