भारतीय जनता पार्टी व संघ के लोग राम मंदिर में डकैती कर हड़प रहे धन- बैजनाथ दुबे
![]()
![]()
गोंडा।जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे द्वारा सेक्टर कौड़ियां बाजार के ग्रामसभा बेलवा बाजार में सेक्टर संगठन पदाधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ दीप दूबे के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन प्रताप दूबे ने किया।पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार और संघ के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर मंदिर में डकैती डालकर धन हड़पने का कार्य कर रहे थे लगातार मंदिर में लोगों के तन पसीने की कमाई से चढ़ाया गया चंदा और दान आज भाजपाइयों के दलाली का भेट चढ़ गया।राम भक्तों के साथ भाजपा के लोग लगातार अनादर करने का कार्य कर रहे हैं।प्रभु के मंदिर पर बेईमान और पाखंडी भाजपाई कब्जा कर लूट रहे हैं।लगातार साधु संतों सहित हमारे धर्मगुरु भगवान शंकराचार्य जी का अपमान भाजपा ने करने का काम किया।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को भाजपा के लोगों ने फर्जी मुकदमा कराकर अपमानित करने का कार्य किया किन्तु भाजपा के झूठे झांसों से जनता अब रूबरू हो चुकी और शंकराचार्य जी के साथ डटकर खड़ी रही जिसका आज परिणाम रहा कि मुकदमे करने वाला व्यक्ति आज सच्चाई सबके सामने कहने लगा। पूर्व विधायक श्री दूबे जी ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए है इनकी मंशा लोगों को पता चल चुकी है अयोध्या में गुजरातियों का कब्जा है स्थानीय लोग दर दर रोजगार के लिए भटक रहे हैं।मंदिरों का चढ़ावा भाजपा अपने प्रचार में और नागपुर आरएसएस मुख्यालय पर भेजने का कार्य करती हैं।हिंदुत्व के दिखावा करने वाले लोग आज किसी के सगे नहीं हैं। आमजनमानस काफी परेशान है प्रभु राम के भक्त खुद को छला और ठगा महसूस कर रहे हैं। देश की जनता आज अखिलेश यादव जी के साथ है कि उन्होंने भाजपाई के करतूत मंदिरों में लूट को सबके सामने रखा ।पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने यह भी कहा कि राम मंदिर चोरी का मामला अब हर व्यक्ति के संज्ञान में है और समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा मैं खुद लोगों के बीच नुक्कड़ सभा कर बताने का कार्य करूंगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में रिंकू तिवारी सेक्टर अध्यक्ष,अशोक तिवारी जोन अध्यक्ष,भगौती मिश्रा सेक्टर अध्यक्ष,रामकुमार शुक्ला, हरिश्याम दूबे,ननके मिश्रा,पप्पू विश्वकर्मा,बृजेश तिवारी,राजीतराम शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।![]()
![]()



*40 वर्षों में सैकड़ों सांप पकड़ने वाले रामलखन को कोबरा ने डसा, लोगों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
*भैया विधायक लिखा केक बना चर्चा का विषय
*7 लोग बाल बाल बचे, अयोध्या से परिवार के साथ लौट रहे थे
*युवक ने लिखा खुल्लम खुल्ला दागेंगे,पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे
*अस्पताल पर पथराव,शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू किया जांच
*खरगूपुर में राजगीर मिस्त्री विकास उर्फ लाला की मौत, डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक टीम ने की जांच
Jun 29 2026, 17:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1