/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png StreetBuzz श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब महाराज का प्रकाश पर्व मना Jharkhand News
श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब महाराज का प्रकाश पर्व मना

Ranchi | 20-Jul-2023: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड में शनिवार को सिख पंथ के आठवें नानक श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया. विशेष दीवान सजाया गया. शुरुआत हुजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह व साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई. गुरुद्वारा के सेवादार सतविंदर सिंह जी ने अरदास की व गुरु का हुकूमनामा पढ़ा. कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति हुई. गुरु का अटूट लंगर परोसा गया.



बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Ranchi | 19-Jul-2023: बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, गुणा, नरसिंहपुर, राजनांदगांव, कलिंगपटन्म होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. यह अभी समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है. 19 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने का अनुमान है.



विश्व आदिवासी दिवस: झारखंड में नौ व 10 अगस्त को खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, ये हैं नियम व शर्तें|

Ranchi | 10-Aug-2023: विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को है. झारखंडी की हेमंत सोरेन सरकार इसे झारखंड आदिवासी महोत्सव के रूप में आयोजित कर रही है. इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. इसी के तहत हॉकी व फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाएगा और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें भाग लेने के लिए नियम व शर्तें हैं. आप अगर इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इसमें शामिल हो सकते हैं. हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स व तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी टीमें पुरस्कृत की जाएंगी. इन खेलों में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है.



झारखंड: इक्कीसो महादेव व स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए चलेगा पोस्टकार्ड अभियान, पीएम व सीएम से लगाएंगे गुहार

Ranchi| 20-Aug-2023: स्वर्णरेखा और हरमू नदी के संगम पर स्थित नागवंशी धरोहर इक्कीसो महादेव को बचाने की मुहिम अब रंग ला रही है. रांची के स्वतंत्र पत्रकार सुधीर शर्मा द्वारा स्वर्णरेखा नदी की सफाई और प्राचीन 21 शिवलिंगों को संरक्षित करने के अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. अब स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोस्टकार्ड लिखने का अभियान चलाया जाएगा. इसकी औपचारिक शुरुआत 22 अगस्त से की जाएगी. समिति के सदस्य हर परिवार से स्वर्णरेखा और इक्कीसो महादेव को बचाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की अपील करेंगे.



अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, झारखंड के राज्यपाल, सीएम समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi | 19-Aug-2023: बाबूलाल मरांडी ने बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हम पड़ाव को समझे मंज़िल लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल वर्त्तमान के मोहजाल में आने वाला कल न भुलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत व हमारे पथ प्रदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.



रांची के सिल्ली के पिस्का गांव में कुएं से निकाले गए सभी 6 शव, 20 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन|

Ranchi | 18-Aug-2023: राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर सिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, सिल्ली प्रखंड के पिस्का गांव में एक कुएं के धंस जाने से सात लोग मिट्टी और पत्थर के नीचे दब गये थे. इनमें से ग्रामीणों ने रात को ही दो को घायल अवस्था में निकाल लिया था. जिसमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अब सूचना मिली है कि सभी 6 लोगों का शव निकाल लिया गया है. जबकि एक बछड़े के शव को भी बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में केवल एक ही जीवित बच पाया है.



तीन दिन पहले ही अमित बने थे पिता, पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हो गये शहीद |

Ranchi | 17-Aug-2023: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका जंगल में नक्सलियों के साथ 14 अगस्त को हुई मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड जगुआर के दारोगा अमित कुमार तिवारी (39) और कांस्टेबल गौतम कुमार (26) शहीद हो गये. बुधवार को दारोगा अमित का अंतिम संस्कार पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में उनके पैतृक गांव तोलरा स्थित कोयल नदी के तट पर किया गया. मुखाग्नि उनके पिता देवेंद्र तिवारी ने दी. इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह है कि शहीद अमित कुमार तिवारी की पत्नी ने घटना से तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था.



Sawan 2023: आज खत्म होगा मलमास, 18 से शुरू होगा श्रावण, सावन के दूसरे पक्ष में बन रहे हैं शुभ संयोग |

Ranchi | 16-Aug-2023 : आज, 16 अगस्त की रात 12 बजे राजगीर में पुरुषोत्तम मास का झंडा उखड़ते ही इस अधिक मास यानी मलमास का विधिवत समापन हो जाएगा. वहीं 17 अगस्त को संक्रांति के बाद 18 अगस्त से सावन मास का दूसरा पक्ष प्रारंभ हो जाएगा. यह 31 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगा. सावन के दूसरे पक्ष में दो सोमवारी 21 व 28 अगस्त को होगी. वहीं दूसरे पक्ष में ही कई पर्व-त्योहार भी हैं. इस वजह से सावन महीने के दूसरे पक्ष में बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना जतायी गयी है.



JPSC: झारखंड में सिविल जज की हो रही है नियुक्ति, 21 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन |

Ranchi | 15-Aug-2023 | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 138 सिविल जज (जूनियर) की नियमित नियुक्ति की जा रही है. योग्य अभ्यर्थी 21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क 27 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे )तक जमा कर सकते हैं. नियुक्ति के लिए आवेदक की उम्र 31 जनवरी 2023 तक न्यूनतम 22 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.



प्रभात खबर के 40वें स्थापना दिवस पर रांची में निकली बाइक रैली, गौरवशाली रहा चार दशकों का सफर

Ranchi | 14-Aug-2023| झारखंड का सबसे लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. जनसरोकार की पत्रकारिता, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष की आवाज प्रभात खबर, रांची जैसे छोटे से शहर से प्रकाशित हुआ और देखते ही देखते राष्ट्रीय समाचार पत्रों के लिए भी नजीर बन गया. आज, 14 अगस्त को प्रभात खबर ने गौरवशाली 39 वर्षों का सफर पूरा किया है.