झारखंड: इक्कीसो महादेव व स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए चलेगा पोस्टकार्ड अभियान, पीएम व सीएम से लगाएंगे गुहार
Ranchi| 20-Aug-2023: स्वर्णरेखा और हरमू नदी के संगम पर स्थित नागवंशी धरोहर इक्कीसो महादेव को बचाने की मुहिम अब रंग ला रही है. रांची के स्वतंत्र पत्रकार सुधीर शर्मा द्वारा स्वर्णरेखा नदी की सफाई और प्राचीन 21 शिवलिंगों को संरक्षित करने के अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. अब स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोस्टकार्ड लिखने का अभियान चलाया जाएगा. इसकी औपचारिक शुरुआत 22 अगस्त से की जाएगी. समिति के सदस्य हर परिवार से स्वर्णरेखा और इक्कीसो महादेव को बचाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की अपील करेंगे.
![]()



7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k