/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png StreetBuzz रांची के सिल्ली के पिस्का गांव में कुएं से निकाले गए सभी 6 शव, 20 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन| Jharkhand News
रांची के सिल्ली के पिस्का गांव में कुएं से निकाले गए सभी 6 शव, 20 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन|

Ranchi | 18-Aug-2023: राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर सिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, सिल्ली प्रखंड के पिस्का गांव में एक कुएं के धंस जाने से सात लोग मिट्टी और पत्थर के नीचे दब गये थे. इनमें से ग्रामीणों ने रात को ही दो को घायल अवस्था में निकाल लिया था. जिसमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अब सूचना मिली है कि सभी 6 लोगों का शव निकाल लिया गया है. जबकि एक बछड़े के शव को भी बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में केवल एक ही जीवित बच पाया है.



तीन दिन पहले ही अमित बने थे पिता, पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हो गये शहीद |

Ranchi | 17-Aug-2023: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका जंगल में नक्सलियों के साथ 14 अगस्त को हुई मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड जगुआर के दारोगा अमित कुमार तिवारी (39) और कांस्टेबल गौतम कुमार (26) शहीद हो गये. बुधवार को दारोगा अमित का अंतिम संस्कार पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में उनके पैतृक गांव तोलरा स्थित कोयल नदी के तट पर किया गया. मुखाग्नि उनके पिता देवेंद्र तिवारी ने दी. इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह है कि शहीद अमित कुमार तिवारी की पत्नी ने घटना से तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था.



Sawan 2023: आज खत्म होगा मलमास, 18 से शुरू होगा श्रावण, सावन के दूसरे पक्ष में बन रहे हैं शुभ संयोग |

Ranchi | 16-Aug-2023 : आज, 16 अगस्त की रात 12 बजे राजगीर में पुरुषोत्तम मास का झंडा उखड़ते ही इस अधिक मास यानी मलमास का विधिवत समापन हो जाएगा. वहीं 17 अगस्त को संक्रांति के बाद 18 अगस्त से सावन मास का दूसरा पक्ष प्रारंभ हो जाएगा. यह 31 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगा. सावन के दूसरे पक्ष में दो सोमवारी 21 व 28 अगस्त को होगी. वहीं दूसरे पक्ष में ही कई पर्व-त्योहार भी हैं. इस वजह से सावन महीने के दूसरे पक्ष में बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना जतायी गयी है.



JPSC: झारखंड में सिविल जज की हो रही है नियुक्ति, 21 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन |

Ranchi | 15-Aug-2023 | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 138 सिविल जज (जूनियर) की नियमित नियुक्ति की जा रही है. योग्य अभ्यर्थी 21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क 27 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे )तक जमा कर सकते हैं. नियुक्ति के लिए आवेदक की उम्र 31 जनवरी 2023 तक न्यूनतम 22 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.



प्रभात खबर के 40वें स्थापना दिवस पर रांची में निकली बाइक रैली, गौरवशाली रहा चार दशकों का सफर

Ranchi | 14-Aug-2023| झारखंड का सबसे लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. जनसरोकार की पत्रकारिता, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष की आवाज प्रभात खबर, रांची जैसे छोटे से शहर से प्रकाशित हुआ और देखते ही देखते राष्ट्रीय समाचार पत्रों के लिए भी नजीर बन गया. आज, 14 अगस्त को प्रभात खबर ने गौरवशाली 39 वर्षों का सफर पूरा किया है.



सीयूजे: PG प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन,इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

Ranchi | 12-Aug-2023: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. सीयूजे में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 851 सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2023 है. इधर, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के प्रथम चरण के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई. इसमें 773 सीटों में से 600 यानी लगभग 80 प्रतिशत सीटें पहले राउंड की काउंसेलिंग में ही भर गयीं. बची हुई सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की दूसरी राउंड का रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त से 14 अगस्त 2023 तक चलेगा.



झारखंड के IG प्रभात कुमार सहित 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक|

Ranchi | 11-Aug-2023 :केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये जानेवाले राष्ट्रपति पुलिस पदकों के नामों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष झारखंड के आइजी प्रभात कुमार सहित 17 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये जायेंगे. सूची के अनुसार, आइजी प्रभात कुमार को सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है.



विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रांची में आज और कल ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन रूटों पर वाहनों की NO ENTRY

Ranchi | 09-Aug-2023: विश्व आदिवासी दिवस पर पुराना जेल परिसर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में नौ और दस अगस्त को दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक और न्यूक्लियस मॉल चौक से प्लाजा चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन आवश्यकतानुसार वर्जित रहेगा. प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक के बीच रहने वाले वाहन चालकों को इससे छूट दी जायेगी, वहीं चडरी तालाब से जेल चौक और जेल चौक से चडरी तालाब की तरफ सामान्य परिचालन आवश्यकतानुसार वर्जित रहेगा. 



विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रांची में आज और कल ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन रूटों पर वाहनों की NO ENTRY|

Ranchi | 09-Aug-2023 | विश्व आदिवासी दिवस पर पुराना जेल परिसर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में नौ और दस अगस्त को दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक और न्यूक्लियस मॉल चौक से प्लाजा चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन आवश्यकतानुसार वर्जित रहेगा. प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक के बीच रहने वाले वाहन चालकों को इससे छूट दी जायेगी, वहीं चडरी तालाब से जेल चौक और जेल चौक से चडरी तालाब की तरफ सामान्य परिचालन आवश्यकतानुसार वर्जित रहेगा. 



कारोबारी विष्णु अग्रवाल से ईडी और 4 दिन करेगी पूछताछ, 7 दिनों की मांगी थी रिमांड|

Ranchi | 08_Aug-2023 | चेशायर होम रोड स्थित अन्य जमीन की खरीद-फरोख्त में हुई फर्जीवाड़ा मामले में न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल से और चार दिनों तक ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पूछताछ करेगा. सोमवार को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट ने इसकी अनुमति दी. इससे पूर्व पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने विष्णु अग्रवाल को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया. इस दौरान ईडी के अधिवक्ता ने लैंड स्कैम में और पूछताछ की जरूरत बताते हुए अदालत से सात दिनों की रिमांड देने की मांग की. विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए ईडी को चार दिनों की रिमांड दी.