विश्व आदिवासी दिवस पर पदयात्रा निकालेगी केंद्रीय सरना समिति
Ranchi | 21-Jul-2024: केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक रविवार को केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली में हुई. इसमें नौ अगस्त को होनेवाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी पर चर्चा हुई. कहा गया कि आदिवासी दिवस पर सरना झंडा के साथ 500 मीटर लंबी पदयात्रा निकाली जायेगी, जिसमें बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे. इस दौरान सरना धर्म कोड और पेसा कानून लागू की मांग की जायेगी. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि पदयात्रा में आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे.
![]()



5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k