/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz परिषदीय विद्यालयों से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग Bhadohi
परिषदीय विद्यालयों से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग परिषदीय स्कूलों के साथ की जाएगी। अभी तक विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किमी दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 885 परिषदीय विद्यालय और 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अभी तक 200 मीटर की परिधि में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रो को विद्यालय परिसर में ही संचालित किया जाता। जिससे बच्चों को जरूरी सुविधाएं मिलती थी। अब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से हॉट कुक्ड मील पोर्टल तैयार किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को उसके सबसे निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को स्कूल रेडीनेस, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वित लाभ मिल सके। अभी तक पोर्टल पर केवल को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल वाटिकाओं को फीड किया गया है, लेकिन उनकी मैपिंग किन विद्यालयों के साथ है इसका ब्योरा नहीं दर्ज है। अब इसमें यू-डायस कोड भी अंकित किया जाएगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालयों से मैप करके जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके क्रम में जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। ग्रामीण में एक किमी और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर परिधि में आने वाले केंद्रो को विद्यालय से जोड़ा जाएगा।
गोपीगंज पुलिस ने 4 गैंगस्टर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:बैंक धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में हुई कार्रवाई

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गोपीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर राजू सेठ और उसके 21 सक्रिय सदस्यों ने एक गिरोह बनाकर बैंकों को आर्थिक क्षति पहुंचाने के इरादे से नकली आभूषणों को असली के रूप में प्रमाणित किया। उन्होंने बैंक के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचकर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाना गोपीगंज में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बुधवार, गोपीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 176/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को उनके घरों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. प्रदीप कुमार (42 वर्ष), पुत्र स्व. ओम प्रकाश, निवासी गुलौरी उपरवार, थाना गोपीगंज, जिला भदोही।
2. बच्चन प्रजापति (45 वर्ष), पुत्र स्व. दुधनाथ, निवासी गोपपुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
3. मनोज कुमार माली (40 वर्ष), पुत्र पुलई माली, निवासी कालीदेवी मंदिर मिर्जापुर रोड, कस्बा गोपीगंज, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
4. राम सिंह (52 वर्ष), पुत्र कड़े बहादुर, निवासी बंजारी, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। उनके खिलाफ थाना गोपीगंज में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 150/25 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०
2. मु0अ0सं0 254/24 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०
3. मु0अ0सं0 255/24 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0ओम प्रकाश यादव,उ0नि0 नथुनी सिंह यादव,उ0नि0 वीरेन्द्र नाथ यादव, का0 अखिलेश सरोज, रि0का0 सुभाष चन्द्र, रि0का0 मोहित कुमार रि0का0 प्रिन्स कुमार व रि0का0 सचिन कुमार थाना गोपीगंज जनपद भदोही।
29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, कोई भी बच्चा न छूटे : जिलाधिकारी
*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के विशेष बूथ दिवस के अवसर पर रविवार को महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय, ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की प्रत्येक खुराक अवश्य पिलाने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है और इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत लगभग 2.82 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष बूथ दिवस पर जनपद के 618 पोलियो बूथों पर 1,50,252 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों एवं 450 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जो पूरे अभियान की सतत निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। इसके अतिरिक्त 6 जुलाई 2026 को विशेष बी-टीम अभियान चलाया जाएगा, ताकि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से ही इस अभियान को पूर्ण सफलता मिल सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट गया हो तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को दें तथा घर-घर पहुंचने वाली टीमों का सहयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अभय का किया गया सम्मान, हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अभय कुमार दूबे का रविवार को हास्टल चौराहा के समीप खान स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व विधायक विपुल दूबे ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हांगकांग चीन में आयोजित 22 वीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार गुणे चार सौ मीटर रिले दौड़ में पिपरिस निवासी अभय दूबे ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। जिला एथलोटिक्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा उपस्थित अन्य लोगों ने भी अभय का हौसला बढ़ाया।  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि अभय जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल भदोही बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। कोई भी एथलीट वर्षों के कठोर परिश्रम अनुशासन और अटूट लगन के बाद ही यह मुकाम हासिल करता है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित होता है। विधायक ने कहा कि हमारे जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, रुस्तम खान, श्यामधर मिश्र, बृजेश गुप्ता, मनीष पांडेय, शाहिद खान आदि लोग उपस्थित रहे।
पैतृक संपत्ति विवाद में भाई की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार: गोपीगंज पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र सरोज उर्फ गोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।

यह घटना 25 जून 2026 की रात को हुई थी। पैतृक मकान के कमरों के बंटवारे को लेकर बड़े भाई राजेंद्र उर्फ गोली और ललऊ का छोटे भाई संजय सरोज से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उस रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद तीनों भाइयों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने संजय सरोज के सीने पर सूकर मारने वाली लोहे की नुकीली रॉड (हिकनी) से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय सरोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर गोपीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 258/26, धारा 105 (हत्या), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए नामजद आरोपी राजेंद्र सरोज उर्फ गोली को नत्थईपुर से ज्ञानपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर मेवालाल कटरे के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेंद्र सरोज उर्फ गोली पुत्र मेहीलाल सरोज, निवासी संसारापुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही, उम्र 50 वर्ष है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, हेड कांस्टेबल मनमोहन और कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल थे।
भदोही में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार: न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर जनपद में रह रहा था
नितेश श्रीवास्तव


भदोही।भदोही पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी ज्ञानदीप उर्फ सोनू जनपद में छिपकर रह रहा था, जिसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना औराई क्षेत्र में गुंडा एक्ट के तहत 'जिला बदर' घोषित किया गया यह अपराधी आदेश का उल्लंघन कर जनपद में निवास कर रहा था।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान ज्ञानदीप उर्फ सोनू पुत्र रमेश कुमार दूबे निवासी भगवानपुर कनेहरी, थाना औराई, जनपद भदोही के रूप में हुई है। जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने 18 मार्च 2026 को उसे उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत छह महीने के लिए जनपद सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था। यह आदेश 29 मार्च 2026 को तामिल कराया गया था।

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पूर्व में जिला बदर किए गए अपराधी अपने क्षेत्रों में छिपकर आ रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औराई पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

रविवार को ज्ञानदीप उर्फ सोनू को मुक्तापुर नहर पुलिया के पास बिना अनुमति के घूमते हुए पाया गया। उसे उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के अन्तर्गत नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक शेतान्शु शेखर पंकज, हे0का0 कमलेश यादव, कां० पवनेश राय, का० वैभव सिंह, का० शेषनाथ वर्मा, रि०का० शिवम, रि०का० सुनील कुमार, म०का० चन्दकला, रि०का० राजवति, रि०का० रामजी और हे०का०चा० एखलाख शामिल थे।
पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू की सजा पर रोक


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा को धोखाधड़ी और साजिश के मामले में राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट से दोषसिद्धि के बाद सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है और अपील के अंतिम निस्तारण तक उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने दिया है। रूपा मिश्रा को भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 14 मई 2026 को धोखाधड़ी और साजिश के मामले में दोषी ठहराते हुए अधिकतम चार वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की। उन्होंने सजा के निलंबन के लिए आवेदन दायर कर जमानत पर रिहा करने की मांग की थी। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि राजनीतिक कारणों से झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। याची के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं थे। यह भी कहा गया कि वह महिला हैं और उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध किया गया। लेकिन, यह स्वीकार किया गया कि याची का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांत का उल्लेख किया। कहा कि निश्चित अवधि की सजा वाले मामलों में जल्द निस्तारण की संभावना नहीं है तो जमानत दी जानी चाहिए। इन आधारों पर कोर्ट ने रूपा मिश्रा की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें निजी मुचलके व दो जमानतदारों पर जमानत देने का आदेश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि वह जमानत का दुरुपयोग नहीं करेंगी। नियमित रूप से अपील की सुनवाई में सहयोग करेंगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगी। ब्यूरो
1.20 लाख विद्यार्थियों का डाटा हुआ फीड अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा धन
*आगामी सप्ताह में शासन जारी कर सकता हैं 1200-1200 रुपए की धनराशि*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.20 लाख बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बैग, जूता, मोजा के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि जल्द मिलेगी। डेटा सत्यापन पूरा होने के बाद अब विभाग शासन से पैसा मिलने का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह में यह धनराशि जारी हो सकती है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें एक लाख 35 हजार बच्चे अभी तक पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक करीब 25 हजार नए बच्चों का प्रवेश हुआ है। इसके अलावा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का डेटा पहले से फीड है। आंकड़ों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर एक लाख 20 हजार 950 प्रोन्नत बच्चों का डाटा अपलोड किया गया है। उनका सत्यापन भी किया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से सत्यापन का काम चल रहा है। अब तक एक लाख 20 हजार 950 बच्चों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही शासन से बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की राशि भेजी जाएगी। जिन बच्चों का आधार नंबर अभी तक नहीं मिला है उनका पैसा आने में विलंब होगा।
स्कूल न आने का कारण जानेंगे शिक्षक, पोर्टल पर करेंगे फीड
*बच्चा दो दिन स्कूल नहीं पहुंचा तो गुरुजी जाएंगे घर*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ।परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब नौनिहालों की हाजिरी की रोजाना मॉनिटरिंग प्रधानाध्यापक करेंगे। दो दिन तक बच्चा लगातार अनुपस्थित रहता है, तो तीसरे दिन गुरुजी उसके घर जाएंगे। आखिर किस कारण से नहीं आया है उसका कारण जानते हुए प्रेरणा पोर्टल पर फीड भी करेंगे।
बेसिक शिक्षा सचिव का पत्र आने पर विभाग इसको प्रभावी बनाने में जुटा है। जिले में 885 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब 1.30 लाख बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन अधिकांश स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचते। एक जुलाई से पूरी क्षमता से विद्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में आमतौर पर 60 फीसदी की औसत उपस्थिति दर्ज होती है। इसे बढ़ाकर 80 फीसदी तक करने का लक्ष्य है। लक्ष्य हासिल करने के लिए बच्चों की रोजाना हाजिरी की मॉनिटरिंग होगी। अभिभावकों से मिलकर स्कूल न आने का कारण जानेंगे। परिषदीय विद्यालयों में रोजाना प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। एमडीएम खाते हुए फोटो भी अपलोड की जा रही है।
कम उपस्थिति पर होगी कार्रवाई
जुलाई में विद्यालय पूरी क्षमता से चालू होने के बाद कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की सूची भी तैयार होगी। इस सूची की प्रत्येक महीने समीक्षा होगी। समीक्षा के बाद जिस स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम पाई जाएगी, उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सचिव बेसिक शिक्षा का पत्र आया है। जिसमें कहा गया है कि दो दिन बच्चा विद्यालय नहीं आता है तो शिक्षक कारण पता करेंगे। प्रधानाध्यापक उसके घर जाकर अभिभावकों से बात कर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। - शिवम पांडेय, बीएसए।
28 जून को आयोजित होगा विशेष बूथ दिवस, 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियो की दो बूंद
*पोलियो उन्मूलन में जनसहयोग सबसे बड़ी शक्ति, एक भी बच्चा न छूटे : जिलाधिकारी शैलेष कुमार*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को आयोजित होने वाले विशेष बूथ दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने "दो बूंद जिंदगी की", "पांच साल से कम उम्र, पोलियो की दवा है जरूरी" तथा "एक भी बच्चा न छूटे" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को अभियान में सहभागिता के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि भारत वर्ष वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है तथा पिछले 12 वर्षों में देश में पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि पड़ोसी देशों अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में समय-समय पर पोलियो के मामले पाए जाने के कारण सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पोलियो वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2.82 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 28 जून को विशेष बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद में 643 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए 450 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके उपरांत 6 जुलाई को बी-टीम के माध्यम से विशेष गतिविधियां संचालित कर ऐसे बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश पूर्व चरणों में छूट गए हों। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से ही जनपद को पूर्णतः पोलियो सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।